राजधानी पटना में लालू प्रसाद यादव के सपोर्ट में अब पोस्टर लगने शुरू

पटना

राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से बुधवार को ईडी ने पूछताछ की। लालू के साथ उनकी बेटी मीसा भारती भी मौजूद थी। इससे पहले मंगलवार को पूर्व सीएम राबड़ी देवी और तेजप्रताप यादव से भी ईडी ने पूछताछ की थी। ईडी ने राजद नेताओं से जमीन के बदले नौकरी घोटाले के मामले में पूछताछ की। राजधानी पटना में लालू प्रसाद यादव के सपोर्ट में अब पोस्टर लगे है।

आवास के बाहर लगे पोस्टर

राजधानी पटना में पूर्व सीएम राबड़ी देवी के आवास के बाहर सपोर्ट में पोस्टर लगे है। इस पोस्टर में लिखा है- ना झुका हूं, ना झुकूंगा, टाइगर अभी जिंदा है। इस पोस्टर में लालू प्रसाद यादव का फोटो है और इसमें ईडी और सीबीआई को भी दिखाया गया है। यह पोस्टर पूर्व जिला पार्षद संजू कोहली और राजद नेता निशांत मंडल ने लगवाए है।

तेजस्वी ने एक्स पर किया पोस्ट

राजद नेता तेजस्वी यादव ने एक्स पर पोस्ट करते हुए सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा कि बिहार की दो पीढ़ियों का वर्तमान और भविष्य बर्बाद करने वाले 20 बरसों के मुख्यमंत्री से उनकी विफलताओं की चर्चा करो तो वो सच्चाई उजागर होने के डर से भड़क जाते है। आपा खो देते है। असंसदीय भाषा का प्रयोग करते हुए अनाप-शनाप बोलते है।

सियासत हुई तेज

पटना में लालू प्रसाद यादव के समर्थन में लगे पोस्टरों पर सियासत शुरू हो गई है। राजद प्रवक्ता ऋषि मिश्रा ने कहा कि हमारे नेता लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव बीजेपी का डटकर मुकाबला करेंगे। इसके अलावा जितनी भी एजेंसियां है उनका भी मुकाबला करेंगे।

‘हथकंडा आजमा रही बीजेपी’

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि बिहार में चुनाव से पहले बीजेपी हथकंडा आजमा रही है। जिस प्रकार का बीजेपी का चरित्र है आगामी विधानसभा चुनाव में बिहार की जनता उसका जवाब देगी।

लालू से चार घंटे हुई पूछताछ

बता दें कि बुधवार को राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से ईडी ने चार घंटे पूछताछ की। लालू प्रसाद यादव सुबह 10.30 बजे ईडी कार्यालय पहुंचे थे। पूछताछ के बाद ईडी कार्यालय से लालू अपने आवास लौट गए थे।

Related Posts

मुजफ्फरपुर में पैक्स अध्यक्षों की महत्वपूर्ण विचार-विमर्श बैठक, धान अधिप्राप्ति की समस्याओं और किसान हितों पर गहन मंथन – सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष अमरनाथ पांडेय ने दिया भरोसा

मुजफ्फरपुर, 30 अक्टूबर 2026 | STAR INDIA NOW NEWS जय सहकारिता, जय किसान, जय बिहार के नारों के साथ आज मुजफ्फरपुर में पैक्स और व्यापार मंडल अध्यक्षों की एक बेहद…

अनंत सिंह को बाहर कर जदयू ने क्या खोया, क्या पाया?

संतोष राज पाण्डेय जनता दल यूनाइटेड ने आखिरकार वो फैसला ले ही लिया, जिसकी अटकलें पिछले कई हफ्तों से लग रही थीं। मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह उर्फ छोटे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *