Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल: मेष राशि से लेकर मीन का 12 नवंबर का दिन कैसा

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी
┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈
🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓
🌻 बुधवार, १२ नबंवर २०२५🌻

सूर्योदय: 🌅 ०६:३९
सूर्यास्त: 🌄 १७:४३
चन्द्रोदय: 🌝 २४:३५+
चन्द्रास्त: 🌜 १३:०७
अयन 🌖 दक्षिणायन
ऋतु: 🌧️ हेमन्त
शक सम्वत: 👉 १९४७ (विश्वावसु)
विक्रम सम्वत: 👉 २०८२ (सिद्धार्थी)
युगाब्द (कलि संवत) 👉 ५१२६
मास 👉 मार्गशीर्ष (महाराष्ट्र एवम् गुजरात के अनुसार कार्तिक)
पक्ष 👉 कृष्ण
तिथि 👉 अष्टमी (२२:५८ से नवमी)
नक्षत्र 👉 अश्लेषा (१८:३५ से मघा)
योग 👉 शुक्ल (०८:०२ से ब्रह्म)
प्रथम करण 👉 बालव (१०:५७ तक)
द्वितीय करण 👉 कौलव (२२:५८ तक)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 तुला
चंद्र 🌟 सिंह
मंगल 🌟 वृश्चिक (अस्त, पूर्व, मार्गी)
बुध 🌟 वृश्चिक (उदित, पश्चिम, वक्री)
गुरु 🌟 कर्क (उदित, पश्चिम, वक्री)
शुक्र 🌟 तुला (उदित, पूर्व, मार्गी)
शनि 🌟 मीन (उदित, पश्चिम, वक्री)
राहु 🌟 कुम्भ
केतु 🌟 सिंह
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
अभिजित मुहूर्त 👉 ❌❌❌
अमृत काल 👉 १६:५८ से १८:३५
विजय मुहूर्त 👉 १४:०२ से १४:४६
गोधूलि मुहूर्त 👉 १७:४३ से १८:०९
सायाह्न सन्ध्या 👉 १७:४३ से १९:०१
निशिता मुहूर्त 👉 २३:४५ से २४:३७+
ब्रह्म मुहूर्त 👉 २८:५५+ से २९:४७+
राहुकाल 👉 १२:११ से १३:३४
गुलिक काल 👉 १०:४८ से १२:११
यमगण्ड 👉 ०८:०२ से ०९:२५
दुर्मुहूर्त 👉 ११:४९ से १२:३३
वर्ज्य 👉 ०७:१५ से ०८:५२
गण्ड मूल 👉 अहोरात्र
आडल योग 👉 १८:३५ से ३०:३९+
होमाहुति 👉 गुरू (१८:३५ से राहु)
दिशा शूल 👉 उत्तर
राहुकाल वास 👉 दक्षिण-पश्चिम
अग्निवास 👉 पृथ्वी (२२:५८ से आकाश)
चन्द्र वास 👉 उत्तर (१८:३५ से पूर्व)
शिववास 👉 गौरी के साथ (२२:५८ से सभा में)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – लाभ २ – अमृत
३ – काल ४ – शुभ
५ – रोग ६ – उद्वेग
७ – चर ८ – लाभ
॥ रात्रि का चौघड़िया॥
१ – उद्वेग २ – शुभ
३ – अमृत ४ – चर
५ – रोग ६ – काल
७ – लाभ ८ – उद्वेग
नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
(पश्चिम और दक्षिण) तिल या धनिया का सेवन करके यात्रा करें
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मार्गशीर्ष कृष्ण अष्टमी, कालाष्टमी, काल भैरव जयंती आदि
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज १८:३५ तक जन्मे शिशुओं के नाम अश्लेषा नक्षत्र के अनुसार क्रमशः (दी, दू, दे, दो) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है॥
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
उदय लग्न मुहूर्त
तुला – ०४:४७ से ०७:०१
वृश्चिक – ०७:०१ से ०९:१७
धनु – ०९:१७ से ११:२२
मकर – ११:२२ से १३:०९
कुम्भ – १३:०९ से १४:४२
मीन – १४:४२ से १६:१२
मेष – १६:१२ से १७:५२
वृषभ – १७:५२ से १९:५१
मिथुन – १९:५१ से २२:०४
कर्क – २२:०४ से २४:२०+
सिंह – २४:२०+ से २६:३२+
कन्या – २६:३२+ से २८:४३+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पञ्चक रहित मुहूर्त
शुभ मुहूर्त – ०६:३९ से ०७:०१
रोग पञ्चक – ०७:०१ से ०९:१७
शुभ मुहूर्त – ०९:१७ से ११:२२
मृत्यु पञ्चक – ११:२२ से १३:०९
अग्नि पञ्चक – १३:०९ से १४:४२
शुभ मुहूर्त – १४:४२ से १६:१२
मृत्यु पञ्चक – १६:१२ से १७:५२
अग्नि पञ्चक – १७:५२ से १८:३५
शुभ मुहूर्त – १८:३५ से १९:५१
रज पञ्चक – १९:५१ से २२:०४
शुभ मुहूर्त – २२:०४ से २२:५८
चोर पञ्चक – २२:५८ से २४:२०+
शुभ मुहूर्त – २४:२०+ से २६:३२+
रोग पञ्चक – २६:३२+ से २८:४३+
शुभ मुहूर्त – २८:४३+ से ३०:३९+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
⭕नोट- पंचांग में जहां कहीं भी समय के साथ उपर्युक्त 👉(➕) चिन्ह का प्रयोग किया जा रहा है वहां उसका आशय अगले दिवस के समय के लिये समझा जाये॥😊🙏🏻
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का सुविचार
⛳🔱😊🙏🏻⚜️🕉️
कुछ भी निश्चित नहीं है ना धन, ना जीवन और ना ही परिस्थितियाँ ॥✅😊🙏🏻
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं, तो उसके लिए भी दिन बेहतर रहने वाला है। आपको कोई प्रॉपर्टी खरीदने की इच्छा पूरी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक काम मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। व्यापार में अच्छा लाभ मिलने से आपको खुशी होगी। आपकी आर्थिक स्थिति भी पहले से बेहतर होने की संभावना है।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपके अपने बॉस से छोटी-छोटी बातों को लेकर न उलझें। आपका मन इधर-उधर के कामों में ज्यादा लगेगा, जिससे कोई गड़बड़ी भी होने की संभावना है। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। किसी से मांगकर वाहन ना चलाएं, नहीं तो दुर्घटना होने की संभावना है। आप जरूरत से ज्यादा खर्चा करेंगे, जिससे आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। नौकरी में कार्यरत लोगों को कोई बड़ा मौका मिल सकता है।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपके लिए सोच समझकर कोई काम करने के लिए रहेगा। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको किसी से को बिना मांगे सलाह देने से बचना होगा और बिजनेस में उतार-चढ़ाव लगा रहने से आप किसी एक्सपर्ट की राय ले सकते हैं। आप अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों की अपने साथी से किसी बात को लेकर खटपट होगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आपको अपने आय और व्यय में तालमेल बनाकर चलना होगा, क्योंकि आपके खर्च बेतहाशा रहेंगे, लेकिन इन्कम में कमी होगी, जो बाद में आपकी मुश्किलें को बढ़ाएगी। आपके मन पर यदि कोई संशय था, तो वह भी दूर होगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है। एक साथ आपके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ेगा, जिसमें आपको धैर्य बनाए रखना होगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। परिवार में किसी नए मेहमानों का आगमन हो सकता है। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं, तो अपने प्रेम का इजहार कर सकते हैं। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आपकी कुछ नया करने की इच्छा भी जागृत हो सकती है। आप काम को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे, लेकिन आप अपने परिवार में वरिष्ठ सदस्यों की बातों को पूरा महत्व देंगे।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको अच्छा मान-सम्मान मिलेगा। आपकी कोई बात बनते-बनते बिगड़ सकती है, जो आपके टेंशनों को बढ़ाएंगी। आपको किसी लेनदेन से संबंधित मामलों में ढील देना नुकसान देगा। अकारण आपका खर्चा बढ़ सकता है। आपको अपने धन और समय दोनों का सदुपयोग करने की आवश्यकता है। जीवनसाथी से आपकी कहासुनी हो सकती है, इसलिए आप उनसे कोई भी बात गुप्त ना रखें।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपकी कोई रुकी हुई डील फाइनल हो सकती हैं। आपको कहीं बाहर से नौकरी का कोई ऑफर आ सकता है। आप अपने परिवार के सदस्यों की जरूरत पर पूरा ध्यान देंगे और अपने खर्चों को भी लिमिट करके चलेंगे। आपके किसी आस पड़ोस में चलने वाले वाद-विवादों से दूर रहना होगा। प्रेम- सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए कर्जो से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। आपको कामों पर विशेष ध्यान देना होगा और अपने बॉस की बातों पर आप पूरा भरोसा करें। आपका अपने लेनदेन से संबंधित मामलों को लेकर लड़ाई झगड़ा बढ़ सकता हैं। आप किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। वाहनों का प्रयोग आपको थोड़ा सावधान रहकर करना होगा। आप किसी से कोई बात बहुत ही सोच समझकर बोले।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके अक्समात लाभ दिलाने वाला रहेगा। संतान के भविष्य को लेकर आपको कोई चिंता हो सकती हैं। मित्रों का आज आपको पूरा सहयोग मिलेगा। पिताजी के स्वास्थ्य में गिरावट आने से भागदौड़ बनी रहेगी। बिजनेस में उतार-चढ़ाव लगे रहेंगे, जो आपकी टेंशनों को बढ़ाएंगे। आपको अपने किसी पुराने मित्र की याद सता सकती हैं। आप यदि किसी लंबे समय से कम रुके हुए काम को लेकर परेशान चल रहे थे, तो वह भी पूरा हो सकता है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए बुद्धि और विवेक से निर्णय लेने के लिए रहेगा। आपको किसी सामाजिक आयोजन में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। परिवार में किसी सदस्य से आपकी कहासुनी होने की संभावना है। आपको अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी। यदि आप किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी की योजना बना रहे थे, तो आपकी वह इच्छा परीक्षा भी पूरी हो सकती है। संतान पढ़ाई-लिखाई के लिए कहीं बाहर जा सकते हैं। आपको अपनी जरूरत की आवश्यकताओं की खरीदारी पर अच्छा खासा खर्चा करेंगे।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिए कुछ नया करने के लिए रहेगा। संतान के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। आध्यात्म के कार्यो में आपकी काफी रुचि रहेगी। आपको किसी सदस्य से कोई उपहार मिलने से आपका मन काफी खुश रहेगा। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। व्यापार कर रहे लोगों की कोई बड़ी डील फाइनल होगी, जो आपको खुशी देगी। आप नौकरी में बदलाव की योजना बना सकते हैं।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याएं लेकर आने वाला है। आपको अपने गुप्त शत्रुओं से भी सावधान रहना होगा। आपके बॉस किसी बनते काम को बिगाड़ने की कोशिश करेंगे। आपको लोगों को पहचानकर चलने की आवश्यकता है। माता-पिता का सहयोग आप पर बना रहेगा और आप तरक्की की राह में आगे बढ़ेंगे, लेकिन आप किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा ना करें। आप परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताएंगे, जिससे पारिवारिक समस्याएं दूर होंगी।
▬▬▬▬▬▬๑⁂❋⁂๑▬▬▬▬▬▬
जनजागृति हेतु लेख प्रसारण अवश्य करें
उद्यमेन हि सिध्यन्ति कार्याणि न मनोरथैः।
न हि सुप्तस्य सिंहस्य प्रविशन्ति मुखे मृगा:॥
भगवान गणपति बप्पा जी की जय
⛳⚜सनातन धर्मरक्षक समिति⚜⛳

Related Posts

Aaj Ka  Rashifal 22 March 2026: आज चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन कन्या राशि के लोगों को मिलेगा रुका हुआ पैसा और मानसिक शांति, जानिए आज का राशिफल

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी┈┉══════❀((“”””ॐ””””))❀══════┉┈🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓🌻रविवार, २२ मार्च २०२६🌻 सूर्योदय: 🌄 ०६:३३सूर्यास्त: 🌅 ०६:३५चन्द्रोदय: 🌝 ०८:०२चन्द्रास्त: 🌜२२:१९अयन 🌘 उत्तरायणे (उत्तर गोले)ऋतु: 🌳 बसन्तशक सम्वत: 👉…

Aaj Ka Tula Rashifal 21 March 2026: आज मां चंद्रघंटा के आशीर्वाद से तुला राशि के रिश्तों में आएगी मधुरता, जानिए सभी राशि का राशिफल

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓🌻 शनिवार, २१ मार्च २०२६🌻 सूर्योदय: 🌅 ०६:३०सूर्यास्त: 🌄 १८:३८चन्द्रोदय: 🌝 ०७:४३चन्द्रास्त: 🌜 २१:०८अयन 🌖 उत्तरायणऋतु: 🌨️ वसन्तशक सम्वत: 👉…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *