अब बिहार की धरती पर मां जानकी की भक्ति जगेगी और ‘सियापति रामचंद्र की जय’ होगी : विजय सिन्हा

लखीसराय

बिहार में सनातन को लेकर सियासत गर्म है. एक तरफ बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र शास्त्री और आध्यात्मिक गुरु रविशंकर महाराज के बिहार आगमन को लेकर महागठबंधन के नेता बीजेपी पर चुनाव के वक्त सनातन याद करने का आरोप लगा रहे हैं, वहीं बीजेपी नेता भी महागठबंधन के लोगों को सनातन विरोधी बता रहे हैं.

इस बीच, एक दिवसीय दौरे पर लखीसराय पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने महागठबंधन के आरोपों पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि ये लोग सनातन विरोधी हैं, इन लोगों को अपने धर्म से भी शर्म महसूस होती है. संविधान का अपमान करने वाले इस तरह के लोग सनातन पर वक्तव्य देते हैं.

‘ऐसी मानसिकता के लोग भारत में रहने योग्य नहीं’

डिप्टी सीएम सिन्हा ने कहा कि 193 देशों के लोग आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर महाराज को पूजते हैं और उनके आने पर इन लोगों को परेशानी होती है, ऐसी मानसिकता के लोग भारत में रहने योग्य नहीं हैं. ऐसे दोहरे चरित्र के लोग इस तरह का बयान देते हैं.

‘बिहार में नरसंहार होता था’

उन्होंने महागठबंधन को ठगबंधन बताते हुए कहा कि ये जनता को बरगलाने वाले लोग हैं. यही लोग थे जब बिहार में नरसंहार होता था, ये समाज को लड़वाते थे. जातीय उन्माद पैदा कर अपराधियों को संरक्षण देकर अपहरण करवाते थे. आज सुशासन का राज स्थापित हो रहा है. बीजेपी जब भी सत्ता में रही है, कानून का राज स्थापित हुआ है. बीजेपी कभी सत्ता के लिए नहीं, सुशासन के लिए समझौता करती है.

‘बिहार की धरती पर मां जानकी की भक्ति जगेगी’

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने अमित शाह द्वारा मिथिला में सीता मंदिर निर्माण का स्वागत किया है. उन्होंने कहा कि जैसे अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर सजा है, उसी तरह अब बिहार के मिथिला में मां सीता का भव्य मंदिर का निर्माण होगा. अब बिहार की धरती पर मां जानकी की भक्ति जगेगी और ‘सियापति रामचंद्र की जय’ होगी.

Related Posts

मुजफ्फरपुर में पैक्स अध्यक्षों की महत्वपूर्ण विचार-विमर्श बैठक, धान अधिप्राप्ति की समस्याओं और किसान हितों पर गहन मंथन – सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष अमरनाथ पांडेय ने दिया भरोसा

मुजफ्फरपुर, 30 अक्टूबर 2026 | STAR INDIA NOW NEWS जय सहकारिता, जय किसान, जय बिहार के नारों के साथ आज मुजफ्फरपुर में पैक्स और व्यापार मंडल अध्यक्षों की एक बेहद…

अनंत सिंह को बाहर कर जदयू ने क्या खोया, क्या पाया?

संतोष राज पाण्डेय जनता दल यूनाइटेड ने आखिरकार वो फैसला ले ही लिया, जिसकी अटकलें पिछले कई हफ्तों से लग रही थीं। मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह उर्फ छोटे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *