मुज़फ़्फ़रपुर में शराब का यह कैसा खेल,नष्ट हुई शराब माफिया के कार से बरामद

मुज़फ़्फ़रपुर

मुजफ्फरपुर जिले से  एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जिले के बेला थाने में नष्ट करने के दौरान गायब हुई 17 पेटी शराब गाड़ी से बरामद हुई है. बताया जा रहा है कि यह गाड़ी किसी बड़े शराब माफिया की है और थाने के लोगों के साथ मिलीभगत करके वह इस शराब को होली के दौरान खपाने की तैयारी में था.  पुलिस ने इस मामले में थाने से एक प्राइवेट मुंशी और ठेकेदार को हिरासत में लिया है. 

शक के घेर में थानेदार 

कार्रवाई के लिए एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया. छापेमारी के दौरान पुलिस ने इमली चौक के पास से एक कार को जब्त किया. कार में शराब के कार्टन लदे हुए थे. शराब बरामद होने के बाद उसे बेला थाने लाया गया. पूरे मामले में बेला थानेदार रंजना वर्मा की भूमिका की भी जांच की जा रही है. 

सिटी एसपी विश्वजीत दयाल ने क्या कहा?

घटना के संबंध में सिटी एसपी विश्वजीत दयाल ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि थाने से विनष्टीकरण के लिए लाई गई शराब एक गाड़ी में भरकर ले जाई जा रही थी. शराब पकड़े जाने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है. उन्होंने बताया कि इस मामले में थाने के प्राइवेट मुंशी और विनष्टीकरण में शामिल एक ठेकेदार को भी हिरासत में लिया गया है. पूरे मामले की जांच अभी चल रही है. आगे की कार्रवाई जांच के बाद की जाएगी.

Related Posts

बिहार की शिक्षा का सूर्योदय हैं सरस्वती विद्या निकेतन : शिक्षा मंत्री

शिक्षक ही परिवर्तन के वाहक, अगले तीन माह में दिखना चाहिए बड़ा बदलाव पटना में 700 सरस्वती विद्या निकेतन के प्रधानाध्यापकों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित पटना शिक्षा मंत्री श्री…

नुहरनी से रोबोटिक सर्जरी तक: मेरी आँखों के सामने बदली दुनिया

शिवानंद तिवारी कुछ दिन पहले एक खबर पढ़ी थी। एक डॉक्टर ने चीन में बैठकर हैदराबाद के किसी आदमी का ऑपरेशन कर दिया। आधुनिक तकनीक से रोबोट के जरिए तीन-चार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *