प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में एनडीए सरकार बिहार को प्रगति, समृद्धि और आत्मनिर्भरता की नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है : रंजन कुमार

मुज़फ्फरपुर

भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने बिहार दिवस की बधाई देते हुए कहा, “सभी बिहारवासियों को ‘बिहार दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं. ज्ञान, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत की भूमि बिहार ने हमेशा देश को नेतृत्व और नई ऊर्जा प्रदान की है. इतिहास के गौरवशाली अध्यायों से लेकर आधुनिक भारत के निर्माण तक, बिहार ने हर क्षेत्र में अपनी अमिट छाप छोड़ी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में एनडीए सरकार बिहार को प्रगति, समृद्धि और आत्मनिर्भरता की नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है. प्रदेशवासियों की सुख, शांति और उन्नति की कामना करता हूं.”

उन्होंने कहा कि  मेरी ईश्वर से कामना है कि परंपरा और संस्कृति को सहेजकर रखने वाला यह राज्य विकास और सुशासन की नई बुलंदियों तक पहुंचे.”

उन्होंने फेसबुक पर लिखा है कि, “समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, अतुल्य परंपरा, शौर्य एवं ज्ञान की भूमि बिहार के स्थापना दिवस पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई व अनंत शुभकामनाएं देता हूं. भगवान बुद्ध और महावीर की तपोस्थली बिहार ने अपने ज्ञान, दर्शन और अध्यात्म के प्रकाश से सदैव सम्पूर्ण विश्व को आलोकित किया है. पीएम मोदी के मार्गदर्शन में एनडीए सरकार बिहार के चहुंमुखी विकास और जनकल्याण के लिए कृत-संकल्पित है. ‘विकसित भारत’ के निर्माण में प्रदेश के प्रतिभासंपन्न व परिश्रमी भाई-बहनों का अमूल्य योगदान प्रणम्य है.”

Related Posts

बिहार की शिक्षा का सूर्योदय हैं सरस्वती विद्या निकेतन : शिक्षा मंत्री

शिक्षक ही परिवर्तन के वाहक, अगले तीन माह में दिखना चाहिए बड़ा बदलाव पटना में 700 सरस्वती विद्या निकेतन के प्रधानाध्यापकों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित पटना शिक्षा मंत्री श्री…

नुहरनी से रोबोटिक सर्जरी तक: मेरी आँखों के सामने बदली दुनिया

शिवानंद तिवारी कुछ दिन पहले एक खबर पढ़ी थी। एक डॉक्टर ने चीन में बैठकर हैदराबाद के किसी आदमी का ऑपरेशन कर दिया। आधुनिक तकनीक से रोबोट के जरिए तीन-चार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *