मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी

मुज़फ्फरपुर

मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी है। वारदात के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। मामला मंगलवार की देर रात जिले के सदर थाना क्षेत्र का है। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।

घटना के दौरान मौके पर जुटी लोगों की भीड़ ने स्थानीय पुलिस को जानकारी दी। जिसके बाद जख्मी हालत में प्रॉपर्टी डीलर को अस्पताल लेकर जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजनों को सूचित किया गया।

मृतक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के पताही निवासी रामकिशोर चौधरी उर्फ टुनटुन चौधरी के रूप में हुई है। जिन्हें पताही शिव मंदिर के पास बाइक सवार अपराधियों ने पीठ में गोली मार दी। जिससे वो बेसुध होकर जमीन पर गिर गए।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अपराधी की पहचान और मामले की जानकारी के लिए पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जांच के लिए मौके पर FSL की टीम बुलाई गई है। मौके से एक जिंदा गोली जब्त की गई है। घटनास्थल से जांच के लिए खून का सैंपल लिया गया है। वहीं, किसी विवाद को लेकर हत्या करने की बात कही जा रही है।

चचेरे भाई ने कहा- अपराधियों ने पीछे से चलाई गोली, बेसुध होकर गिरे

मृतक के चचेरे भाई ने कहा कि मंगलवार कि रात घर रामकिशोर चौधरी उर्फ टुनटुन चौधरी अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। घर लौटने के दौरान वो यादव नगर गेट के समीप रुक कर पान खाए, जिसके बाद बाइक से पताही स्थित अपने घर के लिए निकल गए।

इसी दौरान रास्ते में पताही शिव मंदिर के समीप बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें रोकने का इशारा किया। वो बाइक रोके और दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। जिसके बाद टुनटुन चौधरी अपनी बाइक से आगे बढ़ाने लगे। इसी बीच अपराधियों ने कमर से हथियार निकाल कर उनपर पीछे से गोली चला दिया।

जिसके बाद वो बेसुध होकर जमीन पर गिर गए और अपराधी वहां से फरार हो गए।

वहीं, छिनतई की आशंका जताते हुए पूछने पर उन्होंने बताया कि मामला छिनतई का नहीं हो सकता है क्योंकि उनके गले में सोने की चेन, हाथ में सोने की अंगूठी थी। जो वो पहने ही हुए थे। अगर छिनतई का मामला होता तो उनके शरीर से ये सभी चीजें गायब होती।

पहले भी चली थी गोली, बहू के आत्महत्या की प्राथमिकी में थे अभियुक्त

इस मामले में मौके पर पहुंची एसडीपीओ टाउन 2 विनीता सिन्हा ने बताया कि अज्ञात अपराधियों के द्वारा टुनटुन चौधरी नामक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जांच के लिए FSL की टीम को भी बुलाया गया है। घटनास्थल और आस पास के लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है।

जानकारी मिली है कि पूर्व में तीन साल पहले भी इनके ऊपर गोली चली थी। वहीं, नवंबर 2024 में उनकी बहू ने आत्महत्या कर ली थी। उस प्राथमिकी में भी ये अभियुक्त थे। ये प्रॉपर्टी डिलिंग का भी काम करते थे। हमलोग सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रहे है। जांचोपरांत दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बहू ने की थी आत्महत्या

बता दें कि नवंबर 2024 में टुनटुन चौधरी की बहू ने आत्महत्या कर ली थी। मायके वालों के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसमें टुनटुन चौधरी भी अभियुक्त थे। पुलिस इस केस की अनुसंधान कर रही है, टुनटुन चौधरी बेल पर बाहर थे।

वहीं, मृतक रामकिशोर चौधरी के एक बेटा दिल्ली में बैंककर्मी और दूसरा बेटा बिहारशरीफ में बैंककर्मी है। वे अपने घर में बुजुर्ग माता पिता और पत्नी के साथ रहते थे।

Related Posts

मुजफ्फरपुर में पैक्स अध्यक्षों की महत्वपूर्ण विचार-विमर्श बैठक, धान अधिप्राप्ति की समस्याओं और किसान हितों पर गहन मंथन – सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष अमरनाथ पांडेय ने दिया भरोसा

मुजफ्फरपुर, 30 अक्टूबर 2026 | STAR INDIA NOW NEWS जय सहकारिता, जय किसान, जय बिहार के नारों के साथ आज मुजफ्फरपुर में पैक्स और व्यापार मंडल अध्यक्षों की एक बेहद…

अनंत सिंह को बाहर कर जदयू ने क्या खोया, क्या पाया?

संतोष राज पाण्डेय जनता दल यूनाइटेड ने आखिरकार वो फैसला ले ही लिया, जिसकी अटकलें पिछले कई हफ्तों से लग रही थीं। मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह उर्फ छोटे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *