आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी
┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈
🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓
🌻 गुरूवार, १६ अक्टूबर २०२५🌻
सूर्योदय: 🌅 ०६:२४
सूर्यास्त: 🌄 १८:००
चन्द्रोदय: 🌝 २६:४०+
चन्द्रास्त: 🌜 १५:०६
अयन 🌖 दक्षिणायन
ऋतु: 🌧️ शरद
शक सम्वत: 👉 १९४७ (विश्वावसु)
विक्रम सम्वत: 👉 २०८२ (सिद्धार्थी)
युगाब्द (कलि संवत) 👉 ५१२६
मास 👉 कार्तिक (महाराष्ट्र एवम् गुजरात के अनुसार आश्विन)
पक्ष 👉 कृष्ण
तिथि 👉 दशमी (१०:३५ से एकादशी)
नक्षत्र 👉 अश्लेषा (१२:४२ से मघा)
योग 👉 शुभ (२६:११+ से शुक्ल)
प्रथम करण 👉 विष्टि भद्रा (१०:३५ तक)
द्वितीय करण 👉 बव (२२:४९ तक)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 कन्या
चंद्र 🌟 सिंह
मंगल 🌟 तुला (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध 🌟 तुला (उदित, पूर्व, मार्गी)
गुरु 🌟 मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)
शुक्र 🌟 कन्या (उदित, पूर्व, मार्गी)
शनि 🌟 मीन (उदित, पश्चिम, वक्री)
राहु 🌟 कुम्भ
केतु 🌟 सिंह
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
अभिजित मुहूर्त 👉 ११:४९ से १२:३५
अमृत काल 👉 ११:०३ से १२:४२
विजय मुहूर्त 👉 १४:०८ से १४:५५
गोधूलि मुहूर्त 👉 १८:०० से १८:२५
सायाह्न सन्ध्या 👉 १८:०० से १९:१५
निशिता मुहूर्त 👉 २३:४८ से २४:३७+
ब्रह्म मुहूर्त 👉 २८:४५+ से २९:३५+
राहुकाल 👉 १३:३९ से १५:०६
गुलिक काल 👉 ०९:१८ से १०:४५
यमगण्ड 👉 ०६:२४ से ०७:५१
दुर्मुहूर्त 👉 १०:१६ से ११:०३
वर्ज्य 👉 २५:२०+ से २७:०१+
भद्रा 👉 ०६:२४ से १०:३५
गण्ड मूल 👉 अहोरात्रि
विडाल योग 👉 ०६:२४ से १२:४२
होमाहुति 👉 राहु
दिशा शूल 👉 दक्षिण
राहुकाल वास 👉 दक्षिण
अग्निवास 👉 पृथ्वी
भद्रावास 👉 मृत्यु (१०:३५ तक)
चन्द्र वास 👉 उत्तर (१२:४२ से पूर्व)
शिववास 👉 क्रीड़ा में (१०:३५ से कैलाश पर)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – शुभ २ – रोग
३ – उद्वेग ४ – चर
५ – लाभ ६ – अमृत
७ – काल ८ – शुभ
॥ रात्रि का चौघड़िया॥
१ – अमृत २ – चर
३ – रोग ४ – काल
५ – लाभ ६ – उद्वेग
७ – शुभ ८ – अमृत
नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
(दक्षिण दिशा को छोड़कर ) दही का सेवन करके यात्रा करें
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
विश्व खाद्य दिवस, कार्तिक कृष्ण दशमी आदि
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज १२:४२ तक जन्मे शिशुओं के नाम अश्लेषा नक्षत्र के अनुसार क्रमशः (डी, डू, डे, डो)नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है॥
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
उदय लग्न मुहूर्त
कन्या – ०४:२२ से ०६:३३
तुला – ०६:३३ से ०८:४७
वृश्चिक – ०८:४७ से ११:०३
धनु – ११:०३ से १३:०९
मकर – १३:०९ से १४:५५
कुम्भ – १४:५५ से १६:२८
मीन – १६:२८ से १७:५८
मेष – १७:५८ से १९:३९
वृषभ – १९:३९ से २१:३७
मिथुन – २१:३७ से २३:५०
कर्क – २३:५० से २६:०६+
सिंह – २६:०६+ से २८:१८+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पञ्चक रहित मुहूर्त
शुभ मुहूर्त – ०६:२४ से ०६:३३
मृत्यु पञ्चक – ०६:३३ से ०८:४७
अग्नि पञ्चक – ०८:४७ से १०:३५
शुभ मुहूर्त – १०:३५ से ११:०३
रज पञ्चक – ११:०३ से १२:४२
शुभ मुहूर्त – १२:४२ से १३:०९
चोर पञ्चक – १३:०९ से १४:५५
शुभ मुहूर्त – १४:५५ से १६:२८
रोग पञ्चक – १६:२८ से १७:५८
चोर पञ्चक – १७:५८ से १९:३९
शुभ मुहूर्त – १९:३९ से २१:३७
रोग पञ्चक – २१:३७ से २३:५०
शुभ मुहूर्त – २३:५० से २६:०६+
मृत्यु पञ्चक – २६:०६+ से २८:१८+
अग्नि पञ्चक – २८:१८+ से ३०:२५+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
⭕नोट- पंचांग में जहां कहीं भी समय के साथ उपर्युक्त 👉(➕) चिन्ह का प्रयोग किया जा रहा है वहां उसका आशय अगले दिवस के समय के लिये समझा जाये॥😊🙏🏻
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का सुविचार
⛳🔱😊🙏🏻⚜️🕉️
सीमाएं निर्धारित कीजिए ताकि आत्मसम्मान बना रहे।✅😊🙏🏻
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको अपने कामों पर ध्यान देकर आगे बढ़ना होगा। आपको तरक्की करते देख आपके कुछ मित्र आपके शत्रु बन सकते हैं। आपके रुके हुए धन की पूर्ति काफी हद तक हो सकेगी। आप अपने घर की सुख सुविधाओं की चीजों की खरीदारी पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह न बोले। संतान को नौकरी में यदि कुछ समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होगी।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिलने से खुशी होगी। आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। कारोबार में आपके कुछ नए साथी बनेंगे। आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होने से खुशी होगी। जीवनसाथी के लिए आप कोई मनपसंद गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। आप किसी की कही सुनी बातों में आकर वाद विवाद में ना पड़े।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपके लिए इनकम के नए-नए रास्ते खलेगा। जीवनसाथी की सेहत में गिरावट आने से आपको भागदौड़ अधिक रहेगी। आपके खर्च भी बेतहाशा बढ़ सकते हैं। आप अपने घर किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आप अपने भविष्य को लेकर कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट प्लान ले सकते हैं। आप किसी यात्रा पर जाएं, तो अपने सामान की सुरक्षा अवश्य करें।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। किसी कानूनी मामले में आपको पूरा ध्यान देना होगा। आपके धन-धान्य में वृद्धि होने से खुशी होगी। माताजी से आपके लिए कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकती हैं। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याएं फिर से सिर उठाएंगे। आपको किसी काम को लेकर यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपको किसी पैतृक संपत्ति से अच्छा लाभ मिलेगा।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए मंगलमय रहने वाला है। दान धर्म के कार्यों में काफी रुचि रहेगी। आपकी यश व कीर्ति बढ़ेगी और आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी को परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं। आपको यदि कोई सेहत संबंधित समस्या चल रही थी, तो उससे भी आपको काफी हद तक राहत मिलेगी। व्यापार में आज कोई बड़ा बदलाव आ सकता है, जो आपके फेवर में रहेगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए वाणी में व्यवहार पर संयम बनाए रखने के लिए रहेगा। आप कामों को लेकर जल्दबाजी बिल्कुल ना दिखाएं। शिक्षा में आज आप अच्छा नाम काम आएंगे । भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। आपको कोई नई उपलब्धि हासिल हो सकती है। सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी अच्छी पहल रहेगी। ऑफिस में भी आपको प्रमोशन आदि मिल सकता है। आज आपका किसी नए मकान आदि को खरीदने के डील फाइनल होगी।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। आपका कोई करीबी आपसे मिलने आ सकता है। ऑफिस में आपके सहयोगी आपके कामो करने में पूरा सहयोग देंगे। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको अपने किसी पारिवारिक मामले को घर से बाहर नहीं जाने देना है। विद्यार्थी पढ़ाई लिखाई में ढील बिल्कुल ना दे, नहीं तो समस्याएं बढ़ेगी।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको कार्य क्षेत्र में अपने अनुभवों का लाभ मिलेगा। आपकी कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की कोशिश में लगे रहेंगे। आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। आपने यदि कोई लोन लिया था, तो उसे भी आप उतारने की पूरी कोशिश करेंगे।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आप अपने बिजनेस को ऊंचाइयों तक लेकर जाने की कोशिश में लगे रहेंगे, जिसके लिए आप कुछ नई योजनाएं भी बनाएंगे। आपको अपने किसी पुराने इन्वेस्टमेंट से अच्छा लाभ मिलेगा। पिताजी से आप यदि कोई वादा करें, तो आपको उसे समय रहते पूरा करना होगा। आपको जीवनसाथी की भावनाओं को ठेस नहीं पहचानी है। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी नए पद की प्राप्ति हो सकती है।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। आप अपने व्यापार के रुके हुए कामों को पूरा करने में लगे रहेंगे। परिवार में बच्चों के साथ आप कुछ मौज मस्ती भरे पल व्यतीत करेंगे। किसी की मदद के लिए आप कुछ रुपये का इंतजाम भी कर सकते हैं। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपकी किसी बात का बुरा मान सकता है, इसलिए आपको सोच समझ कर बोलना बेहतर होगा। आपको कहीं घूमने फिरने थोड़ा सोच समझ कर जाना होगा, क्योंकि कोई दुर्घटना होने की संभावना है।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कुंभ राशि के जातकों की भौतिक सुविधाओं में वृद्धि होगी। आपको यदि किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि आप धन उधार लेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा। कार्यक्षेत्र में आपको मनपसंद काम मिल सकता है। आपकी किसी बात को लेकर कोई वाद विवाद खड़ा होने की संभावना है। पैतृक संपत्ति को लेकर कोई बटवारा हो सकता है।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए सुविधाओं को बढ़ाने वाला रहेगा। आप अपनी वाणी से आप लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको अपने भाई से प्रॉपर्टी को लेकर कोई वाद विवाद में नहीं पढ़ना है। आपको कोई नए वाहन का सुख मिल सकता है। आपके मन में काम को लेकर नए-नए आइडिया आएंगे, जो आपका बिजनेस को आगे तक लेकर जाएंगे। घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।
▬▬▬▬▬▬๑⁂❋⁂๑▬▬▬▬▬▬
जनजागृति हेतु लेख प्रसारण अवश्य करें
अकामां कामयानस्य शरीरमुपतप्यते।
इच्छतीं कामयानस्य प्रीतिर्भवति शोभना।।
गुरु बृहस्पति देव जी की जय
⛳⚜सनातन धर्मरक्षक समिति⚜⛳







