रामनवमी को आपसी भाईचारा एव प्रेम से मनाने की अपील किया मंगल पाण्डेय ने

सीवान/प्रमोद
सीवान- महाराजगंज अनुमंडल के बलिया गांव में आज नवरात्र के अवसर पर गढ़ देवी की मंदिर पर कला एव संस्कृति विभाग एव जिला प्रशासन द्वारा आयोजित राजकीय मेला समारोह का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन बिहार सरकार के स्वास्थ्य एवं विधि मंत्री मंगल पांडे ने किया। इस मौके पर बोलते हुए मंगल पांडे ने कहा कि हर आदमी की इच्छा होती है कि वह अपने गांव और शहर के लिए जितना हो सके उतना कर सके दशकों से गढ़ देवी की मंदिर पर नवरात्र में मेले का आयोजन होता था जब मैं कला एवं संस्कृति मंत्री बना तो मैं गढ़ देवी के मेले को राजकीय मेला का दर्जा दिलवाने का काम किया। आज देवी के आशीर्वाद से यहां भव्य मंदिर का भी निर्माण हो चुका है।

मंगल पाण्डेय स्वास्थ्य मंत्री बिहार

उन्होंने कहा कि अब यहां महाराजगंज क्षेत्र के हीं नहीं बल्कि दूसरे जिलों से भी लोग आकर माता का दर्शन करते हैं और उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। मंत्री मंगल पाण्डेय ने लोगो को रामनवमी को आपसी भाईचारा एव प्रेम से मनाने की अपील की। इस मौके पर विधायक देवेशकांत सिंह विधायक करनजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह पूर्व विधायक हेमनारायण शाह पूर्व विधान पार्षद मनोज कुमार सिंह जिला परिषद के अध्यक्ष संगीता यादव जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता आरक्षी अधीक्षक नीरज कुमार सिंह उप विकास आयुक्त मुकेश कुमार एसडीओ अनिल कुमार एसडीपीओ राकेश कुमार रंजन जिला भाजपा अध्यक्ष राहुल तिवारी जिला भाजपा पूर्वी अध्यक्ष रंजीत कुमार जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष संजय पांडे सुरेंद्र पांडे भाजपा नेता अभिमन्यु सिंह मुन्ना माझी सहित बड़ी संख्या में लोगों उपस्थित थे। रात्रि में कला एवं सांस्कृतिक विभाग द्वारा राज्य एवं स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

Related Posts

मुजफ्फरपुर में पैक्स अध्यक्षों की महत्वपूर्ण विचार-विमर्श बैठक, धान अधिप्राप्ति की समस्याओं और किसान हितों पर गहन मंथन – सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष अमरनाथ पांडेय ने दिया भरोसा

मुजफ्फरपुर, 30 अक्टूबर 2026 | STAR INDIA NOW NEWS जय सहकारिता, जय किसान, जय बिहार के नारों के साथ आज मुजफ्फरपुर में पैक्स और व्यापार मंडल अध्यक्षों की एक बेहद…

अनंत सिंह को बाहर कर जदयू ने क्या खोया, क्या पाया?

संतोष राज पाण्डेय जनता दल यूनाइटेड ने आखिरकार वो फैसला ले ही लिया, जिसकी अटकलें पिछले कई हफ्तों से लग रही थीं। मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह उर्फ छोटे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *