19 जुलाई 2025, आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal): मकर राशि वालों के आर्थिक मामले गति लेंगे, जानें क्या कहती है आपकी राशि

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी
┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈
🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓
🌻 शनिवार, १९ जुलाई २०२५🌻

सूर्योदय: 🌅 ०५:५२
सूर्यास्त: 🌄 १९:१५
चन्द्रोदय: 🌝 २५:०५+
चन्द्रास्त: 🌜 १३:५७
अयन 🌖 दक्षिणायन
ऋतु: 🌧️ वर्षा
शक सम्वत: 👉 १९४७ (विश्वावसु)
विक्रम सम्वत: 👉 २०८२ (सिद्धार्थी)
युगाब्द (कलि संवत) 👉 ५१२६
मास 👉 श्रावण (महाराष्ट्र एवम् गुजरात के अनुसार आषाढ़)
पक्ष 👉 कृष्ण
तिथि 👉 नवमी (१४:४१ से दशमी)
नक्षत्र 👉 भरणी (२४:३७+ से कृतिका)
योग 👉 शूल (२४:५५+ से गण्ड)
प्रथम करण 👉 गर (१४:४१ तक)
द्वितीय करण 👉 वणिज (२५:२८+ तक)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 कर्क
चंद्र 🌟 मेष
मंगल 🌟 सिंह (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध 🌟 कर्क (उदित, पूर्व , मार्गी)
गुरु 🌟 मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)
शुक्र 🌟 वृषभ (उदित, पूर्व, मार्गी)
शनि 🌟 मीन (उदित, पश्चिम, वक्री)
राहु 🌟 कुम्भ
केतु 🌟 सिंह
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
अभिजित मुहूर्त 👉 १२:०६ से १३:००
अमृत काल 👉 २०:०८ से २१:३८
विजय मुहूर्त 👉 १४:४७ से १५:४०
गोधूलि मुहूर्त 👉 १९:१३ से १९:३५
सायाह्न सन्ध्या 👉 १९:१५ से २०:१८
निशिता मुहूर्त 👉 २४:१२+ से २४:५५+
ब्रह्म मुहूर्त 👉 २८:२७+ से २९:०९+
राहुकाल 👉 ०९:१२ से १०:५३
गुलिक काल 👉 ०५:५२ से ०७:३२
यमगण्ड 👉 १४:१३ से १५:५४
दुर्मुहूर्त 👉 ०५:५२ से ०६:४५
वर्ज्य 👉 ११:११ से १२:४०
भद्रा 👉 २५:२८+ से २९:५२+
विडाल योग 👉 ०५:५२ से २४:३७+
होमाहुति 👉 राहु
दिशा शूल 👉 पूर्व
राहुकाल वास 👉 पूर्व
अग्निवास 👉 पृथ्वी (१४:४१ से आकाश)
भद्रावास 👉 स्वर्ग (२५:२८+ से पूर्ण रात्रि)
चन्द्रवास 👉 पूर्व
शिववास 👉 सभा में (१४:४१ से क्रीड़ा में)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – काल २ – शुभ
३ – रोग ४ – उद्वेग
५ – चर ६ – लाभ
७ – अमृत ८ – काल
॥ रात्रि का चौघड़िया॥
१ – लाभ २ – उद्वेग
३ – शुभ ४ – अमृत
५ – चर ६ – रोग
७ – काल ८ – लाभ
नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
(दक्षिण ) अदरक, उड़द का सेवन करके यात्रा करें
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️
श्रावण कृष्ण नवमी, गुरू हरिकिशन जयंती, डॉ खूबचंद बघेल जयंती आदि
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज २४:३७+ तक जन्मे शिशुओं के नाम भरणी नक्षत्र के अनुसार क्रमशः (ली, लू, ले, लो)नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है॥
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
उदय लग्न मुहूर्त
कर्क – ०५:४४ से ०८:००
सिंह – ०८:०० से १०:१२
कन्या – १०:१२ से १२:२३
तुला – १२:२३ से १४:३७
वृश्चिक – १४:३७ से १६:५३
धनु – १६:५३ से १८:५९
मकर – १८:५९ से २०:४५
कुम्भ – २०:४५ से २२:१८
मीन – २२:१८ से २३:४८
मेष – २३:४८ से २५:२८+
वृषभ – २५:२८+ से २७:२७+
मिथुन – २७:२७+ से २९:४०+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पञ्चक रहित मुहूर्त
मृत्यु पञ्चक – ०५:५२ से ०८:००
अग्नि पञ्चक – ०८:०० से १०:१२
शुभ मुहूर्त – १०:१२ से १२:२३
रज पञ्चक – १२:२३ से १४:३७
शुभ मुहूर्त – १४:३७ से १४:४१
चोर पञ्चक – १४:४१ से १६:५३
शुभ मुहूर्त – १६:५३ से १८:५९
रोग पञ्चक – १८:५९ से २०:४५
शुभ मुहूर्त – २०:४५ से २२:१८
मृत्यु पञ्चक – २२:१८ से २३:४८
रोग पञ्चक – २३:४८ से २४:३७+
शुभ मुहूर्त – २४:३७+ से २५:२८+
मृत्यु पञ्चक – २५:२८+ से २७:२७+
अग्नि पञ्चक – २७:२७+ से २९:४०+
शुभ मुहूर्त – २९:४०+ से २९:५२+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
⭕नोट- पंचांग में जहां कहीं भी समय के साथ उपर्युक्त 👉(➕) चिन्ह का प्रयोग किया जा रहा है वहां उसका आशय अगले दिवस के समय के लिये समझा जाये॥😊🙏🏻
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का सुविचार
⛳🔱😊🙏🏻⚜️🕉️
परिश्रम वह सुनहरी कुंजी है, जो बंद भविष्य के द्वार खोल देती है ॥✅😊🙏🏻
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप आज हिसाब से खर्च करेंगे। आपको भौतिक-सुविधाओं में भी वृद्धि होगी। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ मिलकर आप संतान के करियर को लेकर कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। आपका कोई काम समय से पूरा न होने से मन थोड़ा परेशान रहेगा। आपके कुछ नए विरोधी खड़े हो सकते हैं, जो आपकी टेंशनों को बढ़ाएंगे, जिनसे आपको सतर्क रहना होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। संतान की आपसे खूब पटेगी। आज आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि होगी। आपको अपने आस-पड़ोस में किसी वाद-विवाद में पड़ने से बचना होगा। आपके बॉस यदि आपको जिम्मेदारी देंगे, तो उसमें आपसे कोई गड़बड़ी होने की संभावना है। परिवार में किस सदस्य के विवाह में कोई समस्या खड़ी हो सकती है। आपके खर्च अधिक रहेंगे, इसलिए आपको एक बजट बनाकर चलने की आवश्यकता है ताकि आप उन्हें कंट्रोल कर सके।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती से भरा रहने वाला है। आप अपने बिजनेस में कुछ नई चीजों को शामिल कर सकते हैं। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से कोई लेनदेन करने से बचें। आपको अपने किसी मित्र से कोई मन मुताबिक सूचना सुनने को मिल सकती है। आपकी लोगों से खूब पटेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में यदि कुछ समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होती दिख रही हैं। आपको अपने किसी लिए गए फैसले के लिए पछतावा हो सकता है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामले यदि लंबे समय से विवादित थे, तो वह भी फाइनल हो सकते हैं। आप अपनी संतान को किसी दूसरे कॉलेज में एडमिशन दिलाने के प्लानिंग कर सकते हैं। आपका कोई पुराना लेनदेन आपके लिए समस्या बन सकता है। आपको किसी काम को लेकर ढील देने से बचना होगा। आप अपनी सेहत को लेकर थोड़ा एहतियात बरतें।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों को एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आप किसी के साथ पार्टनरशिप में कोई दूसरा काम भी शुरू कर सकते हैं। आपको बिजली के उपकरणों से थोड़ा सावधानी बरतनी होगी। आपके पिताजी आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं। आप अपने पारिवारिक मामलों को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में कमजोर रहने वाला है। आप किसी से मांगकर वाहन ना चलाएं। यदि आप किसी यात्रा पर जाएं, तो वहां अपने कीमती सामानों की सुरक्षा भी अवश्य करें। भाई- बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आप अपने किसी काम को लेकर दूसरे पर निर्भर ना रहें। आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा। आप अपने खर्चों को थोड़ा कंट्रोल करके चलेंगे, आपके लिए अच्छा रहेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए इनकम के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आसानी से आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन ससुराल पक्ष के व्यक्ति से आपकी खटपट होने की संभावना है, इसलिए आपको कोई बात बहुत ही तोल मोलकर बोलनी होगी। प्रॉपर्टी को लेकर यदि कोई वाद-विवाद चल रहा था, तो वह भी दूर हो सकता है।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए समस्या लेकर आने वाला है, क्योंकि आपके शत्रु बढ़ सकते हैं, जिन्हें आपकी तरक्की रास नहीं आएगी और वह आपके बॉस से आपकी चुगली लगा सकते हैं। आप किसी अजनबी पर भरोसा ना करें। आपने यदि बिजनेस में काम को लेकर कोई बदलाव करने का सोचा है, तो फिलहाल रुक जाए। आप अपने माता-पिता की सेवा के लिए भी कुछ समय निकालेंगे। आप अपने घर के रेनोवेशन का काम शुरू कर सकते हैं।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। विद्यार्थियों को मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। संतान की सेहत में यदि कोई समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों की खुशियां बढ़ेंगी। आप दोस्तों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। यदि आपका कोई काम धन को लेकर रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। आप जीवनसाथी के लिए कोई सरप्राइज गिफ्ट प्लान कर सकते हैं। आप अपने घर के कामों में कोई बदलाव करने की सोचेंगे।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए किसी नए मकान और वाहन आदि की खरीदारी के लिए अच्छा रहेगा। आपकी लिए दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। आप अपनी व्यवसाय की योजनाओं को लेकर प्लानिंग करके चले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। शेयर मार्केट में आपको थोड़ा सोच समझकर इन्वेस्टमेंट करने की आवश्यकता है। आपको अपने किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती है। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। सामाजिक कामों में आपकी छवि निखरेगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। वाहनों के प्रयोग से आपको सावधान रहना होगा। राजनीति में कार्यरत लोग अपने काम से परचम लहराएंगे, उन्हें किसी बड़े पद की प्राप्ति भी हो सकती है। संतान पढ़ाई-लिखाई पर पूरा ध्यान देंगी, जिससे वह किसी गवर्नमेंट जॉब के एग्जाम की तैयारी भी कर सकते हैं। आपका कोई पारिवारिक मामला सिर उठायेगा, जो आपको टेंशन दे सकता है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए धन के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी तरक्की के रास्ते खुलेंगे और आपको अपने दोस्त के माध्यम से कोई आय का सोर्स जुड़ सकते हैं। आप किसी से भी कोई वादा सोच समझकर न करें। सिंगल लोगों की अपने साथी से मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती हैं। आप बेवजह कामों को लेकर भागदौड़ ना करें। आपको किसी पुरानी गलती से आज पर्दा उठ सकता है। माताजी आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकती हैं।
▬▬▬▬▬▬๑⁂❋⁂๑▬▬▬▬▬▬
जनजागृति हेतु लेख प्रसारण अवश्य करें
सर्वद्वाराणि संयम्य मनो हृदि निरुध्य च ।
मूर्ध्न्याधायात्मनः प्राणमास्थितो योगधारणाम्‌ ॥
भगवान शनिदेव जी की जय
⛳⚜सनातन धर्मरक्षक समिति⚜⛳

Related Posts

Aaj Ka  Rashifal 22 March 2026: आज चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन कन्या राशि के लोगों को मिलेगा रुका हुआ पैसा और मानसिक शांति, जानिए आज का राशिफल

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी┈┉══════❀((“”””ॐ””””))❀══════┉┈🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓🌻रविवार, २२ मार्च २०२६🌻 सूर्योदय: 🌄 ०६:३३सूर्यास्त: 🌅 ०६:३५चन्द्रोदय: 🌝 ०८:०२चन्द्रास्त: 🌜२२:१९अयन 🌘 उत्तरायणे (उत्तर गोले)ऋतु: 🌳 बसन्तशक सम्वत: 👉…

Aaj Ka Tula Rashifal 21 March 2026: आज मां चंद्रघंटा के आशीर्वाद से तुला राशि के रिश्तों में आएगी मधुरता, जानिए सभी राशि का राशिफल

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓🌻 शनिवार, २१ मार्च २०२६🌻 सूर्योदय: 🌅 ०६:३०सूर्यास्त: 🌄 १८:३८चन्द्रोदय: 🌝 ०७:४३चन्द्रास्त: 🌜 २१:०८अयन 🌖 उत्तरायणऋतु: 🌨️ वसन्तशक सम्वत: 👉…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *