Aaj Ka Rashifal: मेष राशि से लेकर मीन का 16 अगस्त का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी
┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈
🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓
🌻 शनिवार, १६ अगस्त २०२५🌻

सूर्योदय: 🌅 ०६:०३
सूर्यास्त: 🌄 १८:५९
चन्द्रोदय: 🌝 २३:५१
चन्द्रास्त: 🌜 १२:५६
अयन 🌖 दक्षिणायन
ऋतु: 🌧️ वर्षा
शक सम्वत: 👉 १९४७ (विश्वावसु)
विक्रम सम्वत: 👉 २०८२ (सिद्धार्थी)
युगाब्द (कलि संवत) 👉 ५१२६
मास 👉 भाद्रपद (महाराष्ट्र एवम् गुजरात के अनुसार श्रावण)
पक्ष 👉 कृष्ण
तिथि 👉 अष्टमी (२१:३४+ से नवमी)
नक्षत्र 👉 भरणी (०६:०६ से कृतिका, २८:३८+ से रोहिणी)
योग 👉 वृद्धि (०७:२१ से ध्रुव, २८:२८+ से व्याघात)
प्रथम करण 👉 बालव (१०:४१ तक)
द्वितीय करण 👉 कौलव (२१:३४ तक)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 कर्क
चंद्र 🌟 वृषभ
मंगल 🌟 कन्या (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध 🌟 कर्क (उदित, पूर्व, मार्गी)
गुरु 🌟 मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)
शुक्र 🌟 मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)
शनि 🌟 मीन (उदित, पश्चिम, वक्री)
राहु 🌟 कुम्भ
केतु 🌟 सिंह
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
अभिजित मुहूर्त 👉 १२:०५ से १२:५७
अमृत काल 👉 २६:२३+ से २७:५३+
सर्वार्थ सिद्धि योग 👉 २८:३८+ से ३०:०४+
अमृत सिद्धि योग 👉 २८:३८+ से ३०:०४+
विजय मुहूर्त 👉 १४:४० से १५:३२
गोधूलि मुहूर्त 👉 १८:५९ से १९:२१
सायाह्न सन्ध्या 👉 १८:५९ से २०:०५
निशिता मुहूर्त 👉 २४:०९+ से २४:५३+
ब्रह्म मुहूर्त 👉 २८:३५+ से २९:१९+
राहुकाल 👉 ०९:१७ से १०:५४
गुलिक काल 👉 ०६:०३ से ०७:४०
यमगण्ड 👉 १४:०८ से १५:४५
दुर्मुहूर्त 👉 ०६:०३ से ०६:५५
वर्ज्य 👉 १७:२२ से १८:५२
आडल योग 👉 ०६:०६ से २६:००
होमाहुति 👉 गुरू (०६:०६ से राहु, २६:००+ से गुरू २८:३८+ तक)
नक्षत्र शूल 👉 पश्चिम (२८:३८+ से पूर्ण रात्रि)
राहुकाल वास 👉 पूर्व
दिशा शूल 👉 पूर्व
अग्निवास 👉 पृथ्वी
चन्द्र वास 👉 पूर्व (११:४३ से दक्षिण)
शिववास 👉 गौरी के साथ (२१:३४ से सभा में)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – काल २ – शुभ
३ – रोग ४ – उद्वेग
५ – चर ६ – लाभ
७ – अमृत ८ – काल
॥ रात्रि का चौघड़िया॥
१ – लाभ २ – उद्वेग
३ – शुभ ४ – अमृत
५ – चर ६ – रोग
७ – काल ८ – लाभ
नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
(दक्षिण) अदरक अथवा सफेद तिल का सेवन करके यात्रा करें
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
जन्माष्टमी, दही हाण्डी, मासिक कार्तिगाई, कालाष्टमी आदि
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज ०६:०६ तक जन्मे शिशुओं के नाम भरणी नक्षत्र के अनुसार क्रमशः (ली, लु, ले, लो)नामाक्षर एवम् उसके उपरांत कृतिका नक्षत्र के अनुसार क्रमशः (अ, इ, उ, ए) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है॥
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
उदय लग्न मुहूर्त
कर्क – ०३:५४ से ०६:१०
सिंह – ०६:१० से ०८:२२
कन्या – ०८:२२ से १०:३३
तुला – १०:३३ से १२:४७
वृश्चिक – १२:४७ से १५:०३
धनु – १५:०३ से १७:०८
मकर – १७:०८ से १८:५५
कुम्भ – १८:५५ से २०:२८
मीन – २०:२८ से २१:५८
मेष – २१:५८ से २३:३८
वृषभ – २३:३८ से २५:३६+
मिथुन – २५:३६+ से २७:५०+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पञ्चक रहित मुहूर्त
शुभ मुहूर्त – ०६:०३ से ०६:०६
मृत्यु पञ्चक – ०६:०६ से ०६:१०
अग्नि पञ्चक – ०६:१० से ०८:२२
शुभ मुहूर्त – ०८:२२ से १०:३३
रज पञ्चक – १०:३३ से १२:४७
शुभ मुहूर्त – १२:४७ से १५:०३
चोर पञ्चक – १५:०३ से १७:०८
शुभ मुहूर्त – १७:०८ से १८:५५
रोग पञ्चक – १८:५५ से २०:२८
शुभ मुहूर्त – २०:२८ से २१:३४
मृत्यु पञ्चक – २१:३४ से २१:५८
रोग पञ्चक – २१:५८ से २३:३८
शुभ मुहूर्त – २३:३८ से २५:३६+
मृत्यु पञ्चक – २५:३६+ से २७:५०+
मृत्यु पञ्चक – २७:५०+ से २८:३८+
अग्नि पञ्चक – २८:३८+ से ३०:०४+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
⭕नोट- पंचांग में जहां कहीं भी समय के साथ उपर्युक्त 👉(➕) चिन्ह का प्रयोग किया जा रहा है वहां उसका आशय अगले दिवस के समय के लिये समझा जाये॥😊🙏🏻
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का सुविचार
⛳🔱😊🙏🏻⚜️🕉️
कष्ट अधिक तब होता है, जब पता चलता हैँ की हमारा केवल प्रयोग हुआ है ॥✅😊🙏🏻
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको अपने सहयोगी की कोई बात बुरी लग सकती है। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपकी कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी। व्यापार में आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आप अपनी सेविंग को बढ़ाने पर भी पूरा ध्यान देंगे। आपके घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। सामाजिक कार्यक्रमों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। आपको किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ मिलेगा। आप अपने पिताजी से किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं। आपकी कोई बात ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को बुरी लग सकती हैं। आप अपनी संतान की फरमाइश को पूरा करने के लिए आज कोई सेविंग भी खर्च कर सकते हैं।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपके लिए खर्चों पर ध्यान देने के लिए रहेगा। व्यापार पहले से बेहतर चलेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग आज साथी को परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं। आप अपनी शौक मौज की चीज को लेकर खर्चा करेंगे, जिसमें आप सेविंग भी लगा सकते हैं। आप अपने घर के रिनोवेशन का काम शुरू कर सकते हैं। आपको किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ मिलेगा। आप किसी काम को लेकर कर्ज लेने से बचे।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके लिए सावधान रहने के लिए रहेगा। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। आपकी इनकम पहले से बेहतर होगी, क्योंकि आपको किसी पैतृक संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ आप हंसी खुशी समय व्यतीत करेंगे। आप यदि किसी सरकारी काम को लेकर परेशान थे, तो वह अभी और परेशानी देगा। आपको अपने आसपास रह रहे विरोधियों को पहचानने की आवश्यकता है, नहीं तो आपके काम में समस्याएं आती रहेगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले में समस्याएं लेकर आएगा। व्यावसायिक योजनाएं फलीभूत होगी। व्यापार में आपको कोई बड़ा जोखिम लेने से बचना होगा। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपको अपने भाई व बहनों का पूरा साथ मिलेगा और आप किसी लापरवाही को दावत दे सकते हैं, इसलिए आप अपनी माता जी की सेहत पर भी पूरा ध्यान दें।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए काम को लेकर कुछ कठिनाइयां लेकर आएगा, लेकिन आपने अपनी चतुर बुद्धि से आसानी से दूर कर सकेंगे। इनकम को बढ़ाने के सोर्सो को बढ़ाने पर आप पूरा ध्यान देगे। आप किसी नई इनकम के जुड़ने से काफी खुश होंगे। आप किसी प्रोपर्टी की खरीदारी की योजना बना सकते हैं, उसके जरूरी कागजातों पर आप पूरा ध्यान दें। आप किसी पारिवारिक मामले को लेकर बाहरी व्यक्ति से सलाह मशवरा न करें।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आपको किसी काम को लेकर समस्या आ सकती हैं। आप अपने आलस्य को त्याग कर आगे बढ़े और अपने कामों को लेकर लापरवाही ना बरतें। यदि आपने कोई जोखिम उठाया, तो वह आपको समस्या देगा। आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। वाहनों का प्रयोग आपको सावधान रहकर करना होगा, क्योंकि कोई चोट चपेट आदि लग सकती है।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से ठीक-ठाक रहने वाला है, क्योंकि आप कुछ पुरानी समस्याओं को लेकर परेशान चल रहे थे, तो वह भी दूर होगी। वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। जीवन साथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आप कहीं घूमने फिरने जाने की योजना बना सकते हैं। आप अत्यधिक पानी वाली जगह जाने से बचे। राजनीति में आपको किसी काम के लिए पुरस्कार मिल सकता है।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। बुजुर्गों का आप पर आशीर्वाद बना रहेगा। आप अपने खाने-पीने में लापरवाही बिल्कुल ना करें। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान-सम्मान दिलवाएगी। किसी विपरीत परिस्थिति में भी आपको धैर्य बनाए रखना होगा। आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, तो उसके भी आपको मिलने की पूरी संभावना है। आपका मन आज इधर उधर के कामो में ज्यादा लगेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपको किसी नई संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है, लेकिन आप अपनी वाणी व व्यवहार पर संयम रखें। किसी कानूनी मामले को लेकर आप ढील बिल्कुल ना दें। नौकरी में कार्यरत लोग अपने बॉस की बातों को इग्नोर करेंगे, तो वह उनके प्रमोशन पर रोक लगा सकते हैं। आज आपको अच्छी सोच का लाभ मिलेगा। आप कुछ परिवारिक मामलों को भी मिल बैठकर दूर करेंगे।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप किसी भूमि भवन वाहन आदि की खरीदारी कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। व्यापार में आप कुछ योजनाओं को लेकर उनमें कोई बदलाव करेंगे। आपके कामो में पार्टनरशिप अच्छी रहेगी। नौकरी में आपको काम में कुछ समस्याएं तो आएंगी, लेकिन वह भी आपके बांस की मदद से दूर हो जाएंगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए बढ़िया रहेगा, उनको आर्थिक स्थिति को लेकर टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी की भावनाओं का सम्मान करें। संतान ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं। आपका भगवान की भक्ति में खूब मन लगेगा। आप अपने आस पड़ोस में किसी वाद विवाद में ना पड़े, नहीं तो वह आपके लिए समस्या बन सकती है। आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है।
▬▬▬▬▬▬๑⁂❋⁂๑▬▬▬▬▬▬
जनजागृति हेतु लेख प्रसारण अवश्य करें
सर्वद्वाराणि संयम्य मनो हृदि निरुध्य च ।
मूर्ध्न्याधायात्मनः प्राणमास्थितो योगधारणाम्‌ ॥
भगवान शनिदेव जी की जय
⛳⚜सनातन धर्मरक्षक समिति⚜⛳

Related Posts

Aaj Ka Rashifal 07 May 2026: आज बन रहे रवि और साध्य योग, करियर, धन और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा दिन, जानिए राशिफल

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓🌻 गुरूवार, ०७ मई २०२६🌻 सूर्योदय: 🌅 ०५:५०सूर्यास्त: 🌄 १८:५७चन्द्रोदय: 🌝 २३:५४चन्द्रास्त: 🌜 ०९:५२अयन 🌖 उत्तरायणऋतु: ☀️ग्रीष्मशक सम्वत: 👉 १९४८…

आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) 6 मई 2026 : मेष, सिंह और धनु पर मेहरबान रहेगी किस्मत, इनको रहना होगा सतर्क, जानें अपना आज का भविष्यफल

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी┈┉══════❀((“”””ॐ””””))❀══════┉┈🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓🌻बुधवार, ०६ मई २०२६🌻 सूर्योदय: 🌄 ०५:४८सूर्यास्त: 🌅 ०६:५८चन्द्रोदय: 🌝 २३:१८चन्द्रास्त: 🌜०८:२७अयन 🌘 उत्तरायणे (उत्तर गोले)ऋतु: 🌞 ग्रीष्मशक सम्वत: 👉…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *