पहले माथे पर चंदन लगाया फिर इफ्तार में जाने से पहले टीका मिटाया,गरमा गयी तेजस्वी की हरकत से सियासत

पटना

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव शुक्रवार को दरभंगा पहुंचे. तेजस्वी पहले मंदिर गए और फिर इफ्तार पार्टी में शामिल हुए. पूजा में शामिल हुए तेजस्वी यादव ने पहले तिलक लगाया और इफ्तार पार्टी में जालीदार टोपी पहनी. बीजेपी ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा कि ‘तेजस्वी टीका भूल गए और टोपी पहन ली.’

बिहार में इफ्तार पार्टी पर सियासत गरमा गई है. बीजेपी ने आरजेडी पर निशाना साधा है और तुष्टिकरण का आरोप लगाया है. बीजेपी प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि INDI गठबंधन के लोग तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं इसलिए इफ्तार पार्टी में शामिल होते हैं. कांग्रेस के नेता तो पाकिस्तान के उच्चायुक्त की इफ्तार पार्टी में भी शामिल होते हैं.

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार तुष्टिकरण की सियासत नहीं करते हैं. नीतीश कुमार शिवरात्रि में भी शामिल होते हैं, आगे रामनवमी में भी शामिल होंगे. विपक्ष वोट बैंक के लिए सबकुछ करता है. एनडीए सबके साथ और सबके विकास की बात करता है.

पहले मंदिर और फिर इफ्तार पार्टी में तेजस्वी

क्या नीतीश कुमार सीएम पद के लिए फिट हैं? उनके व्यवहार पर उठे सवाल 

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव शुक्रवार को दरभंगा पहुंचे. तेजस्वी पहले मंदिर गए और फिर इफ्तार पार्टी में शामिल हुए. पूजा में शामिल हुए तेजस्वी यादव ने पहले तिलक लगाया और इफ्तार पार्टी में जालीदार टोपी पहनी. बीजेपी ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा कि ‘तेजस्वी टीका भूल गए और टोपी पहन ली.’

बीजेपी ने जताई आपत्ति

बीजेपी नेता और बिहार सरकार में मंत्री जिबेश कुमार ने कहा, ‘तेजस्वी यादव को शर्म करनी चाहिए कि टीका मिटाकर अब टोपी पहनकर इफ्तार कर रहे हैं. पुजारी तिलक लगाते हैं तो मिटा देते हैं और फिर जालीदार टोपी पहन लेते हैं. हर धर्म का सम्मान होना चाहिए. जालीदार टोपी पहनकर वोट की रोटी सेकते हैं. बिहार की जनता ये सब देख रही है. बहुसंख्यक समाज चुनाव में तेजस्वी को जवाब देगा.’

वहीं जेडीयू नेता अभिषेक झा ने कहा, ‘हमारे नेता नीतीश कुमार सबको साथ लेकर चलते हैं. बीजेपी और जेडीयू दोनों अलग-अलग पार्टियां हैं. हमारी विचारधारा अलग है. नीतीश कुमार की सरकार कब्रिस्तान की घेरेबंदी करवाती है और मंदिर की भी.’

आरजेडी ने किया पलटवार

आरजेडी नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा, ‘बीजेपी वाले दोहरा मापदंड अपनाते हैं. हम इफ्तार का आयोजन करें तो निशाना साधते हैं. नीतीश कुमार की तरफ से इफ्तार पार्टी का आयोजन हो तो चुप्पी साथ लेते हैं. हम तो टीका भी लगाते हैं और टोपी भी पहनते हैं. हमारे नेता तेजस्वी यादव मंदिर में भी जाते हैं और इफ्तार में भी शामिल होते हैं.’

नीतीश और लालू करेंगे इफ्तार पार्टी

बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 23 मार्च रविवार को अपने आवास पर इफ्तार पार्टी का आयोजन करेंगे. वहीं 24 मार्च को आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव इफ्तार की दावत करेंगे. हालांकि इस बार 10 सर्कुलर स्थित राबड़ी आवास पर इफ्तार पार्टी का आयोजन नहीं होगा बल्कि आरजेडी के सीनियर लीडर और एमएलसी अब्दुल बारी सिद्दीकी के सरकारी आवास पर इफ्तार पार्टी का आयोजन होगा. 

Related Posts

मुजफ्फरपुर में पैक्स अध्यक्षों की महत्वपूर्ण विचार-विमर्श बैठक, धान अधिप्राप्ति की समस्याओं और किसान हितों पर गहन मंथन – सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष अमरनाथ पांडेय ने दिया भरोसा

मुजफ्फरपुर, 30 अक्टूबर 2026 | STAR INDIA NOW NEWS जय सहकारिता, जय किसान, जय बिहार के नारों के साथ आज मुजफ्फरपुर में पैक्स और व्यापार मंडल अध्यक्षों की एक बेहद…

अनंत सिंह को बाहर कर जदयू ने क्या खोया, क्या पाया?

संतोष राज पाण्डेय जनता दल यूनाइटेड ने आखिरकार वो फैसला ले ही लिया, जिसकी अटकलें पिछले कई हफ्तों से लग रही थीं। मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह उर्फ छोटे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *