राष्ट्रगान के दौरान सीएम नीतीश कुमार बार-बार क्या कर रहे कि मच गया बवाल

पटना

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक वीडियो सामने आया है. दरअसल, नीतीश कुमार एक कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए पहुंचे थे, जहां मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार भी मौजूद थे. इसी दौरान राष्ट्रगान शुरू हुआ, तभी नीतीश कुमार बातें करते दिखे.

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सीएम नीतीश कुमार बार-बार दीपक कुमार को धक्का देकर कुछ बोलने की कोशिश कर रहे थे और दीपक कुमार बार-बार उनसे आंखों ही आंखों में इशारा करते हुए सीधा खड़ा रहने के लिए कह रहे थे. राष्ट्रगान के दौरान सीएम नीतीश कुमार कुछ लोगों को नमस्कार भी करते नजर आ रहे थे.

नीतीश के वीडियो पर आया तेजस्वी का बयान 

इस पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने तीखा हमला किया. उन्होंने कहा कि कम से कम कृपया राष्ट्रगान का तो अपमान मत करिए माननीय मुख्यमंत्री जी. उन्होंने कहा कि युवा, छात्र, महिला और बुजुर्गों को तो आप प्रतिदिन अपमानित करते ही हैं, कभी महात्मा गांधी जी के शहादत दिवस पर ताली बजाकर उनकी शहादत का मखौल उड़ाते हैं, तो कभी राष्ट्रगान का.

तेजस्वी ने नीतीश कुमार को लेकर कहा कि आपको याद दिला दें कि आप एक बड़े प्रदेश के मुख्यमंत्री है. चंद सेकंड के लिए भी आप मानसिक और शारीरिक रूप से स्थिर नहीं है और आपका इस तरह अचेत अवस्था में इस पद पर बने रहना प्रदेश के लिए अति चिंताजनक बात है. बिहार को बार-बार यूं अपमानित मत कीजिए

Related Posts

बिहार में प्रतिभा की कोई कमी नहीं, बस मंच मिलना चाहिए : शिक्षा मंत्री

बिहार रोबोटिक्स प्रतियोगिता में 20 स्कूलों के 80 विद्यार्थियों ने दिखाया दम पटना तकनीक का ज्ञान आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है। बिहार के विद्यार्थियों में प्रतिभा की…

बिहार की शिक्षा का सूर्योदय हैं सरस्वती विद्या निकेतन : शिक्षा मंत्री

शिक्षक ही परिवर्तन के वाहक, अगले तीन माह में दिखना चाहिए बड़ा बदलाव पटना में 700 सरस्वती विद्या निकेतन के प्रधानाध्यापकों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित पटना शिक्षा मंत्री श्री…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *