सनातन के संतानों को डराने और उपेक्षित करने का अधिकार संविधान को भी नहीं : विजय सिन्हा

पटना

होली के दौरान मुसलमानों को घर में बंद रहने की नसीहत देनेवाले विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल के बयान पर बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि यह धरती सभी धर्म के लोगों के लिए है और सभी लोग एक दूसरे का सम्मान करते हैं। इस दौरान उन्होंने मुसलमानों के समर्थन में तेजस्वी के खड़ा होने पर भी सवाल उठाया।

उन्होंने कहा कि सनातन के संतानों को डराने और उपेक्षित करने का अधिकार संविधान को भी नहीं है। अगर दूसरे धर्म की रक्षा के लिए आधा दर्जन लोग खड़े होते हैं। जब सनातन की रक्षा के लिए लोग जब आवाज उठाते हैं तो यह उनके विरोध में क्यों नजर आते हैं। सनातन पर जब लोग प्रश्न उठाते हैं तो उस पर कुछ नहीं बोलते हैं। यह कायरता है या वोट की लालच में अपने धर्म को बेचने की रणनीति है।

तनिष्क लूट कांड पर बोले

डिप्टी सीएम ने अपने प्रभारी जिले भोजपुर में सोमवार को हुए तनिष्क शोरुम में हुई करोड़ों की लूटकांड को लेकर कहा कि पुलिस को पूरी छूट दी गई है। कोई भी नहीं बचेगा। दो लोगों का एनकाउंटर हुआ है। जल्द ही सभी लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 मां सीता के मंदिर बनने पर उन्होंने कहा कि बहुत बड़ी बात है बिहार में मां सीता की मंदिर बनने की घोषणा भारत सरकार के द्वारा की गई है और यह अपने आप में बहुत बड़ी बात है निश्चित तौर पर हम केंद्र सरकार को बधाई देते हैं

Related Posts

मुजफ्फरपुर में पैक्स अध्यक्षों की महत्वपूर्ण विचार-विमर्श बैठक, धान अधिप्राप्ति की समस्याओं और किसान हितों पर गहन मंथन – सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष अमरनाथ पांडेय ने दिया भरोसा

मुजफ्फरपुर, 30 अक्टूबर 2026 | STAR INDIA NOW NEWS जय सहकारिता, जय किसान, जय बिहार के नारों के साथ आज मुजफ्फरपुर में पैक्स और व्यापार मंडल अध्यक्षों की एक बेहद…

अनंत सिंह को बाहर कर जदयू ने क्या खोया, क्या पाया?

संतोष राज पाण्डेय जनता दल यूनाइटेड ने आखिरकार वो फैसला ले ही लिया, जिसकी अटकलें पिछले कई हफ्तों से लग रही थीं। मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह उर्फ छोटे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *