थावे मंदिर में चोरी मामले में दूसरा अभियुक्त गिरफ्तार पुलिस और चोर के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से हुआ जख्मी

आशुतोष तिवारी,गोपालगंज

जिले के थावे थाना क्षेत्र के रीखई टोला गांव के पास पुलिस और थावे मंदिर में हुई चोरी मामले में दूसरा अभियुक्त के बीच पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पैर में गोली लगने से वह जख्मी हो गया जिसे तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। जख्मी अभियुक्त की पहचान
मोतिहारी जिले राजेपुर थाना क्षेत्र के गोविंदगंज वार्ड नंबर 12 निवासी अनवर अंसारी का 21 वर्षीय बेटा इजमामुल आलम के रूप में किया गया जो भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के रानी सागर गांव में रहता था।
एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि पहले आरोपी ने पुलिस टीम पर गोली चला दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। इस गोलीबारी में आरोपी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे तत्काल सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
गोपालगंज के थावे भवानी मंदिर से 17 दिसंबर को 1.08 करोड़ की चोरी की घटना को आरोपी ने अंजाम दिया था।

घटनास्थल पर गोपालगंज एसपी अवधेश दीक्षित पहुंचे। उन्होंने पुलिस टीम से मामले की पूरी जानकारी ली और जख्मी आरोपी से पूछताछ की। एसपी ने बताया कि यह मुठभेड़ चोरी के आरोपी को पकड़ने की कार्रवाई के दौरान हुई। पुलिस ने मौके पर अपराधी के पास से चोरी के मुकुट का कुछ हिस्सा बरामद किया है। यह मुकुट पहले चोरी के बाद मंदिर से लगभग 1500 मीटर दूर छिपाया गया था, जिसे आरोपी दुबारा लेने आया था।

थावे मंदिर में हुई चोरी में इस आरोपी के अलावा एक और व्यक्ति पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। बताया जाता है कि आरोपी चोरी की योजना पहले से बना रहा था। उसने मंदिर के लॉकर से बहुमूल्य मुकुट चोरी किया और इसे कुछ दूरी पर छिपा दिया था। पुलिस ने यह जानकारी जख्मी आरोपी से पूछताछ में प्राप्त की। एसपी ने कहा कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही बाकी चोरी का सारा सामान भी बरामद कर लिया जाएगा।

एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि मंदिर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस लगातार गांवों में गश्त कर रही है ताकि ऐसे अपराधियों को फिर से मौका न मिले। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी हुए मुकुट का एक हिस्सा बरामद किया। यह हिस्सा मंदिर से चोरी होने के बाद आरोपी द्वारा छिपाए गए स्थान से प्राप्त किया गया। पुलिस का कहना है कि बाकी चोरी का सामान
और मुकुट का अन्य हिस्सा भी जल्द बरामद कर लिया जाएगा। पुलिस घटनास्थल की सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों की जांच कर रही है।

Related Posts

संस्थाएँ अयोग्य लोगों से नहीं, योग्यता से डरने वाली संस्कृति से मरती हैं✒️ निरंजन

डॉ निरंजन 1. संस्थाएँ अयोग्य लोगों से नहीं, योग्यता से डरने वाली संस्कृति से मरती हैं2. जब फाइलें किताबों पर भारी पड़ने लगें, समझो संस्था बीमार है3. कुर्सी बड़ी, कद…

बिहार की शिक्षा का सूर्योदय हैं सरस्वती विद्या निकेतन : शिक्षा मंत्री

शिक्षक ही परिवर्तन के वाहक, अगले तीन माह में दिखना चाहिए बड़ा बदलाव पटना में 700 सरस्वती विद्या निकेतन के प्रधानाध्यापकों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित पटना शिक्षा मंत्री श्री…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *