बेगूसराय में मौत का तांडव,हादसे में 4 की मौत

बेगूसराय

जिले में बारात से लौट रही स्कॉर्पियो SUV गाड़ी डिवाइडर से टकराकर नेशनल हाईवे 31 पर हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में स्कॉर्पियो बीच सड़क पर ही पलट गई। मौत के इस तांडव को देख लोग सिहर उठे। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग जख्मी हो गए।

बेगूसराय में भयानक हादसा

ये हादसा तब हुआ जब स्कॉर्पियो अचानक पलट गई। उसमें बैठे लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और 4 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि 5 बुरी तरह से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। यह घटना नगर थाना क्षेत्र के खतोपुर चौक के पास नेशनल हाईवे 31 की है। बताया जाता है कि बेगूसराय के पहाड़पुर गांव से अभिषेक कुमार की शादी के लिए बारात साहेबपुर कमाल इलाके में गई थी।

रफ्तार में दौड़ती स्कॉर्पियो के पंक्चर होने से हादसा

रविवार की सुबह बारात लौट रही थी। लौटने के दौरान सुबह के 4 बजे सुबह खतोपुर के पास स्कॉर्पियो गाड़ी का टायर रफ्तार में चलते हुए ही पंक्चर हो गया। इसी के बाद स्कॉर्पियो एकदम से लहराते हुए डिवाइडर से टकराते हुए एनएच 31 पर पलट गई। स्कॉर्पियो की रफ्तार इतनी तेज थी कि जब वो डिवाइडर को तोड़ते हुए गाड़ी पलटी तो गाड़ी आगे-पीछे पूरी तरह से टूट-फूट गई।

चार लोगों की मौके पर ही मौत

इस भयानक हादसे में चार लोगों की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मृतकों में मनोज कुमार सिन्हा के 19 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार और उनके भाई अभिषेक कुमार , रुदल पासवान का 19 वर्षीय पुत्र सौरभ कुमार और जगदीश पंडित के 18 वर्षीय पुत्र कृष्ण कुमार शामिल हैं। सदर डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया कि गाड़ी सवार बारात से लौट रहे थे और अचानक टायर पंक्चर होने की वजह से इतना बड़ा हादसा हो गया।

Related Posts

बिहार की शिक्षा का सूर्योदय हैं सरस्वती विद्या निकेतन : शिक्षा मंत्री

शिक्षक ही परिवर्तन के वाहक, अगले तीन माह में दिखना चाहिए बड़ा बदलाव पटना में 700 सरस्वती विद्या निकेतन के प्रधानाध्यापकों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित पटना शिक्षा मंत्री श्री…

नुहरनी से रोबोटिक सर्जरी तक: मेरी आँखों के सामने बदली दुनिया

शिवानंद तिवारी कुछ दिन पहले एक खबर पढ़ी थी। एक डॉक्टर ने चीन में बैठकर हैदराबाद के किसी आदमी का ऑपरेशन कर दिया। आधुनिक तकनीक से रोबोट के जरिए तीन-चार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *