चाचा पशुपति पारस ही आगे बढ़कर हर विवाद को जन्म दे रहे : चिराग पासवान

खगड़िया

केंद्रीय मंत्री और लोजपा (रामविलास) सुप्रीमो चिराग पासवान आज शनिवार की दोपहर अपने पैतृक गांव शहरबन्नी पहुंचे।

वे पटना से हेलीकॉप्टर से अलौली के मेघौना पहुंचे और वहां से सीधे सड़क मार्ग से शहरबन्नी आए। उन्होंने अपने पैतृक आवास जाकर बड़ी मां राज कुमारी देवी से मुलाकात की। यह मुलाकात भावपूर्ण रही।

चिराग से मिल भावुक हुईं बड़ी मां

बातचीत के दौरान बड़ी मां राजकुमारी देवी की आंखों से आंसू भी निकल पड़े। चिराग पासवान ने उनसे उनके स्वास्थ्य को लेकर जानकारी ली। राज कुमारी देवी ने कहा कि, चिराग पासवान ने उनसे बताया कि, शहरबन्नी से लेकर दिल्ली तक की संपत्ति का बंटवारा होना ही चाहिए।

ADVERTISING

इधर चिराग पासवान ने संवाददाताओं से कहा कि चाचा पशुपति पारस ही आगे बढ़कर हर विवाद को जन्म दे रहे हैं। पहले उन्होंने पार्टी को तोड़ा और अब घर को तोड़ने जा रहे हैं। लेकिन हम हमेशा मजूबती से खड़े हैं और खड़े रहेंगे।

बड़ी मां ने देवरानी पर लगाए थे गंभीर आरोप

मालूम हो कि बीते दिनों चिराग की बड़ी मां राजकुमारी देवी ने अपनी देवरानियों पशुपति पारस की पत्नी शोभा देवी और स्व. रामचंद्र पासवान की पत्नी सुनैना देवी पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए अलौली थाना में आवेदन देकर केस दर्ज कराया था।

Related Posts

बिहार में प्रतिभा की कोई कमी नहीं, बस मंच मिलना चाहिए : शिक्षा मंत्री

बिहार रोबोटिक्स प्रतियोगिता में 20 स्कूलों के 80 विद्यार्थियों ने दिखाया दम पटना तकनीक का ज्ञान आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है। बिहार के विद्यार्थियों में प्रतिभा की…

बिहार की शिक्षा का सूर्योदय हैं सरस्वती विद्या निकेतन : शिक्षा मंत्री

शिक्षक ही परिवर्तन के वाहक, अगले तीन माह में दिखना चाहिए बड़ा बदलाव पटना में 700 सरस्वती विद्या निकेतन के प्रधानाध्यापकों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित पटना शिक्षा मंत्री श्री…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *