प्रशांत किशोर ने बताया जन सुराज किसका वोट काटेगा, बोले – जन सुराज NDA और महागठबंधन दोनों का वोट काटेगा और 28 प्रतिशत लोग जिन्होंने पिछले चुनाव में इन दोनों को वोट नहीं दिया वे लोग इस बार जन सुराज को वोट देंगे

पटना

PK ने चुनाव घोषणा पर दिया बड़ा बयान, बोले – आज बिहार के लोगों के राजनीतिक बंधुआ मजदूरी के खत्म होने के तारीखों का ऐलान हुआ है

नीतीश कुमार ने इस बार पटना मेट्रो का उद्घाटन किया यह उनका अंतिम उद्घाटन था, हमने पहले भी कहा कि वो अगली बार 1 अणे मार्ग पर दही चूड़ा नहीं खायेंगे – प्रशांत किशोर

पटना। जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद पत्रकारों से बात की है। उन्होंने पत्रकारों के सवाल के जवाब में स्पष्ट बताया कि जन सुराज की जीत किस तरह होगी।

उन्होंने कहा कि पिछली बार दोनों गठबंधन को मिलाकर 72% वोट पड़ा है। जो 28% लोग बच गए वो इस बार जन सुराज को वोट करेंगे। साथ ही जैसे विभिन्न सर्वे में बताया जा रहा है, दोनों गठबंधनों का भी नुकसान होगा। मान लें कि दोनों गठबंधनों को 10-10% वोट का नुकसान भी हुआ तो वो जन सुराज में जुटेगा और हमारा वोट 48% हो जाएगा। हमें वोटकटवा पार्टी भी बताया गया है, लेकिन इसे हम अपने लिए मेडल मानते हैं। हमलोग दोनों गठबंधनों का इतना वोट काटेंगे कि वो साफ हो जाएंगे।

वहीं प्रशांत किशोर ने बिहार विधानसभा चुनाव के ऐलान और इसे दो चरणों में ही संपन्न कराए जाने के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि यह हमलोग हमेशा से पढ़ते रहे हैं इसलिए अब परीक्षा के ऐलान के साथ टेंशन मुक्त हो गए हैं। आज बिहार के लोगों की बंधुआ मजदूरी के खत्म होने का ऐलान हुआ है। बिहार के लोग इस बार मोदी-नीतीश, लालू के लिए नहीं बल्कि अपने बच्चों के अच्छे भविष्य के लिए वोट करेंगे। हम इस सपने के साथ आए हैं कि बिहार में यूपी-महाराष्ट्र के लोग भी पढ़ने और काम करने के लिए आयें, ऐसी व्यवस्था बने।

उन्होंने कहा कि दो चरण में चुनाव कराना बहुत अच्छा है। पहले ज़्यादा चरण में चुनाव इसलिए होता था ताकि मोदीजी ज़्यादा से ज़्यादा सभा करें। लेकिन अब भाजपा ने भी मान लिया है कि मोदीजी की सभा से कुछ नहीं होगा, इसलिए जल्दी चुनाव करके खत्म किया जाए।

प्रशांत किशोर ने इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने इस बार पटना मेट्रो का उद्घाटन किया है। यह उनका किया अंतिम उद्घाटन था। हमने पहले भी कहा है कि वो अगली बार मुख्यमंत्री आवास अणे मार्ग पर दही चूड़ा नहीं खायेंगे।

इससे पहले पत्रकारों से बात करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने चुनाव के ऐलान का स्वागत करते हुए कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव दिवाली और छठ के बाद होगा। त्योहार के मौके पर बाहर से जो भी लोग अपने घर आयेंगे वो बिहार में बदलाव के लिए वोट करेंगे।

Related Posts

बिहार की शिक्षा का सूर्योदय हैं सरस्वती विद्या निकेतन : शिक्षा मंत्री

शिक्षक ही परिवर्तन के वाहक, अगले तीन माह में दिखना चाहिए बड़ा बदलाव पटना में 700 सरस्वती विद्या निकेतन के प्रधानाध्यापकों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित पटना शिक्षा मंत्री श्री…

नुहरनी से रोबोटिक सर्जरी तक: मेरी आँखों के सामने बदली दुनिया

शिवानंद तिवारी कुछ दिन पहले एक खबर पढ़ी थी। एक डॉक्टर ने चीन में बैठकर हैदराबाद के किसी आदमी का ऑपरेशन कर दिया। आधुनिक तकनीक से रोबोट के जरिए तीन-चार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *