आज का राशिफल 12 अगस्त 2025 : वृषभ, मिथुन और तुला राशि के जातकों के लिए मंगलकारी दिन, मिलेगा केंद्र योग का लाभ

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी
┈┉══════❀((“”””ॐ””””))❀══════┉┈
🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓
🌻मंगलवार, १२ अगस्त २०२५🌻

सूर्योदय: 🌄 ०६:०१
सूर्यास्त: 🌅 ०७:०३
चन्द्रोदय: 🌝 २०:५५
चन्द्रास्त: 🌜०८:३४
अयन 🌘 दक्षिणायणे (उत्तरगोलीय)
ऋतु: ⛈️ वर्षा
शक सम्वत: 👉 १९४७ (विश्वावसु)
विक्रम सम्वत: 👉 २०८२ (सिद्धार्थी)
मास 👉 भाद्रपद (महाराष्ट्र एवम् गुजरात के अनुसार श्रावण)
पक्ष 👉 कृष्ण
तिथि 👉 तृतीया (०८:४० से चतुर्थी)
नक्षत्र 👉 पूर्वाभाद्रपद (११:५२ से उत्तराभाद्रपद)
योग 👉 सुकर्मा (१८:५४ से धृति)
प्रथम करण 👉 विष्टि (०८:४० तक)
द्वितीय करण 👉 बव (१९:३९ तक)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 कर्क
चंद्र 🌟 मीन (०६:१० से)
मंगल 🌟 कन्या (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध 🌟 कर्क (उदय, पूर्व, मार्गी)
गुरु 🌟 मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)
शुक्र 🌟 मिथुन (अस्त, पश्चिम, मार्गी)
शनि 🌟 मीन (उदय, पूर्व, वक्री)
राहु 🌟 कुम्भ
केतु 🌟 सिंह
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
अभिजित मुहूर्त 👉 ११:५५ से १२:४८
सर्वार्थ सिद्धि योग 👉 ११:५२ से २९:४३
विजय मुहूर्त 👉 १४:३५ से १५:२८
गोधूलि मुहूर्त 👉 १९:०१ से १९:२२
सायाह्न सन्ध्या 👉 १९:०१ से २०:०५
निशिता मुहूर्त 👉 २४:०१ से २४:४३
राहुकाल 👉 १५:४१ से १७:२१
राहुवास 👉 पश्चिम
यमगण्ड 👉 ०९:०२ से १०:४२
दुर्मुहूर्त 👉 ०८:२२ से ०९:१५
होमाहुति 👉 मंगल
दिशाशूल 👉 उत्तर
नक्षत्र शूल 👉 दक्षिण (११:५२ तक)
अग्निवास 👉 पाताल (०८:४० से पृथ्वी)
भद्रावास 👉 मृत्यु (०८:४० तक)
चन्द्रवास 👉 पश्चिम (उत्तर ०६:१० से)
शिववास 👉 क्रीड़ा में (०८:४० से कैलाश पर)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – रोग २ – उद्वेग
३ – चर ४ – लाभ
५ – अमृत ६ – काल
७ – शुभ ८ – रोग
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – काल २ – लाभ
३ – उद्वेग ४ – शुभ
५ – अमृत ६ – चर
७ – रोग ८ – काल
नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
उत्तर-पश्चिम (धनिया अथवा दलिया का सेवन कर यात्रा करें)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️
कज्जली (सातुडी) तीज, बहुला चतुर्थी आदि।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज ११:५२ तक जन्मे शिशुओ का नाम पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (द, दि) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण अनुसार क्रमशः (दू, थ, झ) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
उदय-लग्न मुहूर्त
कर्क – २७:४६ से ०६:०७
सिंह – ०६:०७ से ०८:२६
कन्या – ०८:२६ से १०:४४
तुला – १०:४४ से १३:०५
वृश्चिक – १३:०५ से १५:२४
धनु – १५:२४ से १७:२८
मकर – १७:२८ से १९:०९
कुम्भ – १९:०९ से २०:३५
मीन – २०:३५ से २१:५८
मेष – २१:५८ से २३:३२
वृषभ – २३:३२ से २५:२७+
मिथुन – २५:२७+ से २७:४२+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पञ्चक रहित मुहूर्त
शुभ मुहूर्त – ०५:४२ से ०६:०७
चोर पञ्चक – ०६:०७ से ०८:२६
शुभ मुहूर्त – ०८:२६ से ०८:४०
रोग पञ्चक – ०८:४० से १०:४४
शुभ मुहूर्त – १०:४४ से ११:५२
मृत्यु पञ्चक – ११:५२ से १३:०५
अग्नि पञ्चक – १३:०५ से १५:२४
शुभ मुहूर्त – १५:२४ से १७:२८
रज पञ्चक – १७:२८ से १९:०९
शुभ मुहूर्त – १९:०९ से २०:३५
चोर पञ्चक – २०:३५ से २१:५८
रज पञ्चक – २१:५८ से २३:३२
शुभ मुहूर्त – २३:३२ से २५:२७+
चोर पञ्चक – २५:२७+ से २७:४२+
शुभ मुहूर्त – २७:४२+ से २९:४३+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
⭕नोट- पंचांग में जहां कहीं भी समय के साथ उपर्युक्त 👉(➕) चिन्ह का प्रयोग किया जा रहा है वहां उसका आशय अगले दिवस के समय के लिये समझा जाये॥😊🙏🏻
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का सुविचार
⛳🔱😊🙏🏻⚜️
बड़े “नोट” और बड़े “लोग” कभी भी बदल सकते है इसलिए छोटे नोटों से और छोटे लोगो से रिश्ता मजबूत रखिए ॥😊✅🚩🙏🏻
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन मानसिक उलझनों में खराब होगा दिन के पहले भाग में लाभ की संभावनाएं बनेंगी लेकिन आलस और निर्णय लेने में देरी के कारण धन लाभ होते होते हाथ से निकलने की संभावना है। मध्यान के बाद स्थिति में थोड़ा बदलाव आने लगेगा। पूर्वार्ध की तुलना में कार्य क्षेत्र पर लाभ के अधिक अवसर तो मिलेंगे लेकिन प्रतिस्पर्धा भी बढ़ने के कारण जोड़ तोड़ की नीति अपनानी पड़ेगी। धन लाभ होगा लेकिन आशा से कम ही। पारिवारिक वातावरण किसी बहुप्रतीक्षित कार्य का टालमटोल करने पर खराब हो सकता है। सुख सुविधा मिलेगी लेकिन व्यवहारिकता की कमी भी रहेगी। मस्तिष संबंधित विकार अथवा चोटादि का भय है।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज दिन का पूर्वार्ध शुभ फलदायी रहेगा सामाजिक क्षेत्र पर मान बढ़ेगा लेकिन मध्यान बाद परिस्थितिया विपरीत होने लगेंगी अतिआवश्यक कार्य विशेष कर धन संबंधित कार्य इससे पहले पूर्ण करले अन्यथा बाद में पछताना पड़ेगा। कार्य क्षेत्र पर दिन के पूर्वार्ध में लाभ की संभावना बनेगी लेकिन टलते टलते मध्यान तक पहुच जाएगी लाभ होगा लेकिन उम्मीद से कम होने पर निराश होंगे। आज लापरवाही करने पर आपको मिलने वाला सौदा किसी प्रतिद्वन्दी को मिल सकता है सतर्क रहें। दोपहर बाद कुछ कार्यो में हानि होगी लेकिन घबराये नही जोखिम के बिना आज लाभ कमाना संभव नही। सेहत और परिवार में कुछ ना कुछ कमी लगी रहेगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन अधिकांश कार्यो में सफलता दायक रहेगा जिनकार्यो में असफल रहेंगे उनकी वजह केवल आलस्य और असहयोग ही रहेगा। कार्य व्यवसाय आरम्भ में धीमा रहेगा लेकिन मध्यान से अकस्मात उछाल आएगा धन की आमद भी आशाजनक रहेगी। आज वैसे तो व्यवहारिक ही रहेंगे लेकिन स्वार्थ सिद्धि के लिये किसी अन्य का नुकसान करने से भी नही चूकेंगे। धर्म कर्म में केवल खाना पूर्ति करेंगे। अन्य लोगो से होड़ न करें वरना आगे आर्थिक समस्या खड़ी हो सकती है। परिजन खर्चो के कारण परेशानी में डालेंगे। घर मे पुत्र अथवा पौत्र की सेहत खराब होगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन कुछ राहत भरा रहेगा। दिन के आरंभ में शरीर मे दर्द अथवा अन्य छोटी मोटी समस्या रहेगी लेकिन धीरे धीरे सुधार आने लगेगा। कार्य क्षेत्र पर व्यस्तता बढ़ेगी इसकी तुलना में सुविधा कम रहने से परेशानी होगी फिर भी पुराने व्यवहारों की सहायता से आर्थिक मार्ग खुलेंगे धन आज एक से अधिक स्त्रोत्रों से मिलेगा आकस्मिक लाभ की संभावना भी है। फिर भी ध्यान रखे जल्दबाजी में किया गलत निवेश हानि भी करा सकता है। परिवार में पिता अथवा भाई बंधुओ के कारण मानसिक क्लेश रहेगा। मतभेद बढ़ने की संभावना है मौन रहकर शांति पाई जा सकती है। मूत्र विकार हो सकता है।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज दिन के आरंभ से ही किसी अनिष्ट की आशंका भयभीत रखेगी महिलाए विशेष कर इससे प्रभावित रहेंगी। दिन का आरंभ सामान्य रहेगा लेकिन कुछ समय बाद ही किसी पुरानी बात को लेकर परिजन में झगड़ा होने की संभावना है। संबंधों के बीच आज गलतफहमियां ना पाले अन्यथा नोकझोंक लंबी खिंच सकती है। कार्य व्यवसाय पहले की तुलना में बेहतर रहेगा धन एवं सुविधा मिलने के बाद भी मन असंतोष की भावना से ग्रस्त रहेगा। नौकरी वाले लोग आज ज्यादा बोझ लेने के पक्ष में नही रहेगे। संध्या बाद पर्यटन मनोरंजन की योजना बनेगी मानसिक बोझ भी कम होगा। सरदर्द अथवा अन्य शारीरिक अंगों में खिंचाव दर्द की शिकायत होगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन पिछले कुछ दिनों से बेहतर रहेगा लेकिन मध्यान से पहले कोई महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें यात्रा भी संभव हो तो टाले। दोपहर के बाद मानसिक चंचलता के बाद भी कुछ कार्य मन के अनुसार पूर्ण होने पर राहत मिलेगी। कार्य व्यवसाय से भी आज धन लाभ की आशा रख सकते है। लोग आर्थिक मामले टालने के प्रयास करेंगे फिर भी धैर्य धारण करें आने वाला समय हर तरह से अनुकूल रहेगा। धन को लेकर किसी से बहस में ना पड़े आज स्वाभाविक रूप से ही आवश्यकता अनुसार हो जाएगा। पारिवार के सदस्य आपसे किसी मनोकामना पूर्ति की आस लागये रहेंगे उनसे निराश नही करेंगे। सेहत में सुधार रहेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज दिन के आरंभ में जो स्थिति रहेगी मध्यान बाद इससे एकदम विपरीत हो जाएगी। दिन का आरंभ शुभ समाचार से होगा लेकिन सेहत में गिरावट अनुभव होगी। आवश्यक कार्य समय रहते करले मध्यान बाद कार्य व्यवसाय की स्थित अनुकूल रहने पर भी शारीरिक रूप से मेहनत नही कर सकेंगे अन्य लोगो के ऊपर ज्यादा निर्भर रहना पड़ेगा। धन की आमद आज निश्चित रूप से होगी पर घरेलु एवं व्यर्थ के खर्च अकस्मात आने से बचत नही कर सकेंगे। घर मे किसी न किसी के बीमार होने से वातावरण अस्त व्यस्त रहेगा। यात्रा अंत समय मे निरस्त करनी पड़ेगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन सामान्य से उत्तम रहेगा। दिन के आरंभ से ही व्यस्तता रहेगी। कार्य क्षेत्र के साथ रिश्तेदारी में उपस्थित होने के लिये दिनचर्या में फेरबदल करेंगे। काम-धंधा बेहतर रूप से चलेगा पूर्व में जो भी कामना अधूरी रह गयी थी आज मध्यान तक उनके पूर्ण होने की भी सम्भवना है। लेकिन आज किसी से लेन देन को लेकर विवाद भी हो सकता है। क्रोध से बचे अन्यथा व्यापारिक संबंध खराब होने पर आगे के लिये दुखदायी रहेगा। धन लाभ मध्यान के आस पास अवश्य होगा इसके बाद का समय खर्चीला ही रहेगा। सरकारी कार्य आज ना करें समय और धन व्यर्थ होगा। पारिवारिक स्थिति संतोषजनक रहेगी लेकिन आपस मे जिद बहस भी होगी। सेहत को संभाले जोड़ो में दर्द की शिकायत रहेगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज दिन के आधे भाग में किसी से बेवजह उलझने से बचे मध्यान तक मानसिक रूप से असंतुष्ट रहेंगे अपनी नाकामी का क्रोध परिजन अथवा सहकर्मी के ऊपर उतारने से वातावरण अशान्त बनेगा लेकिन मध्यान बाद से बुद्धि विवेक जाग्रत होगा अपनी गलती का मन मे पश्चाताप भी करेंगे लेकिन स्वभाव में अकड़ रहने के कारण क्षमा नही मांगेंगे। कार्य व्यवसाय मध्यान के बाद एकदम से गति पकड़ेगा फिर भी पूर्व में बिगाड़े संबंधों का नुकसान आज किसी न किसी रूप में भरना ही पड़ेगा। धन लाभ काम चलाऊ होगा घर मे पहले की अपेक्षा शांति रहेगी फिर भी वाणी पर संयम रखना आवश्यक है। सेहत ठीक रहेगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज मध्यान तक का समय सामान्य रहेगा इसके बाद किसी सोचे कार्य को लेकर व्यस्त हो जाएंगे। मन मे यात्रा की योजना भी लगी रहेगी टालते हुए भी लेकिन अकस्मात ही करनी पड़ेगी। कार्य व्यवसाय में उतारचढ़ाव लगा रहेगा दोपहर बाद कुछ समय के लिये स्थिरता आएगी धन लाभ होने पर दिन भर की पूर्ति कर लेंगे। सहकर्मी मनमाना व्यवहार करेंगे जिससे अधिकांश कार्य स्वय के बल पर ही करने पड़ेंगे। धन संबंधित समस्या कुछ हद तक सुलझेगी उधारी के व्यवहार ना चाहकर भी बनाने पड़ेंगे। परिवार में आंतरिक मतभेद रहेंगे लेकिन दर्शाएंगे नही। सेहत में थोड़ा बहुत विकार आएगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज दिन का आरंभ कुछ खास नही रहेगा लेकिन कार्यो के प्रति गंभीर अवश्य रहेंगे इसका परिणाम मध्यान बाद से देखने को मिलेगा। दिन के आरंभ में कार्य क्षेत्र पर अनुकूल वातावरण ना मिलने के बाद भी स्वयं के बल पर कार्य करेंगे पहले निराश होना पड़ेगा लेकिन धैर्य रखने पर संध्या के आस पास धन लाभ के योग बनने लगेंगे। अधिकारी वर्ग से भी आर्थिक आयोजन पूर्ण करने में ज्यादा मशक्कत नही करनी पड़ेगी। घर का उदासीन वातावरण भी दोपहर बाद से बदलने लगेगा महिलाए बच्चे मन इच्छित कार्य होने से प्रसन्न रहेंगे। जोड़ो में दर्द अथवा नसों में खिंचाव जैसी समस्या हो सकती है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन अत्यंत शुभ रहेगा आज आप अपने आचरण में सुधार लाएंगे इसके सार्वजिक क्षेत्र से वाहवाही मिलेगी स्वयं के साथ परिजनों का मान भी बढायेंगे लेकिन मित्र मंडली में ज्यादा समय ना बैठे अन्यथा परिणाम इसके एक दम विपरीत हो सकते है। सरकारी संबंधित कार्य आज ना करें व्यर्थ भागदौड़ के बाद भी सफलता संदिग्ध ही रहेगी। व्यावसायिक क्षेत्र से नाम और दाम दोनो मिलेगा धन लाभ के लिये आज ज्यादा इंतजार नही करना पड़ेगा। भविष्य के लिये भी संचय कर पाएंगे। घर मे किसी न किसी से बहस होगी विवेक से काम लें क्रोध को छोड़ सेहत सामान्य रहेगी।
▬▬▬▬▬▬๑⁂❋⁂๑▬▬▬▬▬▬
मामुपेत्य पुनर्जन्म दुःखालयमशाश्वतम्‌ ।
नाप्नुवन्ति महात्मानः संसिद्धिं परमां गताः ॥
वीर बजरंगबली जी की जय
⛳⚜सनातन धर्मरक्षक समिति⚜⛳

Related Posts

21 जून राशिफल: सिंह राशि में चंद्र-केतु बना रहे ग्रहण योग, सुबह बेचैन रहेगा मन; पढ़ें क्या कहते हैं आपके  सितारे

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓🌻 रविवार, २१ जून २०२६🌻 सूर्योदय: 🌅 ०५:४२सूर्यास्त: 🌄 १९:१६चन्द्रोदय: 🌝 ११:५५चन्द्रास्त: 🌜 २४:१६+अयन 🌖 उत्तरायणऋतु: ☀️ग्रीष्मशक सम्वत: 👉 १९४८…

आज का  राशिफल (Aaj Ka Kark Rashifal) 19 जून 2026 : कर्क राशि वाले आज कोई कमिटमेंट न करें, न किसी का अधिक भरोसा करें

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓🌻 शुक्रवार, १९ जून २०२६🌻 सूर्योदय: 🌅 ०५:४१सूर्यास्त: 🌄 १९:१५चन्द्रोदय: 🌝 ०९:५९चन्द्रास्त: 🌜 २३:०९अयन 🌖 उत्तरायणऋतु: ☀️ग्रीष्मशक सम्वत: 👉 १९४८…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *