नैय्यर हसनैन खान ईओयू, अमित लोढ़ा SCRB के एडीजी बने; बिहार के 3 सीनियर IPS का तबादला

पटना

राज्य सरकार ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटने के बाद पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे एडीजी रैंक के दो आईपीएस सहित तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को नयी जिम्मेदारी सौंपी है। शनिवार को गृह विभाग (आरक्षी शाखा) द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे 1994 बैच के आईपीएस परेश सक्सेना को असैनिक सुरक्षा बिहार का अपर आयुक्त सह अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) बनाया गया है।

वहीं, केंद्रीय इकाई एसएसबी के आईजी रहे 1996 बैच के नैय्यर हसनैन खान फिर से बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई के एडीजी बनाये गये हैं। पिछले साल ही केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गये श्री खान की सेवा राज्य सरकार के अनुरोध पर वापस की गयी है।

एडीजी में नवप्रोन्नत एससीआरबी (राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो) के 1998 बैच के आईजी अमित लोढ़ा को उनके ही पद को उत्क्रमित करते हुए एससीआरबी के एडीजी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस तबादले के बाद डीजी जितेंद्र सिंह गंगवार डीजी सह आयुक्त असैनिक सुरक्षा बिहार और विशेष शाखा के एडीजी सुनील कुमार ईओयू एडीजी पद के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हो जायेंगे।

आपको बता दें IPS अमित लोढ़ा पर ‘खाकी’ वेब सीरीज भी बन चुकी है। अमित लोढ़ा की लिखी किताब पर बहुचर्चित वेब सीरीज खाकी द बिहार चैप्टर बनी थी। उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति, पद का दुरुपयोग और अनैतिक गतिविधि से धन कमाने के आरोपों की जांच ईडी के स्तर पर चल रही है। राज्य की जांच एजेंसी एसवीयू (विशेष निगरानी इकाई) ने अमित लोढ़ा के खिलाफ 7 दिसंबर 2022 को आय से अधिक संपत्ति (डीए) मामले में एफआईआर दर्ज की थी। इसमें मगध रेंज के तत्कालीन आईजी अमित लोढ़ा समेत अन्य को नामजद अभियुक्त बनाया गया।

Related Posts

बिहार की शिक्षा का सूर्योदय हैं सरस्वती विद्या निकेतन : शिक्षा मंत्री

शिक्षक ही परिवर्तन के वाहक, अगले तीन माह में दिखना चाहिए बड़ा बदलाव पटना में 700 सरस्वती विद्या निकेतन के प्रधानाध्यापकों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित पटना शिक्षा मंत्री श्री…

नुहरनी से रोबोटिक सर्जरी तक: मेरी आँखों के सामने बदली दुनिया

शिवानंद तिवारी कुछ दिन पहले एक खबर पढ़ी थी। एक डॉक्टर ने चीन में बैठकर हैदराबाद के किसी आदमी का ऑपरेशन कर दिया। आधुनिक तकनीक से रोबोट के जरिए तीन-चार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *