Aaj Ka Rashifal : इन 5 राशियों के लिए ‘गुड डे’ साबित होगा 1 मार्च का दिन, रवि प्रदोष व्रत पर मेहरबान रहेंगे भगवान शिव

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी
┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈
🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓
🌻 रविवार, ०१ मार्च २०२६🌻

सूर्योदय: 🌅 ०६:४९
सूर्यास्त: 🌄 १८:३०
चन्द्रोदय: 🌝 १६:३२
चन्द्रास्त: 🌜 २९:५८+
अयन 🌖 उत्तरायण
ऋतु: 🌨️ वसन्त
शक सम्वत: 👉 १९४७ (विश्वावसु)
विक्रम सम्वत: 👉 २०८२ (सिद्धार्थी)
युगाब्द (कलि संवत) 👉 ५१२६
मास 👉 फाल्गुन
पक्ष 👉 शुक्ल
तिथि 👉 त्रयोदशी (१९:०९ से चतुर्दशी)
नक्षत्र 👉 पुष्य (०८:३४ से अश्लेषा)
योग 👉 शोभन (१४:३३ से अतिगंड)
प्रथम करण 👉 कौलव (०७:५४ तक)
द्वितीय करण 👉 तैतिल (१९:०९ तक)
तृतीय करण 👉 गर (३०:२९+ तक)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 कुम्भ
चंद्र 🌟 कर्क
मंगल 🌟 कुम्भ (अस्त, पूर्व, मार्गी)
बुध 🌟 कुम्भ (अस्त, पश्चिम, वक्री)
गुरु 🌟 मिथुन (उदित, पश्चिम, वक्री)
शुक्र 🌟 कुम्भ (उदित, पूर्व, मार्गी)
शनि 🌟 मीन (उदित, पूर्व, मार्गी)
राहु 🌟 कुम्भ
केतु 🌟 सिंह
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
अभिजित मुहूर्त 👉 १२:१६ से १३:०३
अमृत काल 👉 ३०:१८+ से ३१:५१+
रवि पुष्य योग 👉 ०६:४९ से ०८:३४
सर्वार्थ सिद्धि योग 👉 ०६:४९ से ०८:३४
रवि योग 👉 ०८:३४ से ३०:४८+
विजय मुहूर्त 👉 १४:३६ से १५:२३
गोधूलि मुहूर्त 👉 १८:२८ से १८:५२
सायाह्न सन्ध्या 👉 १८:३० से १९:४४
निशिता मुहूर्त 👉 २४:१४+ से २५:०४+
ब्रह्म मुहूर्त 👉 २९:१०+ से २९:५९+
राहुकाल 👉 १७:०२ से १८:३०
गुलिक काल 👉 १५:३५ से १७:०२
यमगण्ड 👉 १२:३९ से १४:०७
दुर्मुहूर्त 👉 १६:५६ से १७:४३
वर्ज्य 👉 २०:५९ से १२:३२
गण्ड मूल 👉 ०८:३४ से ३०:४८+
विडाल योग 👉 ०८:३४ से ३०:४८+
होमाहुति 👉 शनि (०८:३४ से चन्द्र)
दिशा शूल 👉 पश्चिम
राहुकाल वास 👉 उत्तर
अग्निवास 👉 पृथ्वी
चन्द्रवास 👉 उत्तर
शिववास 👉 नन्दी पर (१९:०९ से भोजन में)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – उद्वेग २ – चर
३ – लाभ ४ – अमृत
५ – काल ६ – शुभ
७ – रोग ८ – उद्वेग
॥ रात्रि का चौघड़िया॥
१ – शुभ २ – अमृत
३ – चर ४ – रोग
५ – काल ६ – लाभ
७ – उद्वेग ८ – शुभ
नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
(पूर्व) पान का सेवन करके यात्रा करें
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
फाल्गुन शुक्ल त्रयोदशी, रवि प्रदोष व्रत आदि
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज ०८:३४ तक जन्मे शिशुओं के नाम पुष्य नक्षत्र के अनुसार क्रमशः (हू, हे, हो, डा) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है॥
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
उदय लग्न मुहूर्त
कुम्भ – ०६:०० से ०७:३३
मीन – ०७:३३ से ०९:०४
मेष – ०९:०४ से १०:४४
वृषभ – १०:४४ से १२:४२
मिथुन – १२:४२ से १४:५५
कर्क – १४:५५ से १७:१२
सिंह – १७:१२ से १९:२३
कन्या – १९:२३ से २१:३४
तुला – २१:३४ से २३:४९
वृश्चिक – २३:४९ से २६:०५+
धनु – २६:०५+ से २८:१०+
मकर – २८:१०+ से २९:५६+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पञ्चक रहित मुहूर्त
चोर पञ्चक – ०६:४९ से ०७:३३
शुभ मुहूर्त – ०७:३३ से ०८:३४
रोग पञ्चक – ०८:३४ से ०९:०४
चोर पञ्चक – ०९:०४ से १०:४४
शुभ मुहूर्त – १०:४४ से १२:४२
रोग पञ्चक – १२:४२ से १४:५५
शुभ मुहूर्त – १४:५५ से १७:१२
मृत्यु पञ्चक – १७:१२ से १९:०९
अग्नि पञ्चक – १९:०९ से १९:२३
शुभ मुहूर्त – १९:२३ से २१:३४
रज पञ्चक – २१:३४ से २३:४९
शुभ मुहूर्त – २३:४९ से २६:०५+
चोर पञ्चक – २६:०५+ से २८:१०+
शुभ मुहूर्त – २८:१०+ से २९:५६+
रोग पञ्चक – २९:५६+ से ३०:४८+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
⭕नोट- पंचांग में जहां कहीं भी समय के साथ उपर्युक्त 👉(➕) चिन्ह का प्रयोग किया जा रहा है वहां उसका आशय अगले दिवस के समय के लिये समझा जाये॥😊🙏🏻
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का सुविचार
⛳🔱😊🙏🏻⚜️🕉️
त्याग वहीं करे जहां उसका आदर हो, दोपहर में दिया जलाने से अंधकार नहीं, दिए का अस्तित्व ही समाप्त हो जाता है॥✅😊🙏🏻
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन तेज रफ्तार में बीतने वाला है, मानो कामों की लंबी सूची आपका इंतजार कर रही हो। हालांकि आपको यह ध्यान रखना होगा कि हर काम जरूरी नहीं होता, इसलिए बेवजह की भागदौड़ से बचना ही समझदारी होगी। संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार आपके चेहरे पर मुस्कान ले आएगा और मन को हल्का कर देगा। लंबे समय से दिल में छिपी कोई इच्छा आज पूरी हो सकती है, जिससे आत्मसंतोष महसूस होगा। यदि किसी काम को लेकर चिंता चल रही थी, तो वह धीरे-धीरे खत्म होती दिखेगी। पुराने अधूरे कामों को पूरा करने का उत्साह रहेगा और परिवार में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम की तैयारियां माहौल को खुशियों से भर देंगी।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज आपको आलस्य को पीछे छोड़कर पूरे जोश के साथ आगे बढ़ना होगा, क्योंकि जिम्मेदारियां आपका इंतजार कर रही हैं। कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने से शुरुआत में घबराहट हो सकती है, लेकिन सहयोगियों का साथ आपको आत्मविश्वास देगा। बोलते समय शब्दों का चयन सोच-समझकर करें, क्योंकि छोटी सी बात भी विवाद का रूप ले सकती है। परिवार में किसी मुद्दे पर बहस होने की संभावना है, लेकिन धैर्य से स्थिति संभल जाएगी। घर की सजावट या रंगाई-पुताई का विचार बन सकता है। साथ ही कोई मित्र आर्थिक मदद के लिए आपसे संपर्क कर सकता है।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज नए काम की शुरुआत के लिए अच्छा समय है, इसलिए यदि आप कुछ नया करने का सोच रहे थे, तो कदम बढ़ा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन बातचीत से सुलझ जाएगी और रिश्तों में फिर से मधुरता लौटेगी। दूर रहने वाले किसी प्रियजन की याद आपको भावुक कर सकती है। वाहन में अचानक खराबी आने से खर्च बढ़ सकता है, लेकिन स्थिति नियंत्रण में रहेगी। किसी सहयोगी की बात आपको खल सकती है, इसलिए बेहतर होगा कि आप अपने काम पर ही ध्यान रखें और अनावश्यक बातों से दूरी बनाए रखें।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका मन सेवा और परोपकार के भाव से भरा रहेगा। आप जरूरतमंदों की मदद करने में आगे आएंगे और इससे आपको आत्मिक संतोष मिलेगा। संतान के साथ समय बिताने या कहीं घूमने जाने का अवसर मिल सकता है, जिससे रिश्तों में अपनापन बढ़ेगा। कोई पुराना लेन-देन जो परेशानी दे रहा था, अब सुलझ सकता है। कामों में धैर्य और संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। यात्रा या घूमने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है, जो भविष्य में आपके काम आएगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा, लेकिन कार्यक्षेत्र में किसी से हल्की कहासुनी हो सकती है, इसलिए संयम बनाए रखें। संतान से किया कोई वादा पूरा करना जरूरी होगा और पिता की ओर से नई जिम्मेदारी मिल सकती है। घर में धार्मिक कार्यक्रम या पूजा का आयोजन संभव है, जिससे वातावरण पवित्र और उत्साहपूर्ण रहेगा। आसपास के लोगों पर पूरी तरह भरोसा करने से पहले सतर्क रहें, क्योंकि कोई आपके हितों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है। धन से जुड़ा कोई मुद्दा थोड़ी चिंता दे सकता है।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज खुशखबरियों की जैसे झड़ी लग सकती है। व्यवसाय में किए गए बदलाव सकारात्मक परिणाम देंगे और आपका आत्मविश्वास बढ़ाएंगे। बॉस के साथ चल रही दूरी खत्म होगी और रिश्ते बेहतर बनेंगे। घर की साज-सज्जा के लिए खरीदारी करने का मन बनेगा, जिससे वातावरण और सुंदर लगेगा। अटका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। हालांकि भावनाओं में बहकर निर्णय लेने से बचें, क्योंकि कोई सख्त फैसला कुछ लोगों को नाराज कर सकता है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपको हर कदम सोच-समझकर उठाने की जरूरत होगी। पुरानी गलतियों से सीख लेकर आगे बढ़ना ही आपकी सफलता की कुंजी बनेगा। बिना मांगे सलाह देने से बचें और अपने आसपास के लोगों पर नजर रखें। यदि यात्रा पर जाएं, तो अपने कीमती सामान की सुरक्षा जरूर करें। धन से जुड़ी किसी समस्या में भाई या करीबी व्यक्ति की मदद से राहत मिल सकती है, जिससे मन हल्का होगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आप प्रगति की दिशा में मजबूत कदम बढ़ाएंगे। परिवार के बड़े सदस्यों की भावनाओं का सम्मान करना आपके रिश्तों को मजबूत बनाएगा। परिवार में संपत्ति या बंटवारे को लेकर चर्चा हो सकती है, इसलिए धैर्य से काम लें। मन में चल रही कोई चिंता आपको थोड़ा बेचैन कर सकती है। संतान की पढ़ाई को लेकर आप उन्हें बाहर भेजने का निर्णय ले सकते हैं, जो उनके भविष्य के लिए अच्छा साबित होगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन समझदारी से फैसले लेने का है। बच्चों के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा और घर में हंसी-खुशी का माहौल बनेगा। काम से जुड़ी कोई चिंता थी, तो वह अब दूर होती दिखेगी। घर में मेहमानों का आगमन माहौल को जीवंत बना सकता है। खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। आपकी कोई बड़ी इच्छा पूरी हो सकती है और सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन सुखद और लाभकारी रहेगा। परिवार में नए मेहमान के आने से खुशियों का माहौल बनेगा। शेयर मार्केट या निवेश से लाभ मिलने की संभावना है और आपके कामों की सराहना से आपको नई पहचान मिलेगी। निवेश करते समय दूसरों की बातों में आकर फैसला न लें। साझेदारी में किए गए काम अच्छे परिणाम देंगे। दोस्तों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा, जिससे मन हल्का और प्रसन्न रहेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आप ऊर्जा और उत्साह से भरे रहेंगे। किसी सामाजिक या राजनीतिक कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिलेगा, जिससे आपकी छवि मजबूत होगी और सम्मान भी मिल सकता है। माताजी से किया कोई वादा पूरा करने का प्रयास करेंगे। संतान अपने करियर या नौकरी से जुड़ी किसी समस्या को लेकर आपसे सलाह ले सकती है। व्यवसाय में हल्के उतार-चढ़ाव रहेंगे, लेकिन आपकी समझदारी से सब संभल जाएगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आनंद और हल्के-फुल्के पलों से भरा रहेगा। आप परिवार के साथ बैठकर पुराने मतभेद सुलझाने में सफल रहेंगे। मन में किसी के प्रति ईर्ष्या या द्वेष न रखें, क्योंकि सकारात्मक सोच ही आपको आगे बढ़ाएगी। घूमने-फिरने की योजना बन सकती है और अपने शौक पूरे करने का अवसर मिलेगा। सरकारी योजनाओं से लाभ मिलने के संकेत हैं। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के रास्ते खुलेंगे और आपको संतान की सेहत पर थोड़ा विशेष ध्यान देना होगा।
▬▬▬▬▬▬๑⁂❋⁂๑▬▬▬▬▬▬
जनजागृति हेतु लेख प्रसारण अवश्य करें
सानन्दं सदनं सुताश्च सुधियः कान्ता प्रियभाषिणी
सन्मित्रं सधनं स्वयोषिति रतिः चाज्ञापराः सेवकाः ।
आतिथ्यं शिवपूजनं प्रतिदिनं मिष्टान्नपानं गृहे
साधोः सङ्गमुपासते हि सततं धन्यो गृहस्थाश्रमः ॥
सूर्यदेव भगवान जी की जय
⛳⚜सनातन धर्मरक्षक समिति⚜⛳

Related Posts

Aaj Ka Rashifal 28 February 2026: आज त्रिपुष्कर योग पर इन राशियों को मिल सकते हैं उन्नति के अवसर, पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग; जानिए दैनिक राशिफल

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी┈┉══════❀((“”””ॐ””””))❀══════┉┈🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓🌻शनिवार, २८ फरवरी २०२६🌻 सूर्योदय: 🌄 ०६:५६सूर्यास्त: 🌅 ०६:२३चन्द्रोदय: 🌝 १५:०१चन्द्रास्त: 🌜२९:२१+अयन 🌘 उत्तरायणे (दक्षिण गोले)ऋतु: 🌳 बसन्तशक सम्वत: 👉…

Aaj Ka Rashifal 27 February 2026: तुला, धनु, मीन समेत 6 राशियों के लिए धन व सफलता के योग! मेष वाले आर्थिक मामलों में सतर्क रहें, वृष वाले सेहत पर दें ध्यान, जानें आज का राशिफल

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी┈┉══════❀((“”””ॐ””””))❀══════┉┈🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓🌻शुक्रवार, २७ फरवरी २०२६🌻 सूर्योदय: 🌄 ०६:५७सूर्यास्त: 🌅 ०६:२३चन्द्रोदय: 🌝 १३:५२चन्द्रास्त: 🌜२८:३७+अयन 🌘 उत्तरायणे (दक्षिण गोले)ऋतु: 🌳 बसन्तशक सम्वत: 👉…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *