सासाराम सदर के प्रखंड प्रमुख रूपा देवी तथा प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी के बीच विवाद की होगी जांच : मंत्री

Avinash Srivastwa/ Sasaram.


खबर सासाराम से है। जहां सासाराम सदर के प्रखंड प्रमुख रूपा देवी तथा प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी के बीच पिछले कुछ दिनों से चल रहे वाद विवाद में पंचायती राज मंत्री का बयान आया है तथा मंत्री केदार गुप्ता ने कहा है कि इस मामले की जांच वह अपने सचिव स्तर के अधिकारी से कर रहे हैं। बता दे कि पिछले दिनों एक योजना के क्रियान्वयन को लेकर सासाराम सदर के प्रखंड प्रमुख रूपा देवी तथा प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी के बीच वाद विवाद हो गया था। इस मामले में प्रखंड प्रमुख के पति भाजपा नेता सनी देओल चंद्रवंशी पर हस्तक्षेप का आरोप लगाते हुए बी.पी.आर.ओ. ने महिला प्रखंड प्रमुख के प्रति सनी देओल चंद्रवंशी पर नगर थाना में मारपीट, धमकी तथा अनुसूचित जाति अत्याचार अधिनियम के तहत केस दर्ज कर दिया। जिसको लेकर सासाराम सदर प्रखंड का राजनीति गर्म हो गया है। ऐसे में जब बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री केदार गुप्ता सासाराम पहुंचे तो इस मामले को भी स्थानीय कार्यकर्ताओं ने मंत्री के समक्ष उठाया। इसके बाद मंत्री ने इस पूरे प्रकरण की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

            केदार गुप्ता (पंचायती राज मंत्री) बिहार सरकार।

Related Posts

बिहार में प्रतिभा की कोई कमी नहीं, बस मंच मिलना चाहिए : शिक्षा मंत्री

बिहार रोबोटिक्स प्रतियोगिता में 20 स्कूलों के 80 विद्यार्थियों ने दिखाया दम पटना तकनीक का ज्ञान आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है। बिहार के विद्यार्थियों में प्रतिभा की…

बिहार की शिक्षा का सूर्योदय हैं सरस्वती विद्या निकेतन : शिक्षा मंत्री

शिक्षक ही परिवर्तन के वाहक, अगले तीन माह में दिखना चाहिए बड़ा बदलाव पटना में 700 सरस्वती विद्या निकेतन के प्रधानाध्यापकों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित पटना शिक्षा मंत्री श्री…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *