नरसंहार…..सीवान में 3 लोगों की हत्या,2 को तलवार से काटा

एक को गोली मारी; पटना-सीवान मेन रोड जाम, 6 थानों की पुलिस पहुंची, थाना प्रभारी सस्पेंड,

सिवान

सीवान में शुक्रवार को 2 पक्षों के बीच हिंसक झड़प और गोलीबारी में 3 लोगों की मौत हो गई। एक की गोली मारकर हत्या हुई है। 2 लोगों को तलवार के काटा गया है। वहीं 2 की हालत गंभीर बनी हुई है। मलमलिया पुल पर तीनों शवों को रखा गया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने शवों को सीवान-पटना मुख्य मार्ग पर रख दिया। आगजनी कर सड़क जाम कर दिया। 6 थानों की पुलिस मौके पर है।


मृतकों की पहचान कौड़िया गांव के रहने वाले मुन्ना सिंह, रोहित सिंह और कन्हैया सिंह के रूप में हुई है। अपराधियों ने भागने के दौरान एक युवक को रोशन को गाड़ी से टक्कर मार दी। इससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
भीड़ इतनी उग्र है कि मौके पर पुलिस को भी जाने नहीं दिया जा रहा है। तीनों शव सड़क पर ही पड़े हुए हैं।गोपालगंज के एसपी अवधेश दीक्षित, छपरा के एसपी कुमार आशीष और सीवान के एसपी मनोज तिवारी के साथ DIG नीलेश कुमार मौके पर पहुंचे हैं। परिजनों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन परिजन हत्या के बदले हत्या की मांग पर अड़े हुए हैं।घटनास्थल से ही डीआईजी नीलेश कुमार ने भगवानपुर हाट थाना प्रभारी सुजीत कुमार को सस्पेंड कर दिया है।सीवान के SP मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि ‘मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुराने विवाद को लेकर घटना को अंजाम दिया गया है। फायरिंग को लेकर स्पष्ट सूचना नहीं है।’बताया जा रहा है कि भगवानपुर थाने के कौड़िया गांव के शत्रुघ्न सिंह का ईंट का भट्‌ठा है। जिसके साथ मृत युवाओं का विवाद हुआ था वो अपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है, उसी के द्वारा अपराधियों को बुलाकर घटना को अंजाम दिलवाया गया है।

Related Posts

बिहार की शिक्षा का सूर्योदय हैं सरस्वती विद्या निकेतन : शिक्षा मंत्री

शिक्षक ही परिवर्तन के वाहक, अगले तीन माह में दिखना चाहिए बड़ा बदलाव पटना में 700 सरस्वती विद्या निकेतन के प्रधानाध्यापकों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित पटना शिक्षा मंत्री श्री…

नुहरनी से रोबोटिक सर्जरी तक: मेरी आँखों के सामने बदली दुनिया

शिवानंद तिवारी कुछ दिन पहले एक खबर पढ़ी थी। एक डॉक्टर ने चीन में बैठकर हैदराबाद के किसी आदमी का ऑपरेशन कर दिया। आधुनिक तकनीक से रोबोट के जरिए तीन-चार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *