मोदी ने विकास की सौगात देकर फिर से सिद्ध किया है कि देश की प्रगति के उनके रोडमैप का केंद्र बिहार बनने जा रहा है : विजय कुमार सिन्हा

पटना

बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बिहार यात्रा के समापन के बाद कहा कि मिथिला की धरती मधुबनी में मोदी ने विकास की सौगात देकर फिर से सिद्ध किया है कि देश की प्रगति के उनके रोडमैप का केंद्र बिहार बनने जा रहा है।

“जहां देश को संसद की नई इमारत मिली, वहीं देश में 30 हज़ार नए पंचायत भवन भी बने”
उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि पीएम मोदी के कर कमलों से बिहार के विकास से जुड़े हज़ारों करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण होना इस बात का परिचायक है। उन्होंने कहा कि बिजली, रेल, इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी इन परियोजनाओं से बिहार में रोजगार और राजस्व के नए मौके बनेंगे। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायतीराज दिवस के अवसर पर मोदी का बिहार आना बेहद खास है। दरअसल बिहार और देश दोनों स्तरों पर हमारी डबल इंजन की सरकार ने पंचायती राज व्यवस्था को न सिर्फ मजबूत किया है बल्कि उसे विकास का चालक बनाने का भी प्रयास किया है। बीते दशक में दो लाख से ज्यादा ग्राम पंचायतों को इंटरनेट से जोड़ा गया है। साढ़े पांच लाख से ज्यादा कॉमन सर्विस सेंटर गांवों में बने हैं। आज जहां देश को संसद की नई इमारत मिली, वहीं देश में 30 हज़ार नए पंचायत भवन भी बनाए गए।

“बीते दस साल में दो लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का फंड पंचायतों को मिला”
सिन्हा ने कहा कि बीते दस साल में दो लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का फंड पंचायतों को मिला है। उन्होंने कहा कि मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली बिहार की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग)सरकार द्वारा पंचायतीराज व्यवस्था और ग्रामीण विकास में किये गए कामों की भी सराहना की। यह निश्चित रूप से उत्साह बढ़ाने वाली बात है। हमारी राजग सरकार के प्रयासों से पंचायतीराज व्यवस्था में जो 50 प्रतिशत आरक्षण की सुविधा दी गई है। उससे आज बहुत बड़ी संख्या में, गरीब, दलित, महादलित, पिछड़े, अतिपिछड़े समाज की बहनें-बेटियां बिहार में जनप्रतिनिधि बनकर सेवाएं दे रही हैं। यह न्याय के साथ विकास का एक बड़ा प्रमाण है।

“देशभर में डेढ़ लाख से अधिक आयुष्मान आरोग्य मंदिर बनाए गए”
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आज गांवों में भी अच्छी स्वास्थ्य सुविधा राजग सरकार के प्रयासों से पहुंची है। उन्होंने कहा कि देशभर में जो डेढ़ लाख से अधिक आयुष्मान आरोग्य मंदिर बनाए गए हैं। उनमें से बिहार में दस हज़ार से अधिक, आयुष्मान आरोग्य मंदिर बने हैं। इसी तरह बिहार में 800 से ज्यादा जन-औषधि केंद्र बनवाए गए हैं। कोसी क्षेत्र के लिये मोदी की राजग सरकार बाढ़ के प्रकोप को कम करने के लिए ग्यारह हजार करोड़ रुपए खर्च करने जा रही है। इससे बागमती, धार, बूढी गंडक, कोसी पर बांध बनेंगे।

“नीति, नीयत और नेतृत्व से सुखद नतीजे सामने आते”

सिन्हा ने कहा कि हमारे केवट पुत्र मछुआरे साथी को अब किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा का लाभ मिल रहा है। पीएम मत्स्य- संपदा योजना के तहत भी बिहार में सैकड़ों करोड़ रुपए के काम हुए हैं। मखाना बोर्ड के गठन से मखाना और मखाना उत्पादक अब केवल मिथिला की संस्कृति की नहीं बल्कि समृद्धि की भी पहचान बनेंगे। जो लोग पढ़ाई, दवाई, सिंचाई का नारा देते हैं, उनको यह बात समझनी चाहिए कि केवल नारेबाजी से काम नहीं चलता। नीति, नीयत और नेतृत्व से सुखद नतीजे सामने आते हैं।

Related Posts

मुजफ्फरपुर में पैक्स अध्यक्षों की महत्वपूर्ण विचार-विमर्श बैठक, धान अधिप्राप्ति की समस्याओं और किसान हितों पर गहन मंथन – सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष अमरनाथ पांडेय ने दिया भरोसा

मुजफ्फरपुर, 30 अक्टूबर 2026 | STAR INDIA NOW NEWS जय सहकारिता, जय किसान, जय बिहार के नारों के साथ आज मुजफ्फरपुर में पैक्स और व्यापार मंडल अध्यक्षों की एक बेहद…

अनंत सिंह को बाहर कर जदयू ने क्या खोया, क्या पाया?

संतोष राज पाण्डेय जनता दल यूनाइटेड ने आखिरकार वो फैसला ले ही लिया, जिसकी अटकलें पिछले कई हफ्तों से लग रही थीं। मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह उर्फ छोटे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *