रात के अंधेरे में जीरादेई थाना क्षेत्र के भैसाखाल गांव में बने वृहद आश्रय गृह से 13 लड़कियां फरार

सिवान

बिहार के सीवान में बालिका गृह से 13 लड़कियां फरार होने से हड़कंप मचा हुआ है. रात के अंधेरे में जीरादेई थाना क्षेत्र के भैसाखाल गांव में बने वृहद आश्रय गृह से 13 लड़कियां फरार हो गईं. फरार होने के बाद प्रशासनिक महाकमा मे हड़कंप मच गया था. डीएम ने कहा है कि इसमें जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. बता दें कि मामला सामने आने के बाद सिवान DM मुकुल कुमार गुप्ता के द्वारा एसडीएम और सीडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर दिया गया है. ये टीम जांच रिपोर्ट डीएम को सौपेगी की आखिर किन वजहों से लड़कियां फरार हुईं. कितनी लड़कियों की बरामदगी हुई है और कितनी लड़की अभी फरार है इसकी जानकारी अभी स्पष्ट नहीं की गई है.बता दें कि जीरादेई थाना क्षेत्र के भैसाखाल गांव में ये बालिका गृह आश्रम है जहा से तेरह लड़कियों के फरार होने का मामला सामने आया है.

बताया जा रहा है कि रात के अंधेरे में वार्डन और गार्ड को चकमा देकर सभी लड़कियां फरार हुई है. लड़कियों की खबर जैसे ही मालूम हुआ वैसे ही प्रशासनिक महकमे में भी हड़कंप मच गया. फरार लड़कियों में अधिकतर सारण और गोपालगंज की रहने वाली है. फिलहाल प्रशासन मामले की जांच में जुटा हुआ है.

लड़कियों को खोजने के लिए बनाई गई टीम

इस पूरे मामले पर प्रशासनिक अधिकारी कुछ भी बोलने से कर रहे इनकार कर रहे हैं. ये मामला जिरादेई थाना क्षेत्र के भैसाखाल गांव में बने बालिका गृह का है. लड़कियों को खोजने के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है. सिवान डीएम मुकुल कुमार गुप्ता के आदेश पर एसडीओ सुनील कुमार के नेतृत्व में टीम बनाई गई है. जिसमें एसडीपीओ अजय कुमार सिंह सीडीपीओ सहित अन्य पदाधिकारी शामिल है.

कुछ लड़कियों को पुलिस ने खोजा

इस घटना के बाद हो रही छापेमारी में आश्रय गृह से फरार कुछ लड़कियों को बरामद किया गया है. वहीं अन्य लड़कियों की बरामदगी के लिए छापेमारी चल रही है. प्रशासन के वरीय पदाधिकारी द्वारा ऑफ द रिकॉर्ड यह बताया गया है कि जल्द से जल्द फरार सभी लड़कियों को खोज लिया जाएगा. जो भी इस मामले में दोषी पाया जाएगा, उस पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी. अब देखना होगा कि जिला प्रशासन कब तक इन फरार लड़कियों को खोज पाती है.

 

Related Posts

Re-NEET में सफलता हेतु GOAL Institute ने आयोजित किया विशेष मार्गदर्शी सेमिनार

संतोष राज पाण्डेय पटना आगामी Re-NEET परीक्षा को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों को मानसिक एवं अकादमिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से GOAL Institute द्वारा एक विशेष प्रेरणादायी…

बदलाव की शुरुआत स्वयं से ही : मुख्यमंत्री Samrat Choudhary “पैदल निकले… सत्ता नहीं, संदेश चला”

संतोष राज पाण्डेय,पटना सम्राट चौधरी ने ‘नो व्हीकल डे’ पर पेश की सादगी और ऊर्जा बचत की मिसाल बिहार की राजनीति में शुक्रवार की सुबह एक अलग तस्वीर देखने को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *