एनडीए जिस घोषणा के साथ चुनाव जीती है, उन वादों को पूरा करे : मुकेश सहनी

पटना

वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी ने आगे कहा कि अब जो बात नजर आ रही है, उससे साफ है कि जनता नीतीश कुमार के इस अंतिम चुनाव में उनके साथ चली गई। उसके बाद सरकार ने महिलाओं को दस हजार रुपये दिए। उन्होंने कहा कि एनडीए जिस घोषणा के साथ चुनाव जीती है, उन वादों को पूरा करे, यही हमारी उम्मीद है।

विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि इस जनादेश को स्वीकार करता हूं और उसका सम्मान करता हूं। उन्होंने एनडीए को जीत पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसे परिणाम की उम्मीद नहीं थी। जो धरातल पर दिख रहा था, वह इससे अलग था। उन्होंने कहा कि इस परिणाम की समीक्षा की जाएगी और मजबूती के साथ एक बार फिर हम लोग जनता के बीच में जाएंगे।

Related Posts

मुजफ्फरपुर में पैक्स अध्यक्षों की महत्वपूर्ण विचार-विमर्श बैठक, धान अधिप्राप्ति की समस्याओं और किसान हितों पर गहन मंथन – सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष अमरनाथ पांडेय ने दिया भरोसा

मुजफ्फरपुर, 30 अक्टूबर 2026 | STAR INDIA NOW NEWS जय सहकारिता, जय किसान, जय बिहार के नारों के साथ आज मुजफ्फरपुर में पैक्स और व्यापार मंडल अध्यक्षों की एक बेहद…

अनंत सिंह को बाहर कर जदयू ने क्या खोया, क्या पाया?

संतोष राज पाण्डेय जनता दल यूनाइटेड ने आखिरकार वो फैसला ले ही लिया, जिसकी अटकलें पिछले कई हफ्तों से लग रही थीं। मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह उर्फ छोटे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *