22 मार्च 2025, आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal): शनिवार के दिन मकर वाले न करें ये एक गलती, जानें अन्य राशियों का हाल

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी
┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈
🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓
🌻 शनिवार, २२ मार्च २०२५🌻

सूर्योदय: 🌅 ०६:२९
सूर्यास्त: 🌄 १८:३९
चन्द्रोदय: 🌝 २५:४९+
चन्द्रास्त: 🌜 ११:२९
अयन 🌖 उत्तरायण
ऋतु: ⛈️ बसन्त
शक सम्वत: 👉 १९४६ (क्रोधी)
विक्रम सम्वत: 👉 २०८१ (कालयुक्त)
संवत्सर 👉 क्रोधी
संवत्सर (उत्तर )👉 पिंगल
युगाब्द (कलि संवत) 👉 ५१२५
मास 👉 चैत्र (महाराष्ट्र एवम् गुजरात के अनुसार फाल्गुन)
पक्ष 👉 कृष्ण
तिथि 👉 अष्टमी (२९:२३+ से नवमी)
नक्षत्र 👉 मूल (२७:२३+ से पूर्वाषाढ़ा)
योग 👉 व्यतीपात (१८:३७ से वरीयान)
प्रथम करण 👉 बालव (१६:५८ तक)
द्वितीय करण 👉 कौलव (२९:२३+ तक)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 मीन
चंद्र 🌟 धनु
मंगल 🌟 मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध 🌟 मीन (अस्त, पश्चिम, वक्री)
गुरु 🌟 वृषभ (उदित, पूर्व, मार्गी)
शुक्र 🌟 मीन (अस्त, पश्चिम, वक्री)
शनि 🌟 कुम्भ (अस्त, पूर्व, मार्गी)
राहु 🌟 मीन
केतु 🌟 कन्या
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
अभिजित मुहूर्त 👉 १२:१० से १२:५८
अमृत काल 👉 २०:३३ से २२:१६
विजय मुहूर्त 👉 १४:३५ से १५:२४
गोधूलि मुहूर्त 👉 १८:३८ से १९:०१
सायाह्न सन्ध्या 👉 १८:३९ से १९:५०
निशिता मुहूर्त 👉 २४:१०+ से २४:५७+
ब्रह्म मुहूर्त 👉 २८:५४+ से २९:४२+
राहुकाल 👉 ०९:३१ से ११:०३
गुलिक काल 👉 ०६:२९ से ०८:००
यमगण्ड 👉 १४:०५ से १५:३६
दुर्मुहूर्त 👉 ०६:२९ से ०७:१८
वर्ज्य 👉 १०:१८ से १२:०१
गण्ड मूल 👉 ०६:२९ से २७:२३+
आडल योग 👉 ०६:२९ से २७:२३+
होमाहुति 👉 गुरू (२७:२३+ से राहु)
दिशा शूल 👉 पूर्व
राहुकाल वास 👉 पूर्व
अग्निवास 👉 पृथ्वी
चन्द्रवास 👉 पूर्व
शिववास 👉 गौरी के साथ (२९:२३+ से सभा में)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – काल २ – शुभ
३ – रोग ४ – उद्वेग
५ – चर ६ – लाभ
७ – अमृत ८ – काल
॥ रात्रि का चौघड़िया॥
१ – लाभ २ – उद्वेग
३ – शुभ ४ – अमृत
५ – चर ६ – रोग
७ – काल ८ – लाभ
नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
(दक्षिण) उड़द अथवा अदरक का सेवन करके यात्रा करें
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️
शीतला अष्टमी, बसोड़ा, वर्षी तप आरम्भ, कालाष्टमी, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी आदि
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज २७:३३+ तक जन्मे शिशुओं के नाम मूल नक्षत्र के अनुसार क्रमशः (ये, यु, ब, बि, यो,) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है॥
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
उदय-लग्न मुहूर्त
मीन – ०६:१० बजे से ०७:४०
मेष – ०७:४० से ०९:२०
वृषभ – ०९:२० से ११:१८
मिथुन – ११:१८ से १३:३२
कर्क – १३:३२ से १५:४८
सिंह – १५:४८ से १८:००
कन्या – १८:०० से २०:११
तुला – २०:११ से २२:२५
वृश्चिक – २२:२५ से २४:४१+
धनु – २४:४१+ से २६:४६+
मकर – २६:४६+ से २८:३३+
कुम्भ – २८:३३+ से ३०:०६+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पञ्चक रहित मुहूर्त
शुभ मुहूर्त – ०६:२९ से ०७:४०
शुभ मुहूर्त – ०७:४० से ०९:२०
चोर पञ्चक – ०९:२० से ११:१८
शुभ मुहूर्त – ११:१८ से १३:३२
रोग पञ्चक – १३:३२ से १५:४८
शुभ मुहूर्त – १५:४८ से १८:००
मृत्यु पञ्चक – १८:०० से २०:११
अग्नि पञ्चक – २०:११ से २२:२५
शुभ मुहूर्त – २२:२५ से २४:४१+
रज पञ्चक – २४:४१+ से २६:४६+
शुभ मुहूर्त – २६:४६+ से २७:२३+
चोर पञ्चक – २७:२३+ से २८:३३+
शुभ मुहूर्त – २८:३३+ से २९:२३+
रोग पञ्चक – २९:२३+ से ३०:०६+
शुभ मुहूर्त – ३०:०६+ से ३०:२८+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
⭕नोट- पंचांग में जहां कहीं भी समय के साथ उपर्युक्त 👉(➕) चिन्ह का प्रयोग किया जा रहा है वहां उसका आशय अगले दिवस के समय के लिये समझा जाये॥😊🙏🏻
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का सुविचार
⛳🔱😊🙏🏻⚜️🕉️
‘प्रेम’ के बिना जीवन एक ऐसे वृक्ष के समान है जिस पर न कोई फूल हो,न फल।✅😊🙏🏻
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️


आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
मेष राशि के जातकों की भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। आपको यदि किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो आप अवश्य करें। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि आप धन उधार लेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। कार्यक्षेत्र में आपको मनपसंद काम मिल सकता है। आज किसी बात को लेकर कोई वाद-विवाद खड़ा होने की संभावना है। पैतृक संपत्ति को लेकर कोई बटवारा हो सकता है।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिलने से खुशी होगी। आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। कारोबार में आपके कुछ नए साथी बनेंगे। आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होने से खुशी होगी। आप अपनी जिम्मेदारी को लेकर घबराएंगे नहीं। जीवनसाथी के लिए आप कोई मनपसंद गिफ्ट भी लेकर आ सकते हैं। आप किसी की कही सुनी बातों में आकर वाद-विवाद में न पड़े।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपके लिए इनकम के नए-नए रास्ते खोलेगा। जीवनसाथी की सेहत में गिरावट आने से भागदौड़ अधिक रहेगी। आपके खर्च भी बेतहाशा बढ़ सकते हैं। आप अपने घर किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आप अपने भविष्य को लेकर कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट प्लान ले सकते हैं। आप किसी यात्रा पर जाएं, तो अपने सामान की सुरक्षा अवश्य करें।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। किसी कानूनी मामले में आपको पूरा ध्यान देना होगा। आपके धन-धान्य में वृद्धि होने से खुशी होगी। माताजी आपके लिए कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकती हैं। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याएं फिर से सिर उठाएंगे। आपको किसी काम को लेकर यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपको किसी पैतृक संपत्ति से अच्छा लाभ मिलेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं को बढ़ाने वाला रहेगा। आप अपनी वाणी से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको अपने भाई से प्रॉपर्टी को लेकर कोई वाद विवाद में नहीं पढ़ना है। आपको कोई नए वाहन का सुख मिल सकता है। आपके मन में काम को लेकर नए-नए आइडिया आएंगे, जो बिजनेस को आगे तक लेकर जाएंगे। घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए वाणी में व्यवहार पर संयम बनाए रखने के लिए रहेगा। आप कामों को लेकर जल्दबाजी बिल्कुल न दिखाएं। शिक्षा में आज आप अच्छा नाम काम आएंगे। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। आपको कोई नई उपलब्धि हासिल हो सकती है । सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी अच्छी पहल रहेगी। ऑफिस में भी आपको प्रमोशन आदि मिल सकता है। आज किसी नए मकान आदि को खरीदने के डील फाइनल होगी

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। आपका कोई करीबी आपसे मिलने आ सकता है। ऑफिस में आपके सहयोगी आपके कामों को पूरा करने में सहयोग देंगे। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको अपने किसी पारिवारिक मामले को घर से बाहर नहीं जाने देना है। विद्यार्थी पढ़ाई लिखाई में ढील बिल्कुल न दे, नहीं तो समस्याएं बढ़ेगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में अपने अनुभवों का लाभ मिलेगा। आपकी कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की कोशिश में लगे रहेंगे। आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। आपने यदि कोई लोन लिया था, तो उसे भी आप उतारने की पूरी कोशिश करेंगे।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आप अपने बिजनेस को ऊंचाइयों तक लेकर जाने की कोशिश में लगे रहेंगे, जिसके लिए आप कुछ नई योजनाएं भी बनाएंगे। आपको अपने किसी पुराने इन्वेस्टमेंट से अच्छा लाभ मिलेगा। पिताजी से आप यदि कोई वादा करें, तो आपको उसे समय रहते पूरा करना होगा। आपको जीवनसाथी की भावनाओं को ठेस नहीं पहचानी है। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी नए पद की प्राप्ति हो सकती है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। आप अपने व्यापार के रुके हुए कामों को पूरा करने में लगे रहेंगे। परिवार में बच्चों के साथ आप कुछ मौज मस्ती भरे पल व्यतीत करेंगे। किसी की मदद के लिए आप कुछ रुपये का इंतजाम भी कर सकते हैं। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपकी किसी बात का बुरा मान सकता है, इसलिए आपको सोच समझ कर बोलना बेहतर होगा। आपको कहीं घूमने फिरने थोड़ा सोच समझ कर जाना होगा, क्योंकि कोई दुर्घटना होने की संभावना है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको अपने कामों पर ध्यान देकर आगे बढ़ना होगा। आपको अच्छी तरक्की करते देख आपके कुछ मित्र आपके शत्रु बन सकते हैं। रुके हुए धन की प्राप्ति काफी हद तक हो सकेगी। आप अपने घर की शौक मौज की चीजों की खरीदारी पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह न बोले। संतान को नौकरी में यदि कुछ समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए मंगलमय रहने वाला है। आपके दान धर्म के कार्यों में काफी रुचि रहेगी। आपकी यश व कीर्ति बढ़ेगी और आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी को परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं। आपको यदि कोई सेहत संबंधित समस्या चल रही थी, तो उससे भी आपको काफी हद तक राहत मिलेगी। व्यापार में आज कोई बड़ा बदलाव आ सकता है, जो आपके फेवर में रहेगा।
▬▬▬▬▬▬๑⁂❋⁂๑▬▬▬▬▬▬
जनजागृति हेतु लेख प्रसारण अवश्य करें
ज्ञेयः स नित्यसन्यासी यो न द्वेष्टि न काङ्क्षति ।
निर्द्वन्द्वो हि महाबाहो सुखं बन्धात्प्रमुच्यते ॥
भगवान शनिदेव जी की जय
⛳⚜सनातन धर्मरक्षक समिति⚜⛳

Related Posts

21 जून राशिफल: सिंह राशि में चंद्र-केतु बना रहे ग्रहण योग, सुबह बेचैन रहेगा मन; पढ़ें क्या कहते हैं आपके  सितारे

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓🌻 रविवार, २१ जून २०२६🌻 सूर्योदय: 🌅 ०५:४२सूर्यास्त: 🌄 १९:१६चन्द्रोदय: 🌝 ११:५५चन्द्रास्त: 🌜 २४:१६+अयन 🌖 उत्तरायणऋतु: ☀️ग्रीष्मशक सम्वत: 👉 १९४८…

आज का  राशिफल (Aaj Ka Kark Rashifal) 19 जून 2026 : कर्क राशि वाले आज कोई कमिटमेंट न करें, न किसी का अधिक भरोसा करें

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓🌻 शुक्रवार, १९ जून २०२६🌻 सूर्योदय: 🌅 ०५:४१सूर्यास्त: 🌄 १९:१५चन्द्रोदय: 🌝 ०९:५९चन्द्रास्त: 🌜 २३:०९अयन 🌖 उत्तरायणऋतु: ☀️ग्रीष्मशक सम्वत: 👉 १९४८…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *