अमरनाथ पाण्डेय ने मुज़फ्फरपुर समेत पूरे प्रदेश की जनता को रामनवमी की शुभकामनाएं दी

पटना

द सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष अमरनाथ पाण्डेय ने मुज़फ्फरपुर समेत पूरे प्रदेश की जनता को रामनवमी की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने  कहा है  कि रामनवमी, भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव है। इसके साथ ही चैत्र नवरात्र का पूजन भी सम्पन्न होता है। भगवान श्रीराम ने हमें धर्म का अनुसरण करते हुए जीवन जीने की प्रेरणा दी। उनका संपूर्ण जीवन हमें भारतीय संस्कृति के उदात्त गुणों श्रद्धा, भक्ति, शक्ति, शांति, शील और सदाचार की प्रेरणा प्रदान करता है।
उन्होंने त्याग, मर्यादाओं के पालन और कर्तव्य परायणता की सीख देता है। प्रभु श्रीराम के चरित्र में पग-पग पर मर्यादा, त्याग, प्रेम और लोक व्यवहार के दर्शन होते हैं। उन्होंने कहा कि रामनवमी का पर्व मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के संदेशों को अपने व्यक्तित्व में उतारने के लिए संकल्पित होने का अवसर है।

उन्होंने अपने संदेश में कहा कि भगवान राम का जीवन हम सभी के लिए आदर्श है। उनके द्वारा स्थापित नैतिकता, मर्यादा और कर्तव्यनिष्ठा को जीवन में आत्मसात करना चाहिए। उनके जीवन आदर्शों से प्रेरणा लेकर उसे अपने आचरण में उतारना चाहिए। उन्होंने सभी के जीवन में सुख, समृद्धि की कामना की है।
वहीं शनिवार को चैत्र नवरात्र की अष्टमी पर सभी जिलों में प्रमुख मंदिरों पर रामचरित मानस के पाठ की शुरुआत हुई।

Related Posts

बिहार में प्रतिभा की कोई कमी नहीं, बस मंच मिलना चाहिए : शिक्षा मंत्री

बिहार रोबोटिक्स प्रतियोगिता में 20 स्कूलों के 80 विद्यार्थियों ने दिखाया दम पटना तकनीक का ज्ञान आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है। बिहार के विद्यार्थियों में प्रतिभा की…

बिहार की शिक्षा का सूर्योदय हैं सरस्वती विद्या निकेतन : शिक्षा मंत्री

शिक्षक ही परिवर्तन के वाहक, अगले तीन माह में दिखना चाहिए बड़ा बदलाव पटना में 700 सरस्वती विद्या निकेतन के प्रधानाध्यापकों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित पटना शिक्षा मंत्री श्री…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *