करजा थाना प्रभारी उप मुख्यमंत्री के रडार पर, विजय सिन्हा ने कहा भ्रष्ट अधिकारी पर होगी करवाई

मुज़फ्फरपुर

मुजफ्फरपुर के करजा थाने के प्रभारी खनन मामले में गंभीर आरोपों से घिर गए हैं। बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने इस मामले में दखल देते हुए मुजफ्फरपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) से बात की है और जांच के बाद सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

यह पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के करजा थाने से जुड़ा है। हाल ही में, करजा थाना प्रभारी पर खनन विभाग से संबंधित मामले में कई आरोप लगे थे और उनका एक ऑडियो भी वायरल हुआ था। अब उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए मुजफ्फरपुर के एसएसपी सुशील कुमार को जांच कर कार्रवाई करने का आदेश दिया है। इससे पहले, जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन और एसएसपी सुशील कुमार ने करजा थाना प्रभारी पर लगे आरोपों की जांच के लिए एक टीम गठित की थी, जो मामले की जांच कर रही है। अब उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा के आदेश से इस जांच को और गति मिलेगी।

उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा है कि उन्होंने मुजफ्फरपुर के एसएसपी से बात करके ऐसे भ्रष्ट अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को पत्र लिखने का निर्देश दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिहार में ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Related Posts

मुजफ्फरपुर में पैक्स अध्यक्षों की महत्वपूर्ण विचार-विमर्श बैठक, धान अधिप्राप्ति की समस्याओं और किसान हितों पर गहन मंथन – सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष अमरनाथ पांडेय ने दिया भरोसा

मुजफ्फरपुर, 30 अक्टूबर 2026 | STAR INDIA NOW NEWS जय सहकारिता, जय किसान, जय बिहार के नारों के साथ आज मुजफ्फरपुर में पैक्स और व्यापार मंडल अध्यक्षों की एक बेहद…

अनंत सिंह को बाहर कर जदयू ने क्या खोया, क्या पाया?

संतोष राज पाण्डेय जनता दल यूनाइटेड ने आखिरकार वो फैसला ले ही लिया, जिसकी अटकलें पिछले कई हफ्तों से लग रही थीं। मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह उर्फ छोटे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *