नरेन्द्र मोदी और नीतिश कुमार के मजबूती मे माली समाज का महत्वपूर्ण योगदान-मंगल पांडे

6 जुलाई को पटना मे होगा माली-मालाकार सम्मेलन

माली समाज के भागीदारी की चिंता करेगी भाजपा-संजय सरावगी

पटना

भाजपा प्रदेश कार्यालय अटल सभागार मे माली-मालाकार समाज की वृहत बैठक हुई।जिसकी शुरुआत पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे,प्रभात मालाकार,प्रदेश मंत्री संजय गुप्ता,शत्रुध्न भक्त मालाकार, भूपेंद्र मालाकार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

बैठक को संबोधित करते हुए मंगल पांडे ने कहा कि माली समाज किसी भी कार्यक्रम को भव्य और दिव्य बनाने का काम करता है।माली समाज की उपस्थिति गांव से लेकर शहर तक सक्रिय है एनडीए के साथ है जिसका नतीजा है कि आज पीएम नरेन्द्र मोदी और सीएम नितिश कुमार के मजबूती मे माली समाज का प्रमुख योगदान है।

बैठक को संबोधित करते हुए भूमी-सुधार एवं राजस्व मंत्री संजय सरावगी ने कहा कि माली समाज की चिंता भाजपा करेगी सत्ता और संगठन मे इनकी भागीदारी सुनिश्चित हो इसके लिए हम पीछे नही रहेंगे।बिहार मे अतिपीछङो को आरक्षण देने का काम एनडीए सरकार और सीएम नितिश कुमार ने किया जिसके कारण आज बिहार मे कई जिलापार्षद, मुखिया, उपमुखिया,प्रमुख और सरपंच माली है।

विषय प्रवेश कराते हुए प्रभात मालाकार ने कहा कि हमारी संख्या तो है मगर हम सत्ता और संगठन मे बहुत पीछे है हमारा एक भी विधायक, विधानपार्षद,सांसद यहां तक कि संगठन मे भी बङे पदों पर एक भी माली समाज के लोग नही है जबकी माली समाज पूर्णरूपेण एनडीए और भाजपा के साथ है।हमारी संख्या के अनुसार हमारी भागीदारी होनी चाहिए इसकी चिंता पार्टी को करनी चाहिए और पार्टी करेगी ऐसा मुझे पूरा विश्वास है।

साथ ही बैठक के दौरान फूल मंडी की सरकारी व्यवस्था,राजनीतिक अधिकार, महात्मा फूले और ज्योतिबा फूले को भारत रत्न, सरकारी नौकरियों माली के रिक्त पदों पर भर्ती आदि की मांग भी बैठक मे उठी।बैठक मे सर्वसम्मती से यह निर्णय लिया गया कि 6 जुलाई को पटना मे माली-मालाकार सम्मेलन होगा जिसमे बिहार के सभी जिलों से हजारों की संख्या मे माली समाज के लोग शामिल होंगे।सम्मेलन मे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी,बिहार के मुख्यमंत्री नितिश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी,विजय सिन्हा,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ दिलीप जायसवाल,भाजपा बिहार प्रभारी विनोद तांवरे सहित कई गणमान्य को आमंत्रित किया जायेगा।सम्मेलन के पूर्व जिलों मे सम्मेलन की सफलता को लेकर बैठक भी होगी।

अतिथियों का स्वागत शत्रुध्न भक्त मालाकार,बैठक का संचालन ई विकास सैनी एवं धन्यवाद ज्ञापन मुकेश सैनी ने किया।इस दौरान वार्ड पार्षद पप्पू शिक्षा, रामनरेश मालाकार, संतोष मालाकार, विनोद मालाकार, विवेक सैनी,राजकुमार मालाकार, सूरज मालाकार,डाॅ अनिल मालाकार,डाॅ लोकनाथ भगत,धर्मेन्द्र भगत सहित सैकङो लोग मौजूद रहें।

Related Posts

बिहार की शिक्षा का सूर्योदय हैं सरस्वती विद्या निकेतन : शिक्षा मंत्री

शिक्षक ही परिवर्तन के वाहक, अगले तीन माह में दिखना चाहिए बड़ा बदलाव पटना में 700 सरस्वती विद्या निकेतन के प्रधानाध्यापकों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित पटना शिक्षा मंत्री श्री…

नुहरनी से रोबोटिक सर्जरी तक: मेरी आँखों के सामने बदली दुनिया

शिवानंद तिवारी कुछ दिन पहले एक खबर पढ़ी थी। एक डॉक्टर ने चीन में बैठकर हैदराबाद के किसी आदमी का ऑपरेशन कर दिया। आधुनिक तकनीक से रोबोट के जरिए तीन-चार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *