बिहार हमारा है, जब तक जिंदा हूं, तब तक बिहार आऊंगा : धीरेंद्र शास्त्री

गोपालगंज से आशुतोष की रिपोर्ट

गोपालगंज के भोरे प्रखंड स्थित रामनगर में बागेश्वर धाम सरकार पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की पांच दिवसीय हनुमंत कथा का भव्य आयोजन हुआ. कथा के पहले ही दिन श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा. हजारों की संख्या में भक्त सुबह से ही बाबा के दर्शन और कथा सुनने के लिए इंतजार कर रहे थे. जैसे ही धीरेंद्र शास्त्री मंच पर पहुंचे, पूरा पंडाल जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा.

बिहार के गोपालगंज में धीरेंद्र शास्त्री हनुमंत कथा कर रहे हैं। कथा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने कहा- ‘मेरे बिहार दौरे को लेकर लोगों को बड़ी तकलीफ है। कहते हैं- घेरेंगे, मारेंगे। अरे तुम्हारे बाप का देश है क्या। ये रघुवर का देश है, बाबर का नहीं।’

‘बिहार हमारा है, जब तक जिंदा हूं, तब तक बिहार आऊंगा। मुझे कोई बिहार आने से रोकेगा तो यहां मठ बना लूंगा। घर बना लूंगा। मार दोगे तो फिर बिहार में जन्म लूंगा। छेड़ोगे तो छोड़ूंगा नहीं। ठठरी के बरे, नकटा, मूसरचंक, हलवानाथ तुम्हारे बाप का देश है जो मुझे मारेगे। 8 तारीख को दिव्य दरबार भी लगाऊंगा।”

‘एक बात पहले ही निवेदन कर रहा हूं। मैं किसी पार्टी का प्रचारक नहीं हूं, हिदुत्व का विचारक हूं। राम के राष्ट्र में राम की कथा रोक लोगे। हिंदू राष्ट्र की मांग सबसे पहले बिहार से उठेगी। जब तक शरीर में जान है, तक तक हिंदुओं के लिए जीऊंगा और मरूंगा।’

 –

औरंगजेब का जिक्र होना देश के लिए दुर्भाग्य

इससे पहले यूपी के कुशीनगर से गोपालगंज आने के दौरान उन्होंने औरंगजेब विवाद पर बयान दिया है, कहा- ‘यह इस देश का दुर्भाग्य है कि छत्रपति शिवाजी, छत्रपति संभाजी, महाराणा प्रताप और रानी लक्ष्मीबाई जैसे महान योद्धा होने के बावजूद औरंगजेब को आज भी महिमामंडित किया जाता है।’

‘समय बदल रहा है और एक-एक कर के सब कुछ ठीक हो जाएगा। प्राचीन भारतीय संस्कृति का झंडा एक बार फिर लहराएगा। मेरा दृढ़ विश्वास है कि भारत अनिवार्य रूप से हिंदू राष्ट्र बनेगा।”

‘बागेश्वर बाबा’ X अकाउंट से औरंगजेब को जूता मारते तस्वीर शेयर

धीरेंद्र शास्त्री के बिहार दौरे से ठीक पहले ‘बागेश्वर बाबा’ नाम के X अकाउंट से औरंगजेब की तस्वीर शेयर की गई है।

तस्वीर पर औरंगजेब के चेहरे पर जूता दिख रहा है। इस पर लिखा गया है- लाइक करने पर एक जूता, शेयर करने पर 10 जूते।

ये अकाउंट X पर वेरिफाई है। अगस्त 2019 से अकाउंट एक्टिव है। इसके 78 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। भास्कर से धीरेंद्र शास्त्री की टीम के सदस्य रोहित ने बताया कि ‘ये हमारा अकाउंट नहीं है। हम इस तरह की पोस्ट नहीं करते हैं।’

पंडाल में 2 लाख लोगों के बैठने की क्षमता

बागेश्वरी धाम के धीरेंद्र शास्त्री 10 मार्च तक बिहार में रहेंगे। धीरेंद्र शास्त्री गोपालगंज के भोरे प्रखंड स्थित राम जानकी मठ में आज से 5 दिनों तक हनुमंत कथा करेंगे। पहले दिन की कथा जारी है। इस दौरान वे अपना दिव्य दरबार भी लाएंगे। 60 एकड़ में इसके लिए पंडाल बनाया गया है। जिसमें 2 लाख लोग एक साथ बैठने की व्यवस्था है।

राम जानकी मठ में 6 महीने में छतरपुर की तरह बागेश्वर धाम सरकार का भवन बनाया गया है। जिसमें सभी सुविधाएं हैं।

ट्रैफिक रूट में बदलाव किया गया है

धीरेंद्र शास्त्री के दौरे को लेकर पुलिस अलर्ट है। ट्रैफिक रूट में भी बदलाव किया गया है। पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार दीक्षित ने बताया- गोपालगंज से सीवान जाने वाले सभी बस, निजी वाहन और ट्रक सीवान बाईपास से निकलेंगे। मीरगंज बाजार में इन गाड़ियों की एंट्री बैन रहेगी।

भारी वाहनों की आवाजाही रात 12 बजे से सुबह 5 बजे तक ही होगी। सुबह जाने वाले वाहनों के लिए विशेष रूट तय किया गया है। ये वाहन मरछिया देवी चौक से सबेया फील्ड होते हुए लाइन बाजार, पंचदेवरी और ईमलिया होकर भोरे चौराहा तक जाएंगे। कथा स्थल के आसपास पार्किंग की विशेष व्यवस्था की गई है।

5 जगहों पर पार्किंग की व्यवस्था

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा को लेकर कथा स्थल के आसपास 5 जगह पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। इसमें राधागंज मठ, सईया देवी मंदिर (मध्य विद्यालय राधागंज), लखराव फिल्ड, कल्याणपुर स्कूल शामिल हैं।

VIP के लिए पार्किंग की व्यवस्था बारह बीघा मैदान में की गई है। इसके अलावा पप्पू कुमार के खेत सईया देवी मंदिर के सामने पेड पार्किंग की व्यवस्था होगी।

हनुमंत कथा में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हैं।

Related Posts

बिहार में अपराधी को पकड़ने गए दारोगा को पीट-पीट कर मार डाला, बदमाश को भी छुड़ा ले गए

अररिया बिहार में बड़ा कांड हुआ है। यहां एक दारोगा की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई है।  बताया जा रहा है कि पुलिस की एक टीम अपराधी को पकड़ने…

अमर नाथ पांडेय ने सभी नागरिकों को होली की शुभकामनाएं दी

मुज़फ्फरपुर द सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष अमर नाथ पांडेय ने सभी नागरिकों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारे पर्व एवं त्योहार सौहार्द्र, शांति और समता के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *