DAV का “छठवाँ स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मना

पटना

दिनांक 23 जुलाई 2025 को डी ए वी पब्लिक स्कूल ,परसा बाजार,पटना ने “छठवाँ स्थापना दिवस समारोह” विद्यालय के प्राचार्य मनोज कुमार झा के नेतृत्व में पवित्र संकल्पों , जोश और उत्साह के साथ मनाया | विद्यालय परिवार ने यज्ञ व हवन का आयोजन किया | इस अवसर पर डी ए वी पब्लिक स्कूल, बिहार ज़ोन ‘अ’ के क्षेत्रिय पदाधिकारी “श्री एस के झा”, डी ए वी पब्लिक स्कूल, बिहार ज़ोन ‘क’ के उपक्षेत्रिय पदाधिकारी “श्री ए सी झा ”, डी ए वी पब्लिक स्कूल , वालमी की प्राचार्या एवं डी ए वी पब्लिक स्कूल ,परसा बाजार,पटना की प्रबन्धक “श्रीमति ज्योति सिन्हा” , डी ए वी आई.जी.आई.एम.एस की प्राचार्या श्रीमति सविता सिन्हा , डी ए वी व्यापुर की प्राचार्या किरण कुमारी , डी ए वी इंद्रपुरी की प्राचार्या सरीता कुमारी , डी ए वी बिहटा के प्राचार्य डॉ. हरिशंकर श्रीवास्तव , डी ए वी ट्रांसपोर्ट नगर के प्राचार्य श्री वी के पाठक , डी ए वी सगुणा मोर के प्राचार्य श्री उदय शंकर अवस्थी, डी ए वी गोला रोड की प्राचार्या श्रीमति भारती नायक , डी ए वी अनिशाबाद एवं पलंगा की प्राचार्या श्रीमति अर्पणा सिंह तथा अन्य डी ए वी पब्लिक स्कूल के प्राचार्यों ने उपस्थित होकर विद्यालय के प्रांगण की शोभा बढ़ाई | समारोह की शुरुआत डी ए वी पब्लिक स्कूल, बिहार ज़ोन ‘अ’ के क्षेत्रिय पदाधिकारी “श्री एस के झा” तथा मौके पर मौजूद सभी अतिथिगण ने महात्मा नारायण दास ग्रोवर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके समक्ष दीप प्रज्वलित करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की | इस अवसर पर डी ए वी पब्लिक स्कूल, बिहार ज़ोन ‘अ’ के क्षेत्रिय पदाधिकारी श्री एस के झा ने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को विद्यालय के सफलतापूर्वक 6 वर्ष पूरे होने की शुभकामनाए देते हुए आशीर्वचनों से अनुगृहीत किया तथा डी ए वी पब्लिक स्कूल, बिहार ज़ोन ‘क’ के उपक्षेत्रिय पदाधिकारी “श्री ए सी झा ने छात्रों और अभिभावकों के प्रति कृतज्ञता जताई | इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित मानव कल्यानार्थ हेतु “नया पौधा नया जीवन” कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिसर में सभी अतिथिगण द्वारा पौधारोपण किया गया | छात्र-छात्राओ के द्वारा प्रस्तुत शिव तांडव और कजरी तथा “मंगलमय दिन आज हे” –एक मिथिलांचल गीत ने सभी का मन मोह लिया |

कुछ छात्र-छात्राओं ने “आज की नई शिक्षा नीति” पर एक नाटक प्रस्तुत करते हुए , अपने विचारों को व्यक्त किया | कक्षा दसवीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन वाले छात्र-छात्राओं – रिमझिम कुमारी (96%) प्रथम स्थान , स्वाति कुमारी (95%) द्वितीय स्थान , शार्दूल सुमन (94.2%) तृतीय स्थान, रिधिमा कुमारी (91.8) चौथा स्थान,अमृत राज (91.2%) पाँचवाँ स्थान ,शौर्य राज (90.8%) तथा रिया आनंद(90.8%) छठा स्थान , आयुष राज(89.4%) सातवाँ स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया |
अंततः विद्यालय के प्राचार्य मनोज कुमार झा ने डीएवी के इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि 1886 में लाहौर में प्रथम डीएवी कालेज की स्थापना की गई थी। 1886 में लगाया गया यह पौधा विशाल वृक्ष का रूप ले चुका है। डीएवी संस्थानों का विजन और मिशन ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा का प्रकाश फैलाना, महिला सशक्तिकरण और वैदिक संस्कृति से प्रेरित नैतिक मूल्यों और आचार-विचार को विकसित करते हुए छात्रों का हर तरह से विकास करना है। डीएवी पब्लिक स्कूल परसा बाजार, पटना के कर्मचारी हर छात्र के सर्वोत्तम हित को ध्यान में रखते हुए मिलकर काम कर रहे हैं।
कार्यक्रम के संचालन में विद्यालय के शिक्षक–शिक्षिकाओं –रजनी,आरती झा, अनुप्रिया,प्रिया मिश्रा, उमा भारती, नेहा जोशी, अमृता झा,कौशिकी झा ,सुमन ,देवेश कुमार चौबे, प्रदीप,हिमांशु,प्रभाकर,अतुल, और अन्य ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई |

Related Posts

15 साल का नाबालिग लड़का 40 साल की शादीशुदा महिला के साथ फरार

अनूप कुमार सिंह पटना सोशल मीडिया, जो कभी संवाद और रचनात्मकता का मंच माना जाता था, आज धीरे–धीरे कई परिवारों के लिए परेशानी का सबक बनता जा रहा है। बीते…

बिहार में भी गोवा,गुजरात,महाराष्ट्र की तरह जल परिवहन के जरिये माल ढ़ुलाई होगा : परिवहन मंत्री

संतोष राज पाण्डेय,पटना अब बिहार में भी गोवा,गुजरात,महाराष्ट्र की तरह जल परिवहन के जरिये माल ढ़ुलाई के लिए जल परिवहन को विकसित करने का काम किया जा रहा है. जिससे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *