पटनावासियों को 15 अगस्त से पटना मेट्रो के पहले चरण का तोहफा

पटना मेट्रो का पहला फेज 15 अगस्त से शुरू होगा.

पटना में पहला फेज 6.01 किमी लंबा होगा.

सीएम नीतीश ने मेट्रो निर्माण कार्य का निरीक्षण किया.

पटना

बिहार के लोगों को अब जल्द ही मेट्रो ट्रेन में सफर करने का मौका मिलेगा. दरअसल बिहार की राजधानी पटना में जल्द ही मेट्रो रेल सेवा शुरू होने जा रही है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नगर विकास एवं आवास मंत्री जीवेश मिश्रा ने पटना में मेट्रो के फर्स्ट फेज शुरू करने की अहम जानकारी दी है. दरअसल सोमवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नगर विकास विभाग के मंत्री जीवेश मिश्रा ने पटना में चल रहे मेट्रो निर्माण कार्य का जायजा लिया.

इस दौरान सीएम नीतीश कुमार ने मंत्री समेत तमाम अधिकारियों को मेट्रो सेवा को समय पर शुरू करने का आदेश दिया है. वहीं पटना में मेट्रो सेवा शुरू होने की तारीख बताते हुए जीवेश मिश्रा ने कहा कि पटनावासियों को 15 अगस्त से पटना मेट्रो के पहले चरण का तोहफा मिल जाएगा. जीवेश मिश्रा ने बताया कि मेट्रो के फर्स्ट फेज की शुरुआत के लिए निर्माण कार्य को अंतिम रूप देने के लिए अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक जुटे हुए हैं. काम की प्रगति देखने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी पहुंचे और अधिकारियों से काम की जानकारी लेने के साथ-साथ कई आवश्यक निर्देश दिए.

सीएम ने अधिकारियों को दिये कई निर्देश

मंत्री जीवेश मिश्रा ने कहा कि 15 अगस्त से पटना के कुछ हिस्सों में मेट्रो चलने लगेगी, जो पटनावासियों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं होगा. काम की प्रगति को देखने के लिए मुख्यमंत्री अपने अमले के साथ पहुंचे और हर तस्वीर को गौर से देखने के बाद कई आवश्यक निर्देश दिए. दरअसल पटना के कई इलाकों से होकर मेट्रो ट्रेन गुजरेगी जिसे तैयार करने के लिए लगातार काम चल रहा है. पीएमसीएच और पटना विश्वविद्यालय के समीप पटना मेट्रो रेल परियोजना अंतर्गत निर्माणाधीन कार्यों का स्थल निरीक्षण मुख्यमंत्री ने एक दिन पहले किया. इस दौरान अधिकारियों ने सीएम को कई अहम जानकारी दी.

पटना में 31.9 किलोमीटर मेट्रो रेल लाइन का निर्माण

इसके अलावा राजेंद्र नगर, मोइनुल हक स्टेडियम, मलाही पकड़ी, खेमनीचक, पहाड़ी पर, जीरो माइल मेट्रो स्टेशन और आईएसबीटी मेट्रो स्टेशन के निर्माण कार्यों की प्रगति के संबंध में भी अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया. पटना मेट्रो रेल परियोजना की स्वीकृति 27 फरवरी 2019 को दी गई थी. इस परियोजना के अंतर्गत कुल 31.9 किलोमीटर मेट्रो रेल लाइन का निर्माण होना है, जिसमें कुल 24 स्टेशन प्रस्तावित हैं. पटना मेट्रो का काम दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन कर रही है, जिसका सुपरविजीन बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग के तहत किया जा रहा है.

पहला फेज किस इलाके में और कब से होगा शुरू?

भूमिगत मेट्रो लाइन के निर्माण के लिए नवंबर 2023 को गांधी मैदान स्टेशन से टीबीएम (टनल बोरिंग मशीन) के द्वारा कार्य प्रारंभ किया गया जो आकाशवाणी भूमिगत स्टेशन होते हुए पटना स्टेशन तक पहुंच चुकी है. मलाही पकड़ी से खेमनीचक, भूतनाथ रोड, जीरो माइल, पाटलिपुत्र बस टर्मिनल तक पटना मेट्रो लाइन (कुल 6.01 किलोमीटर) को प्राथमिकता के आधार पर निर्माण कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है. इस लाइन को 15 अगस्त 2025 तक चालू करने का लक्ष्य निर्धारित है. इसकी जानकारी देते हुए मंत्री और अधिकारी बेहद उत्साहित दिखे. वहीं अब पटना वासियों को भी 15 अगस्त का इंतजार है, जब पटना में मेट्रो ट्रेन सेवा शुरू हो जाएगी.

Related Posts

मुजफ्फरपुर में पैक्स अध्यक्षों की महत्वपूर्ण विचार-विमर्श बैठक, धान अधिप्राप्ति की समस्याओं और किसान हितों पर गहन मंथन – सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष अमरनाथ पांडेय ने दिया भरोसा

मुजफ्फरपुर, 30 अक्टूबर 2026 | STAR INDIA NOW NEWS जय सहकारिता, जय किसान, जय बिहार के नारों के साथ आज मुजफ्फरपुर में पैक्स और व्यापार मंडल अध्यक्षों की एक बेहद…

अनंत सिंह को बाहर कर जदयू ने क्या खोया, क्या पाया?

संतोष राज पाण्डेय जनता दल यूनाइटेड ने आखिरकार वो फैसला ले ही लिया, जिसकी अटकलें पिछले कई हफ्तों से लग रही थीं। मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह उर्फ छोटे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *