चर्चित लैंड फॉर जॉब केस में लालू परिवार को बड़ी राहत,मिली जमानत

नई दिल्ली

चर्चित लैंड फॉर जॉब केस में लालू परिवार को बड़ी राहत मिल गई है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने राजद नेताओं को जमानत दे दी है। इस केस में आरोपी बनाए गए राजद नेता तेज प्रताप यादव और हेमा यादव समेत सभी अन्य आरोपियों को जमानत मिली है। इन सभी को 50,000-50,000 रुपये के निजी मुचलके पर सभी आरोपियों को जमानत दी है। नौकरी के बदले जमीन घोटाले में लालू प्रसाद यादव के बेटे और बेटी को भी आरोपी बनाया गया था।

बता दें कि अदालत में तेज प्रताप यादव और लालू प्रसाद की बेटी हेमा यादव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश हुई थीं। इससे पहले राउज एवेन्यू कोर्ट में लालू प्रसाद यादव यादव पर चल रहे केस में पिछले महीने 25 फरवरी को सुनवाई हुई थी। अदालत ने सुनवाई के लिए अगली तारीख 11 मार्च को मुकर्रर की थी। मंगलवार को अदालत ने सभी आरोपियों को बड़ी राहत दे दी है।

लैंड फॉर जॉब केस में सीबीआई की चार्जशीट पर पहली बार तेज प्रताप यादव को समन जारी किया गया था। जिसके बाद अदालत ने तेज प्रताप यादव को अदालत में उपस्थित होने का निर्देश दिया था। इस केस में राजद अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के अलावा उनकी पत्नी राबड़ी देवी, छोटे बेटे तेजस्वी, बेटी मीसा भारती और हेमा यादव आरोपी हैं।

रेलवे में नौकरी के नाम पर गड़बड़ी का आरोप

यह पूरा केस रेलवे में टेंडर से जुड़ा हुआ है। आरोप है कि पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव के कार्यकाल में साल 2004-2009 के बीच कुछ लोगों को रेलवे में नौकरी दी गई थी लेकिन इस दौरान भारी गड़बड़ी की गई थी। आरोप है कि रेलवे में नौकरी के बदले लालू परिवार के सदस्यों ने जमीन लिखवा ली थी इस कथित स्कैम के उजागर होने के बाद सीबीआई ने इसकी जांच-पड़ताल शुरू की थी।

Related Posts

E.O. विमल कुमार हत्याकांड, पत्नी ने ड्राइवर मिथिलेश को बताया आरोपी, कहा – नौकरी से हटाने से था नाराज

औरंगाबाद रोहतास के डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक की पत्नी कविता कुमारी ने रविवार को बारुण…

बिहार में बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था, अब सिपाही नहीं रोकेंगे वाहन; दरोगा और वरिष्ठ अधिकारी करेंगे कार्रवाई

पटना। बिहार में ट्रैफिक व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और तकनीक आधारित बनाने के लिए पुलिस मुख्यालय ने कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू करने का निर्णय लिया है। नई व्यवस्था के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *