बिहार में शराब तस्करी के मामले में एक घोड़ा गिरफ्तार

बेतिया

बेतिया से एक अजूबा खबर सामने आई है। नौतन थाने की पुलिस ने शराब तस्करी के मामले में एक घोड़ा को गिरफ्तार ही नही किया बल्कि उसके साथ तस्वीर भी खिंचवाई है।

खबर यह है कि यहां एक जानवर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. जिसमें शराब तस्करों की टीम घोड़े के सहारे तस्करी करती थी, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी की तो तस्कर घोड़े को छोड़कर भाग निकले. 

शराब तस्करी में शामिल घोड़े का लगाम पकड़कर शराब के साथ उसकी फोटो पुलिस ने जारी की है. शराब तस्करी करने वाले तो भाग गए पर पकड़ा गया बेजुबान घोड़ा. बेचारा घोड़ा इंसानी फितरत को समझ न सका और पहुंच गया हवालात में. बेतिया के नौतन थाने की पुलिस शराब के खिलाफ छापेमारी करने पहुंची थी. दियारा में शराब तस्कर घोड़ा से शराब की तस्करी करते थे. 

गुप्त सूचना पर नौतन पुलिस ने छापेमारी की लेकिन तस्कर फरार हो गए और उनका घोड़ा पकड़ा गया. पुलिस ने घोड़े के साथ 34 लीटर विदेशी शराब भी बरामद किया है. एसडीपीओ रजनीश कांत प्रियदर्शी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर घोड़ा का लगाम पकड़कर शराब के साथ फोटो खिंचवाई है. पुलिस ने घोड़े को पकड़ तो लिया है, लेकिन सवाल है कि अब उसके साथ क्या सलूक किया जाएगा. 

दियारा में तो घोड़े को घास खिलाया जाता था, लेकिन अब पुलिस हिरासत में शायद घोड़े को चना और गुड़ दिया जाए. यह घोड़े का पसंदीदा भोजन भी है. पुलिस ने अभी यह नहीं बताया है कि घोड़े को गिरफ्तार किया गया है या फिर हिरासत में लिया गया है।

पुलिस ने शराब के साथ घोड़े का फोटो जारी किया है, जिससे लग रहा है कि तस्करी का मुख्य सरगना घोड़ा ही है. शराब तस्करी का सरगना तो भाग गया और फंस गया बेचारा घोड़ा. घोड़े को क्या पता कि जिस इंसान की वह चाकरी करता है, वह भरोसे के काबिल नहीं रहा.

Related Posts

मुजफ्फरपुर में पैक्स अध्यक्षों की महत्वपूर्ण विचार-विमर्श बैठक, धान अधिप्राप्ति की समस्याओं और किसान हितों पर गहन मंथन – सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष अमरनाथ पांडेय ने दिया भरोसा

मुजफ्फरपुर, 30 अक्टूबर 2026 | STAR INDIA NOW NEWS जय सहकारिता, जय किसान, जय बिहार के नारों के साथ आज मुजफ्फरपुर में पैक्स और व्यापार मंडल अध्यक्षों की एक बेहद…

अनंत सिंह को बाहर कर जदयू ने क्या खोया, क्या पाया?

संतोष राज पाण्डेय जनता दल यूनाइटेड ने आखिरकार वो फैसला ले ही लिया, जिसकी अटकलें पिछले कई हफ्तों से लग रही थीं। मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह उर्फ छोटे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *