आज का राशिफल, 23 मार्च 2025: वृश्चिक और धनु सहित कई राशियों को लाभ, जानें अपना आज का भविष्यफल

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी
┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈
🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓
🌻 रविवार, २३ मार्च २०२५🌻

सूर्योदय: 🌅 ०६:२८
सूर्यास्त: 🌄 १८:३९
चन्द्रोदय: 🌝 २६:४०+
चन्द्रास्त: 🌜 १२:२६
अयन 🌖 उत्तरायण
ऋतु: ⛈️ बसन्त
शक सम्वत: 👉 १९४६ (क्रोधी)
विक्रम सम्वत: 👉 २०८१ (कालयुक्त)
संवत्सर 👉 क्रोधी
संवत्सर (उत्तर )👉 पिंगल
युगाब्द (कलि संवत) 👉 ५१२५
मास 👉 चैत्र (महाराष्ट्र एवम् गुजरात के अनुसार फाल्गुन)
पक्ष 👉 कृष्ण
तिथि 👉 नवमी (२९:३७+ से दशमी)
नक्षत्र 👉 पूर्वाषाढ़ा (२८:१८+ से उत्तराषाढ़ा)
योग 👉 वरीयान (१७:५९ से परिघ)
प्रथम करण 👉 तैतिल (१७:३६ तक)
द्वितीय करण 👉 गर (२९:३८+ तक)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 मीन
चंद्र 🌟 धनु
मंगल 🌟 मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध 🌟 मीन (अस्त, पश्चिम, वक्री)
गुरु 🌟 वृषभ (उदित, पूर्व, मार्गी)
शुक्र 🌟 मीन (उदित, पश्चिम, वक्री)
शनि 🌟 कुम्भ (अस्त, पूर्व, मार्गी)
राहु 🌟 मीन
केतु 🌟 कन्या
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
अभिजित मुहूर्त 👉 १२:०९ से १२:५८
अमृत काल 👉 २३:१९ से २४:५९+
सर्वार्थ सिद्धि योग 👉 २८:१८+ से ३०:२७+
विजय मुहूर्त 👉 १४:३५ से १५:२४
गोधूलि मुहूर्त 👉 १८:३८ से १९:०२
सायाह्न सन्ध्या 👉 १८:३९ से १९:५०
निशिता मुहूर्त 👉 २४:०९+ से २४:५७+
ब्रह्म मुहूर्त 👉 २८:५३+ से २९:४१+
राहुकाल 👉 १७:०८ से १८:३९
गुलिक काल 👉 १५:३६ से १७:०८
यमगण्ड 👉 १२:३४ से १४:०५
दुर्मुहूर्त 👉 १७:०२ से १७:५०
वर्ज्य 👉 १३:२१ से १५:०१
आडल योग 👉 २८:१८+ से ३०:२७+
होमाहुति 👉 राहु
दिशा शूल 👉 पश्चिम
राहुकाल वास 👉 उत्तर
अग्निवास 👉 पाताल (२९:३७+ से पृथ्वी)
चन्द्रवास 👉 पूर्व
शिववास 👉 सभा में (२९:३७+ से क्रीड़ा में)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – उद्वेग २ – चर
३ – लाभ ४ – अमृत
५ – काल ६ – शुभ
७ – रोग ८ – उद्वेग
॥ रात्रि का चौघड़िया॥
१ – शुभ २ – अमृत
३ – चर ४ – रोग
५ – काल ६ – लाभ
७ – उद्वेग ८ – शुभ
नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
(पूर्व ) घी अथवा दलिया का सेवन करके यात्रा करें
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️
चैत्र कृष्ण नवमी, भगतसिंह, सुखदेव, राजगुरू बलिदान दिवस आदि
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज २८:१८+ तक जन्मे शिशुओं के नाम पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र के अनुसार क्रमशः (भु, ध) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है॥
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
उदय-लग्न मुहूर्त
मीन – ०६:०६ बजे से ०७:३६
मेष – ०७:३६ से ०९:१६
वृषभ – ०९:१६ से ११:१४
मिथुन – ११:१४ से १३:२८
कर्क – १३:२८ से १५:४४
सिंह – १५:४४ से १७:५६
कन्या – १७:५६ से २०:०७
तुला – २०:०७ से २२:२१
वृश्चिक – २२:२१ से २४:३७+
धनु – २४:३७+ से २६:४२+
मकर – २६:४२+ से २८:२९+
कुम्भ – २८:२९+ से ३०:०२+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पञ्चक रहित मुहूर्त
शुभ मुहूर्त – ०६:२८ से ०७:३६
मृत्यु पञ्चक – ०७:३६ से ०९:१६
अग्नि पञ्चक – ०९:१६ से ११:१४
शुभ मुहूर्त – ११:१४ से १३:२८
रज पञ्चक – १३:२८ से १५:४४
शुभ मुहूर्त – १५:४४ से १७:५६
चोर पञ्चक – १७:५६ से २०:०७
शुभ मुहूर्त – २०:०७ से २२:२१
रोग पञ्चक – २२:२१ से २४:३७+
शुभ मुहूर्त – २४:३७+ से २६:४२+
मृत्यु पञ्चक – २६:४२+ से २८:१८+
अग्नि पञ्चक – २८:१८+ से २८:२९+
शुभ मुहूर्त – २८:२९+ से २९:३७+
रज पञ्चक – २९:३७+ से ३०:०२+
शुभ मुहूर्त – ३०:०२+ से ३०:२७+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
⭕नोट- पंचांग में जहां कहीं भी समय के साथ उपर्युक्त 👉(➕) चिन्ह का प्रयोग किया जा रहा है वहां उसका आशय अगले दिवस के समय के लिये समझा जाये॥😊🙏🏻
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️


आज का सुविचार
⛳🔱😊🙏🏻⚜️🕉️
यह चिंता छोड़िए कि लोग आपके बारें में क्या सोच रहें हैं, वे तो स्वयं इस चिंता में डूबे हैं कि आप उनके बारें में क्या सोच रहे हैं॥✅😊🙏🏻
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपको कार्यक्षेत्र में अपने कामों पर पूरा ध्यान देना होगा और अपनी जिम्मेदारियों को लेकर भी ढील ना बरतें। जीवनसाथी के मनमाने व्यवहार के कारण आप टेंशन में रहेंगे। परिवार के सदस्यों की जरूरतों को पूरा करने में आप काफी व्यस्त रहेंगे। आपको अपनी आय और व्यय पर पूरा ध्यान दें और अपने भविष्य को लेकर भी कोई अच्छा इन्वेस्टमेंट करने के बारे में सोचें। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी की बातों में आकर कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट करने के बारे में सोचेंगे। पारिवारिक मामलों में आप ढील बिल्कुल ना दें। आपको किसी पुराने मित्र की याद सता सकती हैं। माताजी आपके लिए कोई सरप्राइस लेकर आएंगी। आपको अपनी जरूरत के हिसाब से खर्च करना बेहतर रहेगा। आप दिखावे में ना आएं। आपके सुख-साधनों में भी वृद्धि होगी। आप अपने पिताजी से व्यापार को लेकर सलाह ले सकते हैं।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। उच्च अधिकारियों की कृपा आप पर बनी रहेगी। परिवार के सदस्यों के साथ आप कुछ मौज-मस्ती भरे पल व्यतीत करेंगे। संतान को कोई सेहत से जुड़ी समस्या हो सकती है। आपको अपने कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। आपका कोई विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश करेगा। आपका कोई पुराना लेनदेन चुकता होगा। आपको अपने व्यवसाय की डील को पार्टनरशिप में फाइनल करना होगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके लिए किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए रहेगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को मान-सम्मान मिलने से खुशियां बढ़ेंगी। आपको किसी सरप्राइज पार्टी के भी मिलने की संभावना है। परिवार में किसी सदस्य के भविष्य को लेकर आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। आपको अपने किसी पुराने लेनदेन से छुटकारा मिलेगा। आपको यदि कोई आंखों से संबंधित समस्या थी, तो उसके बढ़ने से आप परेशान रहेंगे। आपको किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श लेना होगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। भाई-बहनों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आप परिवार के सदस्यों को लेकर कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। आप बिना सोचे-समझे किसी काम में हाथ ना डालें और कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामला आपको समस्या देगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की सक्रियता बढ़ेगी। आपको काम अधिक रहने के कारण सिरदर्द और थकान आदि जैसी समस्या रहेगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहेगा, उन्हें किसी दूसरी नौकरी का भी ऑफर आने की संभावना है। पारिवारिक मामलों को आप घर में रहकर निपटाएंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों की पढ़ाई-लिखाई के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपको किसी पैतृक संपत्ति के मिलने की भी संभावना है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए व्यवसाय में नई-नई योजनाओं को बनाने के लिए रहेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। आपको कोई जिम्मेदारी भरा काम सौंपा जाए, तो आप उसे समय रहते पूरा करने की कोशिश करें। विद्यार्थी परीक्षा की तैयारी में जमकर मेहनत करेंगे। ससुराल पक्ष से आपको किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है। सिंगल लोगों की अपने साथी से मुलाकात होगी। आप अपने पिताजी से काम को लेकर कोई सलाह ले सकते हैं।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी नई वस्तु की प्राप्ति होगी। आपका कोई पुराना लेनदेन आपके लिए सिरदर्द बन सकता है। आप अपने किसी मित्र के कहने में आकर कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट करने से बचें। किसी नए मकान आदि की आप खरीदारी कर सकते हैं। आप अपने घर किसी पूजा-पाठ का आयोजन करेंगे, जिसमें परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा। विधार्थियों ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। आपको कोई अजनबी धोखा दे सकता है। आपको अपने किसी सहयोगी से कोई बात सोच समझकर कहनी होगी। आप किसी प्रॉपर्टी के काम में अच्छा लाभ लेंगे। आपको किसी अजनबी पर भरोसा करना नुकसान देगा, नहीं तो आपको धोखा मिल सकता है। आपके परिवार के किसी सदस्य से किए हुए वादे को समय रहते पूरा करना होगा। आप अपने मनमौजी स्वभाव के कारण कामों को कल पर टाल सकते हैं।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपको आपका रुका हुआ धन मिलने से खुशी होगी। आपको अत्यधिक मात्रा में धन मिलने से आपकी खुशियों को चार चांद लगेंगे, लेकिन आप अपने खर्चों को कंट्रोल करें। वाहनों का प्रयोग भी आपको थोड़ा सावधान रहकर करना होगा। आप अपने खाने-पीने की जरूरतों पर पूरा ध्यान देंगे। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। किसी सरकारी काम में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। आपको किसी पुराने लेनदेन से छुटकारा मिलेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप मौज-मस्ती के मूड में रहेंगे। आप किसी भी काम को लेकर ज्यादा टेंशन नहीं लेंगे। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। जल्दबाजी के कारण आपका कोई भारी नुकसान हो सकता है। आप अपने धन का को लेकर कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट करने के बारे में सोचेंगे। आपको अपनी संतान को नौकरी के लिए कहीं बाहर भेजना पड़ सकता है। विद्यार्थियों की किसी नए विषय के प्रति रुचि जागृत हो सकती है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपको अपनी सेहत पर थोड़ा ध्यान देना होगा, क्योंकि आपको अत्यधिक तले भुने खाने से परहेज हो सकता है। जीवनसाथी को करियर में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल होगी। आपको अपनी संतान से किए हुए वादे को पूरा करना होगा। आपको कोई महत्वपूर्ण काम मिल सकता है। गरीबों की सेवा के लिए आप काफी मेहनत करेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए दिन काफी व्यस्त रहेगा, क्योंकि आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपको किसी काम के चलते अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
▬▬▬▬▬▬๑⁂❋⁂๑▬▬▬▬▬▬
जनजागृति हेतु लेख प्रसारण अवश्य करें
साङ्ख्ययोगौ पृथग्बालाः प्रवदन्ति न पण्डिताः ।
एकमप्यास्थितः सम्यगुभयोर्विन्दते फलम् ॥
सूर्यदेव भगवान जी की जय
⛳⚜सनातन धर्मरक्षक समिति⚜⛳

Related Posts

Aaj Ka Rashifal 04 February 2026: आज सूर्य, शुक्र और बुध का बन रहा त्रिग्रही योग, इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानिए दैनिक राशिफल

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓🌻 बुधवार, ०४ फरवरी २०२६🌻 सूर्योदय: 🌅 ०७:०६सूर्यास्त: 🌄 १८:१६चन्द्रोदय: 🌝 २०:४५चन्द्रास्त: 🌜 ०८:३९अयन 🌖 उत्तरायणऋतु: 🌨️ शिशिरशक सम्वत: 👉…

Aaj Ka Rashifal: 3 फरवरी राशिफल, आज दोपहर 3:18 के बाद शुरू होगा ‘अशुभ काल’, मेष और सिंह राशि वाले भूलकर भी न करें ये काम वरना पछताएंगे!

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी┈┉══════❀((“”””ॐ””””))❀══════┉┈🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓🌻मंगलवार, ०३ फरवरी २०२६🌻 सूर्योदय: 🌄 ०७:१५सूर्यास्त: 🌅 ०६:०६चन्द्रोदय: 🌝 १९:३१चन्द्रास्त: 🌜०८:०१अयन 🌘 उत्तरायणे (दक्षिण गोले)ऋतु: 🏔️ शिशिरशक सम्वत: 👉…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *