भूपेंद्र यादव के पिता के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे बिहार से रंजन कुमार, साथ में केंद्रीय कृषि मंत्री भी मौजूद

अलवर

केंद्रीय वन और पर्यावरण मंत्री व अलवर सांसद भूपेंद्र यादव के पिता कदम सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए आज मुज़फ्फरपुर ने निवर्तमान जिलाध्यक्ष रंजन कुमार  उनके गांव जमालपुर पहुंचे।

इसके बाद शोक सभा में शामिल होकर यादव परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने स्वर्गीय कदम सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

कदम सिंह के निधन पर शोक जताने के लिए अब तक केंद्रीय मंत्रिमंडल के कई सदस्य, राजस्थान, हरियाणा, गोवा और झारखंड के मुख्यमंत्री भी गांव आ चुके हैं। आज केंद्रीय कृषि मंत्री शिव राज सिंह चौहान, इसके अलावा भाजपा और कांग्रेस सहित विभिन्न दलों के नेता भी शोक व्यक्त करने पहुंचे।

 उन्होंने कहा कि एक पिता को खोने का दर्द वह भलीभांति समझ सकते हैं। उन्होंने यादव परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट कीं।

इस मौके पर रंजन ने  कहा कि कदम सिंह का जीवन सादगी और आदर्शों से भरा हुआ था, जो सभी के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में वे यादव परिवार के साथ खड़े हैं। सभी नेताओं ने यादव परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि कदम सिंह की कमी हमेशा खलेगी, लेकिन उनकी सादगी और मूल्यवान जीवन सबको प्रेरित करता रहेगा।

मौके पर निवर्तमान जिला महामंत्री श्री Dharmendra Kumar जी, निवर्तमान जिला मंत्री श्री Dhananjay Jha जी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री Bharat Ratan Yadav जी मौजूद थे।

Related Posts

बिहार की शिक्षा का सूर्योदय हैं सरस्वती विद्या निकेतन : शिक्षा मंत्री

शिक्षक ही परिवर्तन के वाहक, अगले तीन माह में दिखना चाहिए बड़ा बदलाव पटना में 700 सरस्वती विद्या निकेतन के प्रधानाध्यापकों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित पटना शिक्षा मंत्री श्री…

नुहरनी से रोबोटिक सर्जरी तक: मेरी आँखों के सामने बदली दुनिया

शिवानंद तिवारी कुछ दिन पहले एक खबर पढ़ी थी। एक डॉक्टर ने चीन में बैठकर हैदराबाद के किसी आदमी का ऑपरेशन कर दिया। आधुनिक तकनीक से रोबोट के जरिए तीन-चार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *