Aaj Ka Rashifal 11 November 2025: आज बन रहा सर्वार्थ सिद्धि योग, इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, आय में जबरदस्त वृद्धि के योग, जानिए दैनिक राशिफल

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी
┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈
🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓
🌻 मंगलवार, ११ नबंवर २०२५🌻

सूर्योदय: 🌅 ०६:३८
सूर्यास्त: 🌄 १७:४४
चन्द्रोदय: 🌝 २३:३६
चन्द्रास्त: 🌜 १२:२६
अयन 🌖 दक्षिणायन
ऋतु: 🌧️ हेमन्त
शक सम्वत: 👉 १९४७ (विश्वावसु)
विक्रम सम्वत: 👉 २०८२ (सिद्धार्थी)
युगाब्द (कलि संवत) 👉 ५१२६
मास 👉 मार्गशीर्ष (महाराष्ट्र एवम् गुजरात के अनुसार कार्तिक)
पक्ष 👉 कृष्ण
तिथि 👉 सप्तमी (२३:०८ से अष्टमी)
नक्षत्र 👉 पुष्य (१८:१७ से अश्लेषा)
योग 👉 शुभ (०९:४४ से शुक्ल)
प्रथम करण 👉 विष्टि भद्रा (११:३२ तक)
द्वितीय करण 👉 बव (२३:०८ तक)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 तुला
चंद्र 🌟 कर्क
मंगल 🌟 वृश्चिक (अस्त, पूर्व, मार्गी)
बुध 🌟 वृश्चिक (उदित, पश्चिम, वक्री)
गुरु 🌟 कर्क (उदित, पूर्व, मार्गी)
शुक्र 🌟 तुला (उदित, पूर्व, मार्गी)
शनि 🌟 मीन (उदित, पश्चिम, वक्री)
राहु 🌟 कुम्भ
केतु 🌟 सिंह
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
अभिजित मुहूर्त 👉 ११:४९ से १२:३३
अमृत काल 👉 १२:०१ से १३:३५
सर्वार्थ सिद्धि योग 👉 १८:१७ से ३०:३९+
रवि योग 👉 ०६:३८ से १८:१७
विजय मुहूर्त 👉 १४:०२ से १४:४६
गोधूलि मुहूर्त 👉 १७:४४ से १८:०९
सायाह्न सन्ध्या 👉 १७:४४ से १९:०१
निशिता मुहूर्त 👉 २३:४५ से २४:३७+
ब्रह्म मुहूर्त 👉 २८:५५+ से २९:४६+
राहुकाल 👉 १४:५७ से १६:२०
गुलिक काल 👉 १२:११ से १३:३४
यमगण्ड 👉 ०९:२४ से १०:४८
दुर्मुहूर्त 👉 ०८:५१ से ०९:३५
भद्रा 👉 ०६:३८ से ११:३२
गण्ड मूल 👉 १८:१७ से ३०:३९+
आडल योग 👉 ०६:३८ से १८:१७
होमाहुति 👉 गुरू
दिशा शूल 👉 उत्तर
राहुकाल वास 👉 पश्चिम
अग्निवास 👉 पाताल (२३:०८ से पृथ्वी)
भद्रावास 👉 मृत्यु (११:३२ तक)
चन्द्र वास 👉 उत्तर
शिववास 👉 श्मशान में (२३:०८ से गौरी के साथ)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – रोग २ – उद्वेग
३ – चर ४ – लाभ
५ – अमृत ६ – काल
७ – शुभ ८ – रोग
॥ रात्रि का चौघड़िया॥
१ – काल २ – लाभ
३ – उद्वेग ४ – शुभ
५ – अमृत ६ – चर
७ – रोग ८ – काल
नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
(पूर्व और दक्षिण) गुड़ का सेवन करके यात्रा करें
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मार्गशीर्ष कृष्ण सप्तमी, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी आदि
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज १८:१७ तक जन्मे शिशुओं के नाम पुष्य नक्षत्र के अनुसार क्रमशः (हू , हे, हो) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है॥
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
उदय लग्न मुहूर्त
तुला – ०४:५१ से ०७:०५
वृश्चिक – ०७:०५ से ०९:२१
धनु – ०९:२१ से ११:२६
मकर – ११:२६ से १३:१३
कुम्भ – १३:१३ से १४:४६
मीन – १४:४६ से १६:१६
मेष – १६:१६ से १७:५६
वृषभ – १७:५६ से १९:५४
मिथुन – १९:५४ से २२:०८
कर्क – २२:०८ से २४:२४+
सिंह – २४:२४+ से २६:३६+
कन्या – २६:३६+ से २८:४७+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पञ्चक रहित मुहूर्त
रज पञ्चक – ०६:३८ से ०७:०५
शुभ मुहूर्त – ०७:०५ से ०९:२१
चोर पञ्चक – ०९:२१ से ११:२६
शुभ मुहूर्त – ११:२६ से १३:१३
रोग पञ्चक – १३:१३ से १४:४६
शुभ मुहूर्त – १४:४६ से १६:१६
शुभ मुहूर्त – १६:१६ से १७:५६
रोग पञ्चक – १७:५६ से १८:१७
शुभ मुहूर्त – १८:१७ से १९:५४
मृत्यु पञ्चक – १९:५४ से २२:०८
अग्नि पञ्चक – २२:०८ से २३:०८
शुभ मुहूर्त – २३:०८ से २४:२४+
रज पञ्चक – २४:२४+ से २६:३६+
शुभ मुहूर्त – २६:३६+ से २८:४७+
चोर पञ्चक – २८:४७+ से ३०:३९+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
⭕नोट- पंचांग में जहां कहीं भी समय के साथ उपर्युक्त 👉(➕) चिन्ह का प्रयोग किया जा रहा है वहां उसका आशय अगले दिवस के समय के लिये समझा जाये॥😊🙏🏻
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का सुविचार
⛳🔱😊🙏🏻⚜️🕉️
उचित समय पर धीरे से बोला गया सत्य झूठे व्यक्तियों के कान फाड़ देता है ॥✅😊🙏🏻
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है। आपका काम यदि लंबे समय से लटका हुआ था, तो आप उसे पूरा करने के बाद ही फुर्सत लेंगे और अपनी जिम्मेदारियों को निभायेंगे। आपकी माताजी को यदि कोई पैरों से संबंधित समस्या थी, तो वह बढ़ सकती है, जिसको लेकर आपको किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श लेना होगा। आपको किसी पुराने निवेश से फायदा मिलेगा। प्रेम और सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज आपको अपने बेफिजूल के खर्चों को करने से बचना होगा। परिवार में किसी बात को लेकर सदस्यों में कोई गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। आपका किसी वाद-विवाद को लेकर मन परेशान रहेगा। परिवार का कोई सदस्य नौकरी से संबंधित काम को लेकर कहीं बाहर जा सकता है। जो विद्यार्थी विदेशों से पढ़ाई करने की योजना बना रहे थे, उनकी वह इच्छा पूरी होगी। आपके परिवार में किसी बात को लेकर सदस्यों में गलतफहमी पैदा हो सकती है।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपके लिए किसी नए प्रोजेक्ट के मिलने से काफी खुश होंगे। बिजनेस पहले से बेहतर चलेगा, कुछ उतार-चढ़ाव यदि आए थे, तो उससे आपका कोई नुकसान हो गया था, उसकी भी भरपाई हो सकती है। आपके बॉस को आपके काम को लेकर दिए गए सुझाव पसंद आएंगे, वह लोगों से आपकी तारीफ करेंगे। आप अपने घर की साज सज्जा को लेकर अच्छा पैसा खर्च कर सकते हैं। आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर व्यय करना बेहतर रहेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आप काम को लेकर पूरी मेहनत दिखाएंगे और आपके सामने कुछ ऐसे खर्चे आएंगे, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ सकते हैं। परिवार में सदस्य भावनात्मक रूप से दूसरे से जुड़ेंगे। कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। यदि आपने किसी नौकरी में बदलाव को लेकर सोच विचार किया था, तो आप किसी दूसरी जगह अप्लाई कर सकते हैं। आपकी किसी बात को लेकर जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकते हैं।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आप अपने काम से लोगों का दिल जीतेंगे। आपकी पद-प्रतिष्ठा बढ़ने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा और आपकी किसी बड़ी डील के फाइनल होने से आप अपने घर किसी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं, इसमें परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा। आपको अपने किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लग सकती है। आप अपने किसी काम को दूसरों के भरोसे न छोड़ें, नहीं तो उसके काम के लटकने से आपका कोई नुकसान भी हो सकता है।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। वाणी की सौम्यता आपको मान-सम्मान दिलवाएगी और आप अपने कामों में एक-दूसरे का साथ पाकर काफी खुश होंगे। आपको अपनी मेहनत पर भरोसा रखना होगा। स्वास्थ्य को लेकर दिन अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। धन को लेकर यदि कोई समस्या थी, तो वह भी बातचीत के जरिए दूर होगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आप अपने से ज्यादा औरों के कामों पर ध्यान लगाएंगे, जो आपकी टेंशन का कारण बनेगा। आपको इधर बैठकर खाली समय व्यतीत करने से बचना होगा। आपके मन में किसी बात को लेकर संशय बना रहेगा। आपके धन-धान्य में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। यदि किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे लोगों को कोई डील थोड़ा सोच समझकर फाइनल करनी होगी। पुरानी जगहों से नौकरी के लिए बुलावा आ सकता है।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी। संपत्ति को लेकर यदि कोई वाद-विवाद चल रहा था, तो उसके भी दूर होने की संभावना है। आपको बेवजह का तनाव लेने से बचना होगा। परिवार में किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा हो सकती है। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलेगा, वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपके कुछ खर्च बढ़ सकते हैं। यदि किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता हैं।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आप अपने लंबे समय से रुके हुए कामों को समय से निपटाने की कोशिश करेंगे। आपको किसी की याद सता सकती है। आपको अपने बॉस की बातों को इग्नोर करने से बचना होगा। जो लोग सिंगल हैं, उनकी अपने साथी से मुलाकात होगी, लेकिन आपको अपने साथी की भावनाओं का सम्मान करना होगा और परिवार के सदस्यों के साथ समय बताने का मौका मिलेगा और मन में शांति बनी रहेगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। आपका मनोबल भी अच्छा रहेगा। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, तो उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी, लेकिन आपको सहयोगी की कोई बात बुरी लग सकती है। आप अपने लेनदेन से संबंधित मामलों में लापरवाही बिल्कुल ना दिखाएं और किसी काम को लेकर दूसरों पर डिपेंड ना रहें। दोस्तों के साथ आप किसी पार्टी आदि को करने की योजना बनाएंगे।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपको अच्छी सोच का लाभ मिलेगा। धन धान्य में वृद्धि होने से आपको खुशी मिलेगी। जीवनसाथी को किसी दूसरी नौकरी से बुलावा सकता है, उनके करियर को लेकर आपको काफी खुशी होगी। आप अपनी माताजी को कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं और खर्चों की अधिकता रहेगी। बिजनेस के कामों में कोई बदलाव करने की आप प्लानिंग कर सकते हैं। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का एक दूसरे पर विश्वास बना रहेगा और आप अपने कामों को लेकर भी काफी सख्ती दिखाएंगे, जिससे वह आसानी से और सम पर पूरे हो जाएंगे। यदि आप अपने किसी फिजूल के खर्चे को लेकर परेशान थे, तो आप उसे काम करने की पूरी कोशिश करेंगे और पारिवारिक रिश्तों में एकता बनी रहेगी। यदि कहीं घूमने-फिरने जाएं, तो वहां अपने कीमती सामानों को सुरक्षा अवश्य करें।
▬▬▬▬▬▬๑⁂❋⁂๑▬▬▬▬▬▬
जनजागृति हेतु लेख प्रसारण अवश्य करें
मा भ्राता भ्रातरं द्विक्षन्, मा स्वसारमुत स्वसा।
सम्यञ्च: सव्रता भूत्वा वाचं वदत भद्रया ॥
वीर बजरंग बली जी की जय
⛳⚜सनातन धर्मरक्षक समिति⚜⛳

Related Posts

Aaj Ka  Rashifal 22 March 2026: आज चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन कन्या राशि के लोगों को मिलेगा रुका हुआ पैसा और मानसिक शांति, जानिए आज का राशिफल

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी┈┉══════❀((“”””ॐ””””))❀══════┉┈🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓🌻रविवार, २२ मार्च २०२६🌻 सूर्योदय: 🌄 ०६:३३सूर्यास्त: 🌅 ०६:३५चन्द्रोदय: 🌝 ०८:०२चन्द्रास्त: 🌜२२:१९अयन 🌘 उत्तरायणे (उत्तर गोले)ऋतु: 🌳 बसन्तशक सम्वत: 👉…

Aaj Ka Tula Rashifal 21 March 2026: आज मां चंद्रघंटा के आशीर्वाद से तुला राशि के रिश्तों में आएगी मधुरता, जानिए सभी राशि का राशिफल

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓🌻 शनिवार, २१ मार्च २०२६🌻 सूर्योदय: 🌅 ०६:३०सूर्यास्त: 🌄 १८:३८चन्द्रोदय: 🌝 ०७:४३चन्द्रास्त: 🌜 २१:०८अयन 🌖 उत्तरायणऋतु: 🌨️ वसन्तशक सम्वत: 👉…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *