होली पर अश्लील गानों एव डी जे पर रोक


प्रमोद/सीवान


महाराजगंज थाना परिसर में सोमवार को होली एवं रमजान को लेकर एसडीओ अनिल कुमार एवं एसडीपीओ राकेश कुमार रंजन ने संयुक्त रूप से शांति समिति की बैठक की. इस दौरान बीडीओ विंदु कुमार, सीओ जितेंद्र पासवान,ईओ हरिश्चंद्र, प्रभारी थानाध्यक्ष सह एसआई अमरेंद्र कुमार एवं एसआई राहुल भारती के अलावे विभिन्न वार्डों के वार्ड पार्षद के अलावे दर्जनों समाजसेवी मौजूद रहे. बैठक में निर्णय लिया गया कि 13 मार्च को होलिका दहन एवं 14 मार्च को होली का पर्व मनाया जाएगा, एसडीओ ने बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों से अपील किया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली एवं रमजान आपसी सौहार्द एवं शांतिपूर्वक मनाएं.

इस दौरान डीजे पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा और अश्लील गानों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया गया है.वहीं होलिका दहन में विशेष सावधानियां बरतने की जरूरत है, क्योंकि बहुत सारे जगहों पर जलते हुए लुहाठी को फेंकने की परम्परा है और इस दौरान किसी के घर, खेत अथवा धार्मिक स्थल को आहत न पहुंचे इसका ध्यान रखना है. साथ ही होलिका दहन में लकड़ी इक्कठा करने के दौरान विना अनुमति के किसी के निजी संपति को नुकसान नहीं पहुंचाना है. होली रंगों का त्यौहार है और इसे बिल्कुल शांतिपूर्ण मनाना है, बिहार में पूर्ण शराबबंदी है, इसलिए शराब के सेवन आदि से बचना है.उन्होने ने कहा कि होली त्योहार को होलिका दहन का कार्यक्रम बिजली ट्रांसफार्मर और लाइन से दूर हट कर मनाए.एसडीपीओ राकेश कुमार रंजन ने लोगों से अपील किया कि शांतिपूर्ण त्यौहार मनाने के लिए पुलिस आपका सहयोग करेगी. होली में हुड़दंगियों पर पुलिस की पैनी नजर सोगी. क्षेत्र में कहीं भी विधि व्यवस्था बिगड़ती नजर आए तो पुलिस व प्रशासन को जरूर सूचित करें.उन्होंने ने बताया कि शांति व विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति रहेगी. सोशल मीडिया पर किसी तरह की झूठी खबर या अफवाह फैलाई जाती है तो अविलंब इसकी सूचना पुलिस को दें.
राकेश कुमार रंजन SDPO

इस दौरान थाने में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया.जिसमें एक दूसरे को अभी लगाकर होली का शुभकामना दी गई.बैठक में ऊर्जा विभाग के जेई आशीष रंजन,प्रो.अभय सिंह,प्रो.सुबोध कुमार सिंह, अखिलेश सिंह,ई.प्रमोद रंजन,पवन कुमार,भाजपा नगर अध्यक्ष अमरजीत सिंह,बलीराम प्रसाद बली, त्रिपुरारी शरण सिंह,अजय कुमार,अफजल खान, गौहर अली,दयाशंकर द्विवेदी समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे.

Related Posts

मुजफ्फरपुर में पैक्स अध्यक्षों की महत्वपूर्ण विचार-विमर्श बैठक, धान अधिप्राप्ति की समस्याओं और किसान हितों पर गहन मंथन – सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष अमरनाथ पांडेय ने दिया भरोसा

मुजफ्फरपुर, 30 अक्टूबर 2026 | STAR INDIA NOW NEWS जय सहकारिता, जय किसान, जय बिहार के नारों के साथ आज मुजफ्फरपुर में पैक्स और व्यापार मंडल अध्यक्षों की एक बेहद…

अनंत सिंह को बाहर कर जदयू ने क्या खोया, क्या पाया?

संतोष राज पाण्डेय जनता दल यूनाइटेड ने आखिरकार वो फैसला ले ही लिया, जिसकी अटकलें पिछले कई हफ्तों से लग रही थीं। मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह उर्फ छोटे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *