नीतीश, मोदी और लालू पर निशाना, जनता से सीधा सवाल

पटना

जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने शुक्रवार 11 अप्रैल को पटना के गांधी मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए बिहार प्रशासन और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला। रैली के दौरान उन्होंने पटना प्रशासन को ‘निकम्मा’ बताते हुए आरोप लगाया कि जानबूझकर रैली में आने वाले लाखों लोगों को रोका गया। प्रशांत किशोर ने कहा, ‘मैं पांच लाख लोगों के साथ सभा करना चाहता था, लेकिन हजारों लोग अभी भी जाम में फंसे हैं। मैं खुद दो घंटे से घूम रहा हूं, लोग पैदल चलकर आ रहे हैं। मेरी वजह से जो कष्ट हुआ, उसके लिए माफी चाहता हूं।’ उन्होंने दावा किया कि प्रशासन ने कई लाख लोगों को सभा में शामिल नहीं होने दिया और इसका परिणाम सरकार को भुगतना पड़ेगा।

दस दिन में बिहार बदलाव यात्रा शुरू, हर गांव तक पहुंचूंगा: पीके

सभा में प्रशांत किशोर ने बिहार में बदलाव की घोषणा करते हुए कहा, ‘अब दस दिन के अंदर यात्रा शुरू करूंगा। आपके गांव-घर आऊंगा। बिहार में बदलाव की आंधी को कोई नहीं रोक सकता।’ उन्होंने लोगों से अपील की कि वे छह महीने के लिए तैयार हो जाएं, नवंबर में ‘जनता की सरकार’ बनाने का वादा किया।

नीतीश, मोदी और लालू पर निशाना, जनता से सीधा सवाल

रैली के दौरान प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम लेकर जनता से तीन बार पूछा, ‘नीतीश कुमार को उखाड़ फेंकना है कि नहीं?’ उन्होंने आगे कहा कि, ‘अगर मोदी जी कहेंगे कि नीतीश को मत हटाओ, तो क्या मानोगे? लालू का जंगलराज नहीं चाहिए ना? तो फिर बिहार में जनता का राज चाहिए कि नहीं?’

नीतीश को बनाया, अब उनका राजनीतिक श्राद्ध करेंगे: प्रशांत किशोर

नीतीश कुमार पर तीखा तंज कसते हुए किशोर बोले, ‘जो शादी कराता है, वही श्राद्ध भी कराता है। अगर 2015 में हम मदद नहीं करते, तो नीतीश आज संन्यास में होते। अब जन सुराज उनका राजनीतिक श्राद्ध करेगा।’

प्रशासन पर फिर से धोखा देने का आरोप, सबक सिखाने की चेतावनी

प्रशांत किशोर ने कहा कि ‘पिछली बार प्रशासन से केस को लेकर समझौता हुआ था, लेकिन इस बार फिर धोखा मिला। अब सबक सिखाना पड़ेगा। जैसे लालू का जंगलराज खत्म किया, वैसे नीतीश के अफसरों के जंगलराज को भी उखाड़ना होगा।’

प्रशांत किशोर ने गांधी मैदान से भरी हुंकार, कहा- इस बार नीतीश के अफसरों का ‘जंगलराज’ खत्म करेंगे

जनता के साथ संवाद और भरोसे का वादा

सभा के अंत में पीके ने उपस्थित लोगों से कहा, ‘आप सभी यहीं रुकिए, मैं आपसे मिलूंगा, खाना खाऊंगा, फोटो खिंचाऊंगा। आज जो पाप हुआ है, उसका हिसाब गांव-गांव जाकर लिया जाएगा।’ प्रशांत किशोर ने मंच से घोषणा की कि वे गांधी मैदान में पांच घंटे तक रुकेंगे और वहां आए हर व्यक्ति से मिलेंगे, जिससे लोगों में यह संदेश जाए कि जन सुराज जनता से जुड़ाव की राजनीति करना चाहता है, न कि सत्ता की।

Related Posts

बिहार की शिक्षा का सूर्योदय हैं सरस्वती विद्या निकेतन : शिक्षा मंत्री

शिक्षक ही परिवर्तन के वाहक, अगले तीन माह में दिखना चाहिए बड़ा बदलाव पटना में 700 सरस्वती विद्या निकेतन के प्रधानाध्यापकों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित पटना शिक्षा मंत्री श्री…

नुहरनी से रोबोटिक सर्जरी तक: मेरी आँखों के सामने बदली दुनिया

शिवानंद तिवारी कुछ दिन पहले एक खबर पढ़ी थी। एक डॉक्टर ने चीन में बैठकर हैदराबाद के किसी आदमी का ऑपरेशन कर दिया। आधुनिक तकनीक से रोबोट के जरिए तीन-चार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *