व्यवसायी अमन राज उर्फ गोलू बाबू से दस लाख रुपये रंगदारी माँगने वाला अपराधी को क्यों गिरफ्तार नहीं कर रही सिवान पुलिस

व्यवसायी अमन राज उर्फ गोलू बाबू से दस लाख रुपये रंगदारी माँगने एवं चंदनीया डिह मैरवा में अवस्थित जमीन कब्जा करने के मामले में नहीं हो पाई गिरफ्तारी
आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से असुरक्षित महसूस कर रहा व्यवसायी का परिवार
व्यवसायी ने डीजीपी को पत्र लिखकर की आरोपी की गिरफ्तारी एवं सुरक्षा की माँग
सिवान

शहर में एक व्यवसायी से दस लाख रुपये रंगदारी माँगने एवं मैरवा में अवस्थित (चंदनीया डिह के पास) जमीन जबरन कब्जा करने वाले आरोपी की अभी तक पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। व्यवसायी अमन राज ने डीजीपी को पत्र लिखकर आरोपी की गिरफ्तारी एवं सुरक्षा की माँग की है।

मिली जानकारी के अनुसार मैरवा कांड संख्या 364/2025 के अनुसार नगर के प्रसिद्ध व्यवसायी अमन राज से आरोपी जीवन यादव, विशाल सिंह और योगेन्द्र चौधरी ने एक जमीन, जो चंदनीया डिह दुर्गा मंदिर मैरवा में अवस्थित है, उसी जमीन को तीनों भू-माफियाओं ने धमकी दी एवं जबरन कब्जा करने का प्रयास भी किया गया।

आरोपी जीवन यादव

साथ ही उक्त व्यवसायी से दस लाख रुपये की रंगदारी की माँग भी की गई थी, वहीं रंगदारी न देने की स्थिति में जान से मारने की धमकी देने की बात का जिक्र है। इस बाबत मैरवा थाना में आरोपी जीवन यादव, विशाल सिंह व योगेन्द्र चौधरी के खिलाफ 30 अगस्त 2025 को मामला दर्ज करते हुए बीएनएस की दफा 308 (2), तीन एवं पाँच, 111 (1), 2 लगाया गया था। इस कांड में आरोपी फरार चलते रहे। पुलिस ने इस घटना का परीक्षण कर घटना को सत्य करार दिया। उक्त तीनों आरोपियों को न्यायालय के द्वारा भी राहत नहीं मिली और जिला व अपर सत्र न्यायाधीश ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी।
जमानत खारिज होने के बाद व्यवसायी ने सिवान SP से गिरफ्तारी के लिए गुहार लगाई, पर स्थानीय पुलिस अधीक्षक के आदेश के बाद भी मैरवा थाना भू-माफियाओं के मेल में होने से गिरफ्तार नहीं किया। आरोपी मजे से कई कार्यक्रमों में भाग लेते रहे और आज भी शहर में बेखौफ होकर घूम रहे हैं। इधर आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से व्यवसायी अमन राज का परिवार असुरक्षित महसूस कर रहा है। व्यवसायी ने डीजीपी को पत्र लिखकर आरोपियों की गिरफ्तारी व अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है।

Related Posts

बिहार की शिक्षा का सूर्योदय हैं सरस्वती विद्या निकेतन : शिक्षा मंत्री

शिक्षक ही परिवर्तन के वाहक, अगले तीन माह में दिखना चाहिए बड़ा बदलाव पटना में 700 सरस्वती विद्या निकेतन के प्रधानाध्यापकों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित पटना शिक्षा मंत्री श्री…

नुहरनी से रोबोटिक सर्जरी तक: मेरी आँखों के सामने बदली दुनिया

शिवानंद तिवारी कुछ दिन पहले एक खबर पढ़ी थी। एक डॉक्टर ने चीन में बैठकर हैदराबाद के किसी आदमी का ऑपरेशन कर दिया। आधुनिक तकनीक से रोबोट के जरिए तीन-चार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *