धनु से मीन Aaj Ka Rashifal 18 अक्टूबर 2025: कुंभ वालों को धनतेरस पर मिलेगा लाभ, पढ़ें राशिफल

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी
┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈
🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓
🌻 शनिवार, १८ अक्टूबर २०२५🌻

सूर्योदय: 🌅 ०६:२५
सूर्यास्त: 🌄 १७:५९
चन्द्रोदय: 🌝 २८:२५+
चन्द्रास्त: 🌜 १६:११
अयन 🌖 दक्षिणायन
ऋतु: 🌧️ शरद
शक सम्वत: 👉 १९४७ (विश्वावसु)
विक्रम सम्वत: 👉 २०८२ (सिद्धार्थी)
युगाब्द (कलि संवत) 👉 ५१२६
मास 👉 कार्तिक (महाराष्ट्र एवम् गुजरात के अनुसार आश्विन)
पक्ष 👉 कृष्ण
तिथि 👉 द्वादशी (१२:१८ से त्रयोदशी)
नक्षत्र 👉 पूर्वा फाल्गुनी (१५:४१ से उत्तरफाल्गुनी)
योग 👉 ब्रह्म (२५:४८+ से इन्द्र)
प्रथम करण 👉 तैतिल (१२:१८ तक)
द्वितीय करण 👉 गर (२५:०२+ तक)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 तुला
चंद्र 🌟 सिंह
मंगल 🌟 तुला (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध 🌟 तुला (उदित, पूर्व, मार्गी)
गुरु 🌟 मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)
शुक्र 🌟 कन्या (उदित, पूर्व, मार्गी)
शनि 🌟 मीन (उदित, पश्चिम, वक्री)
राहु 🌟 कुम्भ
केतु 🌟 सिंह
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
अभिजित मुहूर्त 👉 ११:४९ से १२:३५
अमृत काल 👉 ०८:५० से १०:३३
विजय मुहूर्त 👉 १४:०७ से १४:५४
गोधूलि मुहूर्त 👉 १७:५९ से १८:२४
सायाह्न सन्ध्या 👉 १७:५९ से १९:१३
निशिता मुहूर्त 👉 २३:४७ से २४:३७+
ब्रह्म मुहूर्त 👉 २८:४६+ से २९:३५+
राहुकाल 👉 ०९:१८ से १०:४५
गुलिक काल 👉 ०६:२५ से ०७:५२
यमगण्ड 👉 १३:३९ से १५:०५
दुर्मुहूर्त 👉 ०६:२५ से ०७:११
वर्ज्य 👉 २३:३२ से २५:१६+
विडाल योग 👉 १५:४१ से ३०:२५+
होमाहुति 👉 केतु
दिशा शूल 👉 पूर्व
नक्षत्र शूल 👉 उत्तर (१५:४१ से पूर्ण रात्रि)
राहुकाल वास 👉 पूर्व
अग्निवास 👉 पृथ्वी
चन्द्र वास 👉 पूर्व (२२:११ से दक्षिण)
शिववास 👉 नन्दी पर (१२:१८ से भोजन में)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – काल २ – शुभ
३ – रोग ४ – उद्वेग
५ – चर ६ – लाभ
७ – अमृत ८ – काल
॥ रात्रि का चौघड़िया॥
१ – लाभ २ – उद्वेग
३ – शुभ ४ – अमृत
५ – चर ६ – रोग
७ – काल ८ – लाभ
नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
(पश्चिम) अदरक, उड़द या तिल का सेवन करके यात्रा करें
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
रमा एकादशी पारण, शनि त्रयोदशी, धनतेरस, यम दीपम, शनि प्रदोष व्रत, यम पञ्चक प्रारंभ, खरीदी शुभ मुहूर्त, भगवान धनवंतरी जयंती आदि
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज १५:४१ तक जन्मे शिशुओं के नाम पूर्व फाल्गुनी नक्षत्र के अनुसार क्रमशः (मो, ता, ती, तू)नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है॥
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
उदय लग्न मुहूर्त
तुला – ०६:२५ बजे से ०८:४०
वृश्चिक – ०८:४० से १०:५६
धनु – १०:५६ से १३:०१
मकर – १३:०१ से १४:४७
कुम्भ – १४:४७ से १६:२०
मीन – १६:२० से १७:५१
मेष – १७:५१ से १९:३१
वृषभ – १९:३१ से २१:२९
मिथुन – २१:२९ से २३:४२
कर्क – २३:४२ से २५:५८+
सिंह – २५:५८+ से २८:१०+
कन्या – २८:१०+ से ३०:२१+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पञ्चक रहित मुहूर्त
शुभ मुहूर्त – ०६:२५ से ०८:४०
रोग पञ्चक – ०८:४० से १०:५६
शुभ मुहूर्त – १०:५६ से १२:१८
मृत्यु पञ्चक – १२:१८ से १३:०१
अग्नि पञ्चक – १३:०१ से १४:४७
शुभ मुहूर्त – १४:४७ से १५:४१
रज पञ्चक – १५:४१ से १६:२०
शुभ मुहूर्त – १६:२० से १७:५१
शुभ मुहूर्त – १७:५१ से १९:३१
रज पञ्चक – १९:३१ से २१:२९
शुभ मुहूर्त – २१:२९ से २३:४२
चोर पञ्चक – २३:४२ से २५:५८+
शुभ मुहूर्त – २५:५८+ से २८:१०+
रोग पञ्चक – २८:१०+ से ३०:२१+
शुभ मुहूर्त – ३०:२१+ से ३०:२५+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
⭕नोट- पंचांग में जहां कहीं भी समय के साथ उपर्युक्त 👉(➕) चिन्ह का प्रयोग किया जा रहा है वहां उसका आशय अगले दिवस के समय के लिये समझा जाये॥😊🙏🏻
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का सुविचार
⛳🔱😊🙏🏻⚜️🕉️
समय से भी अधिक मूल्वान होतीं है भावनाएं,इसलिए जो समझ सके उसी पर खर्च करना॥✅😊🙏🏻
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिए किसी कानूनी मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी बॉस से खूब पटेगी। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आपको आज किसी दूसरे के मामले में बोलने से बचना होगा। आप किसी वाहन की खरीदारी बहुत ही सोच समझकर करें और किसी परिवार के सदस्य की सेहत में गड़बड़ी हो सकती है। ऑफिस में आपको मनपसंद काम मिलने से खुशी होगी।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए बढ़िया रहेगा। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा और आपकी मेहनत अधिक रहेगी। संतान की संगति गलत होने के कारण आपको टेंशन भी अधिक रहेगी, लेकिन आपको अपने शारीरिक समस्याओं को नजरअंदाज करने से बचना होगा, नहीं तो वह बढ़ सकती है। घूमने फिरने की आप योजना बनाएंगे।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। माता जी को ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप करने लेकर जा सकती हैं। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। आप बिजनेस में कुछ बदलाव करने की कोशिश करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे, लेकिन आपको जीवनसाथी से कोई बात गुप्त रखी थी, तो वह उनके सामने उजागर हो सकती है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी बिजनेस में पार्टनरशिप अच्छी रहेगी। आपकी परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा भी दूर होगी। रोजगार को लेकर भटक रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको अपनी किसी बात को लेकर अपने पिताजी से बातचीत करनी होगी। आप कहीं घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने जिम्मेदारियों को लेकर थोड़ा सतर्क रहें। आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे। बिजनेस में भी आप अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलेंगे। आपका किसी बात को लेकर मन परेशान रहेगा। आपको किसी से कुछ जरूरी जानकारी शेयर करने से बचना होगा। कुछ कर्ज आपको परेशान करेंगे, जिन्हें आप उतारने की पूरी कोशिश करें।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपकी अपनी संतान से खूब पटेगी। आप उनके लिए कोई सरप्राइज गिफ्ट भी लेकर आ सकते हैं, लेकिन आप अपने पारिवारिक मामलों को मिल बैठकर निपटाएं, जिसमें आपको वरिष्ठ सदस्य से बातचीत करने की आवश्यकता है। यदि आप किसी काम को लेकर कोई लोन अप्लाई कर रहे थे, तो उसे मिलने में भी आसानी होगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका भगवान की भक्ति में खूब मन लगेगा। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती हैं। परिवार में किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा, लेकिन आप किसी मामले में धैर्य व संयम बनाए रखें, इसलिए आप अपने कामों को कल पर ना टालें। यदि आपने किसी से कुछ कर्ज लिया था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतारने की कोशिश करेंगे, जिसके साथ आप कुछ मौज मस्ती भरे पल व्यतीत करेंगे।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए आय और व्यय में बजट बनाकर चलने के लिए रहेगा। आपके खर्च अधिक रहेंगे। आज आपके सामने कुछ ऐसे खर्च होंगे, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। आपको किसी पुरस्कार के मिलने से आपका मन खुश रहेगा। आपको किसी से कोई बात सोच समझ कर बोलनी होगी। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। सामाजिक कार्यक्रमों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिए आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए रहेगा। आपको अपने खर्चों का लेखा-जोखा रखना होगा। संतान को तरक्की करते देख आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपने मनमौजी स्वभाव के कारण कामों में कुछ गड़बड़ी कर सकते हैं और आप किसी योजना में भी धन लगाएंगे, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। किसी मकान दुकान आदि की खरीदारी करना भी आपके लिए अच्छा रहेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन विद्यार्थियों के लिए बढ़िया रहने वाला है, उन्हें किसी मनचाहे कोर्स में दाखिला मिलेगा और अध्यापकों का भी पूरा साथ मिलेगा। राजनीति में कार्यरत लोगों को उनके कामों से एक नयी पहचान मिलेगी। आपके रहन सहन के स्तर में सुधार आएगा, लेकिन आपको अपने किसी विरोधी से कोई लेनदेन करने से बचना होगा और आप अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें, क्योंकि वह आपको धोखा देने की कोशिश कर सकते हैं।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपकी कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके लिए अच्छी रहेगी और आपको नौकरी में भी प्रमोशन आदि मिल सकता है। आपको अपने किसी मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। माताजी की सेहत को लेकर आप थोड़ा एहतियात बरते और किसी से वाद विवाद में ना ही पड़े, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप अच्छे खान-पान का आनंद लेंगे, जिससे कोई शारीरिक समस्या भी समाप्त होगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपकी आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर रहेगी, जिससे आपकी टेंशन भी बढ़ेंगी, लेकिन आप बेफिजूल के खर्च करने से बचे। आपकी किसी बात को लेकर परिवार के सदस्यों मे आपसी मतभेद को स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं। आपके मन में काम को लेकर नये-नये आईडिया आएंगे। सरकारी योजनाओं का आपको लाभ मिलेगा। आपको अपनी मेहनत से बिल्कुल भी पीछे नहीं हटना है।
▬▬▬▬▬▬๑⁂❋⁂๑▬▬▬▬▬▬
जनजागृति हेतु लेख प्रसारण अवश्य करें
निन्दाभयात् मा गच्छतु यतः।

ये निन्दन्ति लक्ष्यं प्राप्तमात्रेण मतम् परिवर्तते।।
भगवान शनिदेव जी की जय
⛳⚜सनातन धर्मरक्षक समिति⚜⛳

Related Posts

Aaj Ka Rashifal 04 February 2026: आज सूर्य, शुक्र और बुध का बन रहा त्रिग्रही योग, इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानिए दैनिक राशिफल

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓🌻 बुधवार, ०४ फरवरी २०२६🌻 सूर्योदय: 🌅 ०७:०६सूर्यास्त: 🌄 १८:१६चन्द्रोदय: 🌝 २०:४५चन्द्रास्त: 🌜 ०८:३९अयन 🌖 उत्तरायणऋतु: 🌨️ शिशिरशक सम्वत: 👉…

Aaj Ka Rashifal: 3 फरवरी राशिफल, आज दोपहर 3:18 के बाद शुरू होगा ‘अशुभ काल’, मेष और सिंह राशि वाले भूलकर भी न करें ये काम वरना पछताएंगे!

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी┈┉══════❀((“”””ॐ””””))❀══════┉┈🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓🌻मंगलवार, ०३ फरवरी २०२६🌻 सूर्योदय: 🌄 ०७:१५सूर्यास्त: 🌅 ०६:०६चन्द्रोदय: 🌝 १९:३१चन्द्रास्त: 🌜०८:०१अयन 🌘 उत्तरायणे (दक्षिण गोले)ऋतु: 🏔️ शिशिरशक सम्वत: 👉…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *