Aaj Ka  Rashifal: कुंभ राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है दिन, पढ़ें आज का राशिफल

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी
┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈
🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓
🌻 मंगलवार, २२ जुलाई २०२५🌻

सूर्योदय: 🌅 ०५:५३
सूर्यास्त: 🌄 १९:१३
चन्द्रोदय: 🌝 २७:५७+
चन्द्रास्त: 🌜 १७:१७
अयन 🌖 दक्षिणायन
ऋतु: 🌧️ वर्षा
शक सम्वत: 👉 १९४७ (विश्वावसु)
विक्रम सम्वत: 👉 २०८२ (सिद्धार्थी)
युगाब्द (कलि संवत) 👉 ५१२६
मास 👉 श्रावण (महाराष्ट्र एवम् गुजरात के अनुसार आषाढ़)
पक्ष 👉 कृष्ण
तिथि 👉 द्वादशी (०७:०५ से त्रयोदशी)
तिथि 👉 त्रयोदशी (२८:३९+ से चतुर्दशी)
नक्षत्र 👉 मृगशिरा(१९:२४ से आर्द्रा)
योग 👉 ध्रुव (१५:३२ से व्याघात)
प्रथम करण 👉 तैतिल (०७:०५ तक)
द्वितीय करण 👉 गर (१७:५१ तक)
तृतीय करण 👉 वणिज (२८:३९+ तक)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 कर्क
चंद्र 🌟 मिथुन
मंगल 🌟 सिंह (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध 🌟 कर्क (अस्त, पश्चिम, वक्री)
गुरु 🌟 मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)
शुक्र 🌟 वृषभ (उदित, पूर्व, मार्गी)
शनि 🌟 मीन (उदित, पश्चिम, वक्री)
राहु 🌟 कुम्भ
केतु 🌟 सिंह
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
अभिजित मुहूर्त 👉 १२:०७ से १३:००
अमृत काल 👉 ११:१४ से १२:४३
द्विपुष्कर योग 👉 ०५:५३ से ०७:०५
विजय मुहूर्त 👉 १४:४७ से १५:४०
गोधूलि मुहूर्त 👉 १९:१२ से १९:३४
सायाह्न सन्ध्या 👉 १९:१३ से २०:१७
निशिता मुहूर्त 👉 २४:१२+ से २४:५५+
ब्रह्म मुहूर्त 👉 २८:२८+ से २९:१०+
राहुकाल 👉 १५:५३ से १७:३३
गुलिक काल 👉 १२:३३ से १४:१३
यमगण्ड 👉 ०९:१३ से १०:५३
दुर्मुहूर्त 👉 ०८:३३ से ०९:२७
वर्ज्य 👉 २७:१७+ से २८:४७+
भद्रा 👉 २८:३९+ से २९:५४+
विडाल योग 👉 १९:२४ से २९:५४+
होमाहुति 👉 केतु
दिशा शूल 👉 उत्तर
राहुकाल वास 👉 पश्चिम
अग्निवास 👉 पृथ्वी (२८:३९+ से आकाश)
भद्रावास 👉 स्वर्ग (२८:३९+ से पूर्ण रात्रि)
चन्द्रवास 👉 दक्षिण (०८:१५ से पश्चिम)
शिववास 👉 नन्दी पर (०७:०५ से भोजन में, २८:३९+ से श्मशान में)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – रोग २ – उद्वेग
३ – चर ४ – लाभ
५ – अमृत ६ – काल
७ – शुभ ८ – रोग
॥ रात्रि का चौघड़िया॥
१ – काल २ – लाभ
३ – उद्वेग ४ – शुभ
५ – अमृत ६ – चर
७ – रोग ८ – काल
नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
(पूर्व और दक्षिण) गुड़ का सेवन करके यात्रा करें
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️
कामिका एकादशी पारण, द्वितीय मंगला गौरी व्रत, भौम प्रदोष व्रत आदि
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज १९:२४ तक जन्मे शिशुओं के नाम मृगशिरा नक्षत्र के अनुसार क्रमशः (का, की, वे, वो, वी)नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है॥
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
उदय लग्न मुहूर्त
कर्क – ०५:३२ से ०७:४८
सिंह – ०७:४८ से १०:००
कन्या – १०:०० से १२:११
तुला – १२:११ से १४:२६
वृश्चिक – १४:२६ से १६:४२
धनु – १६:४२ से १८:४७
मकर – १८:४७ से २०:३३
कुम्भ – २०:३३ से २२:०६
मीन – २२:०६ से २३:३७
मेष – २३:३७ से २५:१७+
वृषभ – २५:१७+ से २७:१५+
मिथुन – २७:१५+ से २९:२८+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पञ्चक रहित मुहूर्त
शुभ मुहूर्त – ०५:५३ से ०७:०५
रज पञ्चक – ०७:०५ से ०७:४८
शुभ मुहूर्त – ०७:४८ से १०:००
चोर पञ्चक – १०:०० से १२:११
शुभ मुहूर्त – १२:११ से १४:२६
रोग पञ्चक – १४:२६ से १६:४२
शुभ मुहूर्त – १६:४२ से १८:४७
मृत्यु पञ्चक – १८:४७ से १९:२४
अग्नि पञ्चक – १९:२४ से २०:३३
शुभ मुहूर्त – २०:३३ से २२:०६
रज पञ्चक – २२:०६ से २३:३७
अग्नि पञ्चक – २३:३७ से २५:१७+
शुभ मुहूर्त – २५:१७+ से २७:१५+
शुभ मुहूर्त – २७:१५+ से २८:३९+
रज पञ्चक – २८:३९+ से २९:२८+
शुभ मुहूर्त – २९:२८+ से २९:५४+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
⭕नोट- पंचांग में जहां कहीं भी समय के साथ उपर्युक्त 👉(➕) चिन्ह का प्रयोग किया जा रहा है वहां उसका आशय अगले दिवस के समय के लिये समझा जाये॥😊🙏🏻
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का सुविचार
⛳🔱😊🙏🏻⚜️🕉️
आजकल के संबंध भी सूरजमुखी के फूल की तरह होते है, जिस तरफ अधिक लाभ मिलता है, उधर ही घूम जाते है॥✅😊🙏🏻
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिए कुछ नए संपर्कों से लाभ लेकर आएगा। दांपत्य जीवन में खुशियां रहेगी। संतान को किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आप कहीं वेकेशन पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं, लेकिन आप किसी को धन उधार देने से बचें, क्योंकि आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। कारोबार में आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आपकी सुख-समृद्धि बढ़ेगी। आप किसी नए घर के लिए यदि कोई लोन अप्लाई कर रहे थे, तो वह भी आपको मिल सकता है।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके लिए किसी निवेश को करने के लिए रहेगा। आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। प्रॉपर्टी को लेकर यदि कोई काम अटका हुआ था, तो वह भी शुरू हो सकता है। आपको कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आ सकता है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे। आपका कोई सहयोगी आपको परेशान करने की कोशिश करेगा। आप अपने कामों को कल पर टालने से बचें। यदि आपको कोई शारीरिक समस्या चल रही है, तो उसके लिए आपको कुछ अच्छे डॉक्टर से सलाह मशवरा लेना होगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान-सम्मान दिलवाएगी। परिवार के सदस्यों के साथ आप कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आप अपनी पारिवारिक समस्याओं को भी आसानी से हल कर सकेंगे। एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ सकती है। आपके धनधान्य में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपका सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा और आप अपने परिवार के सदस्यों की आवश्यकताओं की पूर्ति भी आसानी से कर सकेंगे। आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां भरपूर रहेगी। आप लोगों से काम से काम मतलब रखें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। तकनीकी क्षेत्रों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। नौकरी में आपको किसी बड़े पद की प्राप्ति होने से आपका मन काफी खुश रहेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप अपने ज्ञान को बढ़ाने का कोई मौका हाथ से जाने नहीं देंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई बेहतर अवसर मिल सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में आपसी सामंजस्यता बनी रहेगी। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपके धनधान्य में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपनी जिम्मेदारियां किसी दूसरे पर ना डालें।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, जिनसे आपको घबराने की आवश्यकता नहीं है। माताजी का कोई पुराना रोग उभरने से आप परेशान रहेंगे। आपकी किसी बात को लेकर आप जीवनसाथी और आपके बीच कहासुनी होने की संभावना थी। आपका कोई काम लंबे समय से अटका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। संतान आपकी उम्मीदों पर खड़ी उतरेगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आप किसी पार्टी आदि को करने की योजना बना सकते हैं। यदि आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, तो उसके आपको मिलने की पूरी संभावना है। दान-धर्म के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी और आप जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आएंगे। आप अपने खर्चो को लेकर थोड़ा समझदारी से चलें, नहीं तो आने वाले समय में आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए इनकम के मामले में बढ़िया रहने वाला है। आप अपनी इनकम बढ़ाने से काफी खुश होंगे। पैतृक संपत्ति को लेकर कोई वाद-विवाद भी छिड़ सकता है, जिसमें आप बड़ी सदस्यों की राय के बिना कोई निर्णय सावधान रह कर लें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने करियर में सुधार लाने की कोशिश करेंगे। आप किसी दूसरी नौकरी के लिए अप्लाई कर सकते हैं, लेकिन आपको अपने कामों को लेकर थोड़ा धैर्य व संयम बनाए रखना होगा। परिवार में किसी सदस्य की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आप कोई लेनदेन सोच समझकर करें।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आज आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा। आप इधर-उधर बैठकर खाली समय व्यतीत ना करें। काम को लेकर आप पिताजी से कोई सलाह ले सकते हैं। आपको बेवजह की भागदौड़ अधिक रहेगी, क्योंकि आप अपने से ज्यादा औरों के कामों पर ध्यान लगाएंगे। आपको अपने पारिवारिक मामलों को लेकर लापरवाही करने से बचना होगा। संतान की पढ़ाई-लिखाई में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए उनके गुरुजनों से बातचीत कर सकते हैं।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप अपने बिजनेस में छुटपुट लाभ की योजनाओं पर पूरा ध्यान देंगे। आप अपने कीमती सामानों का पूरा ध्यान दें, क्योंकि उनके चोरी होने का भय बना हुआ है। आपकी कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी। आप पार्टनरशिप में कोई काम करने की शुरुआत कर सकते हैं। प्रॉपर्टी को लेकर कोई बड़ी डील अटकी हुई थी, तो वह भी फाइनल हो सकती है। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे, जिनसे आपको खुशी होगी और आप अपने काम आसानी से पूरे कर सकेंगे।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपका परिवार के सदस्यों में समानता बनाकर चलेंगे और अपनी सुख-सुविधाओं की चीजों पर भी अच्छा खासा धन खर्चा करेंगे। आपके धन प्राप्ति के मार्ग खुलेंगे। भाइयों से आप काम को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपको किसी प्रकार का कोई जोखिम लेने से बचना होगा। माताजी की सेहत में उतार-चढ़ाव रहने से आपको थोड़ी टेंशन हो सकती है। आपको नौकरी से संबंधित किसी काम को लेकर कहीं बाहर जाना पड़ सकता है।
▬▬▬▬▬▬๑⁂❋⁂๑▬▬▬▬▬▬
जनजागृति हेतु लेख प्रसारण अवश्य करें
मामुपेत्य पुनर्जन्म दुःखालयमशाश्वतम्‌ ।
नाप्नुवन्ति महात्मानः संसिद्धिं परमां गताः ॥
वीर बजरंगबली जी की जय
⛳⚜सनातन धर्मरक्षक समिति⚜⛳

Related Posts

21 जून राशिफल: सिंह राशि में चंद्र-केतु बना रहे ग्रहण योग, सुबह बेचैन रहेगा मन; पढ़ें क्या कहते हैं आपके  सितारे

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓🌻 रविवार, २१ जून २०२६🌻 सूर्योदय: 🌅 ०५:४२सूर्यास्त: 🌄 १९:१६चन्द्रोदय: 🌝 ११:५५चन्द्रास्त: 🌜 २४:१६+अयन 🌖 उत्तरायणऋतु: ☀️ग्रीष्मशक सम्वत: 👉 १९४८…

आज का  राशिफल (Aaj Ka Kark Rashifal) 19 जून 2026 : कर्क राशि वाले आज कोई कमिटमेंट न करें, न किसी का अधिक भरोसा करें

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓🌻 शुक्रवार, १९ जून २०२६🌻 सूर्योदय: 🌅 ०५:४१सूर्यास्त: 🌄 १९:१५चन्द्रोदय: 🌝 ०९:५९चन्द्रास्त: 🌜 २३:०९अयन 🌖 उत्तरायणऋतु: ☀️ग्रीष्मशक सम्वत: 👉 १९४८…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *