Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल: मेष राशि से लेकर मीन का 9 नवंबर का दिन कैसा रहेगा?

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी
┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈
🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓
🌻 रविवार, ०९ नबंवर २०२५🌻

सूर्योदय: 🌅 ०६:३७
सूर्यास्त: 🌄 १७:४४
चन्द्रोदय: 🌝 २१:२८
चन्द्रास्त: 🌜 १०:४४
अयन 🌖 दक्षिणायन
ऋतु: 🌧️ हेमन्त
शक सम्वत: 👉 १९४७ (विश्वावसु)
विक्रम सम्वत: 👉 २०८२ (सिद्धार्थी)
युगाब्द (कलि संवत) 👉 ५१२६
मास 👉 मार्गशीर्ष (महाराष्ट्र एवम् गुजरात के अनुसार कार्तिक)
पक्ष 👉 कृष्ण
तिथि 👉 पंचमी (२५:५४+ से षष्ठी)
नक्षत्र 👉 आर्द्रा (२०:०४ से पुनर्वसु)
योग 👉 सिद्ध (१५:०२ से साध्य)
प्रथम करण 👉 कौलव (१५:०२ तक)
द्वितीय करण 👉 तैतिल (२५:५४+ तक)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 तुला
चंद्र 🌟 मिथुन
मंगल 🌟 वृश्चिक (अस्त, पूर्व, मार्गी)
बुध 🌟 वृश्चिक (उदित, पूर्व, मार्गी)
गुरु 🌟 कर्क (उदित, पूर्व, मार्गी)
शुक्र 🌟 तुला (उदित, पूर्व, मार्गी)
शनि 🌟 मीन (उदित, पश्चिम, वक्री)
राहु 🌟 कुम्भ
केतु 🌟 सिंह
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
अभिजित मुहूर्त 👉 ११:४८ से १२:३३
अमृत काल 👉 १०:५३ से १२:२१
विजय मुहूर्त 👉 १४:०२ से १४:४६
गोधूलि मुहूर्त 👉 १७:४४ से १८:१०
सायाह्न सन्ध्या 👉 १७:४४ से १९:०२
निशिता मुहूर्त 👉 २३:४५ से २४:३७+
ब्रह्म मुहूर्त 👉 २८:५४+ से २९:४५+
राहुकाल 👉 १६:२१ से १७:४४
गुलिक काल 👉 १४:५७ से १६:२१
यमगण्ड 👉 १२:११ से १३:३४
दुर्मुहूर्त 👉 १६:१५ से १७:००
विडाल योग 👉 २०:०४ से ३०:३७+
होमाहुति 👉 मंगल (२०:०४ से गुरू)
दिशा शूल 👉 पश्चिम
राहुकाल वास 👉 उत्तर
अग्निवास 👉 पाताल (२५:५४+ से पृथ्वी)
चन्द्र वास 👉 पश्चिम
शिववास 👉 नन्दी पर (२५:५४+ से भोजन में)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – उद्वेग २ – चर
३ – लाभ ४ – अमृत
५ – काल ६ – शुभ
७ – रोग ८ – उद्वेग
॥ रात्रि का चौघड़िया॥
१ – शुभ २ – अमृत
३ – चर ४ – रोग
५ – काल ६ – लाभ
७ – उद्वेग ८ – शुभ
नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
(पूर्व) दलिया, घी की दाल का सेवन करके यात्रा करें
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मार्गशीर्ष कृष्ण पंचमी आदि
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज २०:०४ तक जन्मे शिशुओं के नाम आर्द्रा नक्षत्र के अनुसार क्रमशः (कू, घ, ड, छ) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है॥
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
उदय लग्न मुहूर्त
तुला – ०४:५८ से ०७:१३
वृश्चिक – ०७:१३ से ०९:२९
धनु – ०९:२९ से ११:३४
मकर – ११:३४ से १३:२१
कुम्भ – १३:२१ से १४:५४
मीन – १४:५४ से १६:२४
मेष – १६:२४ से १८:०४
वृषभ – १८:०४ से २०:०२
मिथुन – २०:०२ से २२:१६
कर्क – २२:१६ से २४:३२+
सिंह – २४:३२+ से २६:४४+
कन्या – २६:४४+ से २८:५५+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पञ्चक रहित मुहूर्त
शुभ मुहूर्त – ०६:३७ से ०७:१३
रोग पञ्चक – ०७:१३ से ०९:२९
शुभ मुहूर्त – ०९:२९ से ११:३४
मृत्यु पञ्चक – ११:३४ से १३:२१
अग्नि पञ्चक – १३:२१ से १४:५४
शुभ मुहूर्त – १४:५४ से १६:२४
मृत्यु पञ्चक – १६:२४ से १८:०४
अग्नि पञ्चक – १८:०४ से २०:०२
शुभ मुहूर्त – २०:०२ से २०:०४
रज पञ्चक – २०:०४ से २२:१६
शुभ मुहूर्त – २२:१६ से २४:३२+
चोर पञ्चक – २४:३२+ से २५:५४+
शुभ मुहूर्त – २५:५४+ से २६:४४+
रोग पञ्चक – २६:४४+ से २८:५५+
शुभ मुहूर्त – २८:५५+ से ३०:३७+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
⭕नोट- पंचांग में जहां कहीं भी समय के साथ उपर्युक्त 👉(➕) चिन्ह का प्रयोग किया जा रहा है वहां उसका आशय अगले दिवस के समय के लिये समझा जाये॥😊🙏🏻
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का सुविचार
⛳🔱😊🙏🏻⚜️🕉️
जो सदा त्याग के लिए तत्पर हो, उसकी कोई कमजोरियाँ नहीं होतीं ॥✅😊🙏🏻
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। कोई जमीन-जायदाद से जुड़ा मामला आपकी टेंशनों को बढ़ाएगा। आपको किसी बेवजह के काम को लेकर भागदौड़ करने से बचना होगा। आप किसी से बिना मांगे सलाह न लें। संतान को पढ़ाई-लिखाई को लेकर कोई समस्या आ रही थी, तो आप उनके गुरुजनों से बातचीत कर सकते हैं, जिससे वह आसानी से दूर हो जाएंगे। परस्पर सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है, लेकिन आपको यदि कुछ दिक्कतें आ रही थी, तो वह भी दूर होंगी और आप अपने बिजनेस को लेकर किसी अनुभव व्यक्ति से सलाह मशवरा भी करेंगे। रोजगार को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको किसी पुराने गलती से सबक लेना होगा, जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। परिवार में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको किसी कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामले में राहत मिलेगी। संतान को यदि आप कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह भी उस पर खरी उतरेगी। आप अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति में काफी मेहनत करेंगे। आपके और जीवनसाथी के बीच यदि कोई गलतफहमी उत्पन्न हो, तो उसे बातचीत के जरिए दूर करने की कोशिश करें।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आपकी कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी। आप काम को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे और आपके बॉस भी आपको कोई जिम्मेदारी भरा काम देंगे, लेकिन आप अपने मनमौजी स्वभाव के कारण थोड़ा परेशान रहेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। भाग्य भी आपका पूरा साथ देगा। किसी दूर रह रहे परिजन से खुशखबरी सुनने को मिलेगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। आप किसी वाद-विवाद से दूरी बनाकर रखें, तो आपके लिए बेहतर रहने वाला है। माता जी के स्वास्थ्य के प्रति आपको पूरा ध्यान देना होगा। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा, इसलिए उसमें बिल्कुल ढील न दें और प्रॉपर्टी को लेकर आपका कोई वाद-विवाद खड़ा हो सकता है। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी होगी। आप अपनी माताजी से किसी बात लेकर बातचीत कर सकते हैं।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन जमीन-जायदाद से संबंधित मामलो में अच्छा रहने वाला है । आप अपनी आंखों और कान को खोलकर काम करें। आपको कोई गलत साबित करने की कोशिश कर सकता है। वरिष्ठ सदस्यों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपने घर की साज-सज्जा पर पूरा ध्यान देंगे। आप किसी वाद-विवाद से दूरी बनाकर ही रहे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। परिवार में किसी सदस्य से आपको सरप्राइस मिल सकता है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। प्रेम जीवनी जी रहे लोगों की अपने साथी से मुलाकात हो सकती हैं। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपकी कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे। आपके मन में काम को लेकर नए-नए आइडिया आएंगे। आपके बॉस भी आपको कोई पुरस्कार या प्रमोशन आदि सकते हैं। सरकारी काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है। आप यदि किसी के साथ पार्टनरशिप करेंगे, तो वह भी अच्छी चलेगी। आपके कामों से आपको एक नई पहचान मिलेगी और आप अपनी जिम्मेदारियों से बिल्कुल पीछे नहीं हटेंगे। भाई-बहनों का आपको बड़ा सहयोग मिलेगा और जीवनसाथी के साथ आप मिलकर चलेंगे, लेकिन आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन राजनीति में कार्यरत लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है। नए संपर्को से आपको लाभ मिलेगा। आपको किसी अनुभवी व्यक्ति का उचित मार्गदर्शन मिलेगा। आपको अपनी सेहत को लेकर थोड़ा एतियात बरतनी होगी। पिताजी से आपकी किसी बात को लेकर खटपट हो सकती हैं। यदि आप कहीं घूमने जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो उसमें आपको वाहनों का प्रयोग थोड़ा संभलकर करना होगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आप अपने घर के जरूरी कामों को समय से निपटाने की कोशिश करेंगे। आपके कुछ पारिवारिक मामले आपको समस्या दे सकते हैं। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आप अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति करने में सफल रहेंगे। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको कोई कठिन कार्य मिलने से घबराने की आवश्यकता नहीं है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आप अच्छे कामों से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे और आप अपने घर की मरम्मत आदि का काम भी शुरू कर सकते हैं, लेकिन आपको अपना खर्चों को थोड़ा कंट्रोल करके चलने की आवश्यकता है, अविवाहित जातकों के जीवन में उनके साथी की दस्तक हो सकती हैं। आप अपनी नौकरी को लेकर थोड़ा एतियात बरतें, इसलिए किसी भी काम को लेकर लापरवाही ना करें। आपको अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती भरा रहने वाला है। आपको अकस्मात लाभ मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन होने से आपका मन काफी खुश रहेगा। यदि आपकी कोई पारिवारिक समस्या आपको लंबे समय से घेरे हुए थे, तो वह भी दूर हो सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई को लेकर थोड़ा एतियात बरतनी होगी।
▬▬▬▬▬▬๑⁂❋⁂๑▬▬▬▬▬▬
जनजागृति हेतु लेख प्रसारण अवश्य करें
नीरक्षीरविवेके हंस आलस्यं त्वं एव तनुषे चेत।
विश्वस्मिन अधुना अन्य:कुलव्रतम पालयिष्यति क: ॥
सूर्यदेव भगवान जी की जय
⛳⚜सनातन धर्मरक्षक समिति⚜⛳

Related Posts

Aaj Ka Rashifal 04 February 2026: आज सूर्य, शुक्र और बुध का बन रहा त्रिग्रही योग, इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानिए दैनिक राशिफल

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓🌻 बुधवार, ०४ फरवरी २०२६🌻 सूर्योदय: 🌅 ०७:०६सूर्यास्त: 🌄 १८:१६चन्द्रोदय: 🌝 २०:४५चन्द्रास्त: 🌜 ०८:३९अयन 🌖 उत्तरायणऋतु: 🌨️ शिशिरशक सम्वत: 👉…

Aaj Ka Rashifal: 3 फरवरी राशिफल, आज दोपहर 3:18 के बाद शुरू होगा ‘अशुभ काल’, मेष और सिंह राशि वाले भूलकर भी न करें ये काम वरना पछताएंगे!

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी┈┉══════❀((“”””ॐ””””))❀══════┉┈🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓🌻मंगलवार, ०३ फरवरी २०२६🌻 सूर्योदय: 🌄 ०७:१५सूर्यास्त: 🌅 ०६:०६चन्द्रोदय: 🌝 १९:३१चन्द्रास्त: 🌜०८:०१अयन 🌘 उत्तरायणे (दक्षिण गोले)ऋतु: 🏔️ शिशिरशक सम्वत: 👉…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *