अगले माह 42 हजार प्राध्यापक और प्रधान शिक्षकों को नियुक्ति पत्र मिलेगा

पटना

बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने होली से पहले बड़ा गिफ्ट दिया है। सीएम नीतीश कुमार ने BPSC शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपा है। पटना के गांधी मैदान में आयोजित समारोह में सीएम नीतीश कुमार ने टीचरों को यह ज्वाइनिंग लेटर दिया। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि अगले माह 42 हजार प्राध्यापक और प्रधान शिक्षकों को नियुक्ति पत्र मिलेगा। मुख्यमंत्री रविवार को गांधी मैदान में 51 हजार शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देने के लिए आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे अपने शिक्षकों पर पूरा भरोसा है , वे बच्चों को बेहतर ढंग से पढ़ाएंगे । उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिक्षकों को किसी प्रकार की समस्या न हो यह सुनिश्चित किया जाए।मुख्यमंत्री ने शिक्षकों से बच्चों को खूब पढ़ाने की अपील की और कहा कि बच्चे खूब पढ़ें और शिक्षक उन्हें खूब पढ़ाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा विभाग का बजट पहले की तुलना में काफी बढ़ाया है और आगे विभाग का बजट और बढ़ेगा।

पटना में बीपीएससी द्वारा तृतीय चरण (TRE-3) के तहत चयनित 51,389 विद्यालय अध्यापकों को औपबंधिक नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया था। आयोजन की विधिवत शुरुआत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा दीपप्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर विभिन्न जिलों में प्रथम चरण की कॉउन्सलिंग करने के बाद 51 हजार 389 अभ्यर्थियों को विद्यालय अध्यापक के रूप में औपबंधिक नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया ।

इस समारोह में 08 जिलें से चयनित यथा पटना, भोजपुर, जहानाबाद, अरवल, सारण, वैशाली एवं मुजजफ़रपुर के अनुशंसित अभ्यर्थियों (कुल 10 हजार 739) को औपबंधिक नियुक्ति पत्र दिया गया। जबकि शेष 30 जिलों के अभ्यर्थियों को अपने-अपने जिला मुख्यालय में आयोजित समारोहों में नियुक्ति पत्र वितरण किया गया।

ऐसा करने वाला देश में दूसरा CM नहीं – सम्राट चौधरी

टीचरों को नियुक्ति पत्र सौंप जाने के कार्यक्रम में बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि शिक्षा अब शिक्षकों की संख्या 6 लाख से अधिक हो गई है और सरकारी स्कूल में संसाधनों की वृद्धि हुई है। जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने शिक्षकों से कहा कि सरकार ने आपके सपनों को साकार किया, अब उनके ऊपर नीतीश कुमार के सपनों को साकार करने की जिम्मेदारी है। वहीं बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि नियुक्ति को लेकर नीतीश कुमार ने ऐतिहासिक कार्य किया है। ऐसा काम करने वाला सीएम देश में दूसरा नहीं। नीतीश कुमार ने 50 लाख सरकारी नौकरी और रोजगार देने की घोषणा की है, यह ऐतिहासिक कार्य है।

Related Posts

बिहार की शिक्षा का सूर्योदय हैं सरस्वती विद्या निकेतन : शिक्षा मंत्री

शिक्षक ही परिवर्तन के वाहक, अगले तीन माह में दिखना चाहिए बड़ा बदलाव पटना में 700 सरस्वती विद्या निकेतन के प्रधानाध्यापकों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित पटना शिक्षा मंत्री श्री…

नुहरनी से रोबोटिक सर्जरी तक: मेरी आँखों के सामने बदली दुनिया

शिवानंद तिवारी कुछ दिन पहले एक खबर पढ़ी थी। एक डॉक्टर ने चीन में बैठकर हैदराबाद के किसी आदमी का ऑपरेशन कर दिया। आधुनिक तकनीक से रोबोट के जरिए तीन-चार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *