बिहार विधान सभा चुनाव से पहले श्री शाह का आगमन भाजपा नेताओं के लिए संजीवनी का काम करेगा : ओम कुमार सिंह

पटना

वरीय भाजपा नेता ओम कुमार सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि अमित शाह के आगमन को लेकर बिहार भाजपा नेताओं में हर्ष का माहौल है। बिहार विधान सभा चुनाव से पहले श्री शाह का आगमन भाजपा नेताओं के लिए संजीवनी का काम करेगा।

उन्होंने कहा कि बिहार में फिर से डबल इंजन की सरकार बनेगी। इस बार एनडीए निश्चित रूप से 2010 के चुनाव परिणामों को दोहरायेगा। ओम कुमार ने कहा कि सोनपुर विधान सभा क्षेत्र में भी एनडीए सरकार के शासनकाल में विकास का काफी काम हुआ है। विशेषकर बाबा हरिहर नाथ मंदिर कोरिडोर के विकास का वहां की स्थानीय जनता ने स्वागत किया है। बिहार कैबिनेट से भी इसे मंजूरी मिल गयी है। इसके बन जाने से काफी संख्या में भारत और भारत के बाहर के देशों से पर्यटक सोनपुर आयेंगे। इससे स्थानीय लोगों को क्षेत्र में ही रोजगार मिलेगा। वहीं ओम कुमार सिंह ने कहा कि अमित शाह के गोपालगंज की सभा में लाखों लोगों के जुटने की संभावना है। सोनपुर विधानभा क्षेत्र से भारी तादाद में लोग जुटेंगे।

Related Posts

बिहार की शिक्षा का सूर्योदय हैं सरस्वती विद्या निकेतन : शिक्षा मंत्री

शिक्षक ही परिवर्तन के वाहक, अगले तीन माह में दिखना चाहिए बड़ा बदलाव पटना में 700 सरस्वती विद्या निकेतन के प्रधानाध्यापकों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित पटना शिक्षा मंत्री श्री…

नुहरनी से रोबोटिक सर्जरी तक: मेरी आँखों के सामने बदली दुनिया

शिवानंद तिवारी कुछ दिन पहले एक खबर पढ़ी थी। एक डॉक्टर ने चीन में बैठकर हैदराबाद के किसी आदमी का ऑपरेशन कर दिया। आधुनिक तकनीक से रोबोट के जरिए तीन-चार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *