सौगात-ए-मोदी से बीजेपी ने दिया ये मैसेज, मंगल पांडेय बोले- पीएम सबके साथ

संतोष राज पांडेय,पटना

 स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने विधानसभा में कहा है कि वर्तमान में राज्य के जिला अस्पतालों में 35 प्रकार की जांच, अनुमंडलीय अस्पतालों में 30, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में 15, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में 17 तथा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर 12 प्रकार की मुफ्त जांच की सुविधा उपलब्ध है। मंत्री गुरुवार को केसरिया विधायक शालिनी मिश्रा के ध्यानाकर्षण सूचना का जवाब दे रहे थे। मंत्री ने आगे कहा कि निजी अस्पतालों में आईसीयू की दर और पैथोलॉजिकल जांच की दर निर्धारण का प्रस्ताव फिलहाल विचाराधीन नहीं है। इसको लेकर सर्वोच्च न्यायालय में मामला चल रहा है, जिसके फैसले के आधार पर सरकार अंतिम निर्णय लेगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष के माध्यम से राज्य की आम गरीब जनता को असाध्य रोगों के इलाज के लिए दो अरब 61 लाख 24 की राशि स्वीकृत की गयी है। मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष के लिए गंभीर रोग के इलाज को लेकर कुल 30119 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें 25658 मरीजों के गंभीर रोग के इलाज वाले आवेदन स्वीकृत कर राशि आवंटित कर दी गई है। पूरक के तहत शालिनी मिश्रा ने आईजीआईएमएस की इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को जांच की सुविधा बहाल करने का आग्रह किया।

सौगात-ए-मोदी से बीजेपी ने दिया ये मैसेज, मंगल पांडेय बोले- पीएम सबके साथ

भारतीय जनता पार्टी ने रमजान के मौके पर देशभर के 32 लाख गरीब मुसलमानों से जोड़ने का अभियान तैयार किया है. इस अभियान के तहत ईद पर मस्जिदों के माध्यम से जरूरतमंद मुस्लिमों को सौगात-ए-मोदी किट दी जाएगी.

बिहार के मंत्री मंगल पांडेय ने गुरुवार को ईद के अवसर पर भाजपा द्वारा दी जाने वाली ‘सौगात-ए-मोदी’ को लेकर कहा कि इसका मैसेज साफ और स्पष्ट है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो कहते हैं कि ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ तो सबका जो साथ है, यही है. हम सबके साथ हैं. सभी धर्म के लोगों की खुशी में हम उनके साथ हैं.

सभी भारतवासी पीएम मोदी के परिवार के सदस्य: पांडे

मंगल पांडेय ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, “ईद के अवसर पर अल्पसंख्यक परिवारों को प्रधानमंत्री अपनी सौगात भेज रहे हैं. प्रधानमंत्री मोदी तो बार-बार कहते हैं कि 140 करोड़ भारतवासी उनके परिवार के सदस्य हैं. जब, जहां खुशी होती है, प्रधानमंत्री मोदी शरीक होते हैं.”

कांग्रेस-राजद पर क्या बोले पांडेय

मंगल पांडेय ने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और राजद के बीच खींचतान पर कहा कि यह उनकी आपस की लड़ाई है. यह चूहे-बिल्ली का खेल चल रहा है. अंततः कांग्रेस कुछ भी बोल ले, लेकिन यह कांग्रेस की मजबूरी है. होना वही है, जो राजद के लोग चाहेंगे. कांग्रेस की इतनी ताकत नहीं है कि वह राजद के सामने खड़े होकर बात कर सके.

स्वास्थ्य विभाग पर क्या बोले

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में एक महीने के अंदर 19 हजार से ज्यादा नियुक्तियों का विज्ञापन निकाला गया है, जिससे आम लोगों को बढ़िया स्वास्थ्य सुविधा मिल सके. अभी और भी नर्सों का विज्ञापन निकलने वाला है. विभाग द्वारा नियुक्तियों को निकालकर रिक्त पदों को लगातार भरने का काम हो रहा है.

Related Posts

Re-NEET में सफलता हेतु GOAL Institute ने आयोजित किया विशेष मार्गदर्शी सेमिनार

संतोष राज पाण्डेय पटना आगामी Re-NEET परीक्षा को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों को मानसिक एवं अकादमिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से GOAL Institute द्वारा एक विशेष प्रेरणादायी…

बदलाव की शुरुआत स्वयं से ही : मुख्यमंत्री Samrat Choudhary “पैदल निकले… सत्ता नहीं, संदेश चला”

संतोष राज पाण्डेय,पटना सम्राट चौधरी ने ‘नो व्हीकल डे’ पर पेश की सादगी और ऊर्जा बचत की मिसाल बिहार की राजनीति में शुक्रवार की सुबह एक अलग तस्वीर देखने को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *