Aaj Ka Rashifal : आज किस्मत देगी इन 5 राशियों भरपूर साथ, बनेगा हर एक काम, पढ़ें सोमवार का राशिफल

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी
┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈
🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓
🌻 सोमवार, ०२ मार्च २०२६🌻

सूर्योदय: 🌅 ०६:४८
सूर्यास्त: 🌄 १८:३०
चन्द्रोदय: 🌝 १७:३३
चन्द्रास्त: 🌜 ३०:३५+
अयन 🌖 उत्तरायण
ऋतु: 🌨️ वसन्त
शक सम्वत: 👉 १९४७ (विश्वावसु)
विक्रम सम्वत: 👉 २०८२ (सिद्धार्थी)
युगाब्द (कलि संवत) 👉 ५१२६
मास 👉 फाल्गुन
पक्ष 👉 शुक्ल
तिथि 👉 चतुर्दशी (१७:५५ से पूर्णिमा)
नक्षत्र 👉 अश्लेषा (०७:५१ से मघा)
योग 👉 अतिगंड (१२:१९ से सुकर्मा)
प्रथम करण 👉 वणिज (१७:५५ तक)
द्वितीय करण 👉 विष्टि भद्रा (२९:२८+ तक)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 कुम्भ
चंद्र 🌟 सिंह
मंगल 🌟 कुम्भ (अस्त, पूर्व, मार्गी)
बुध 🌟 कुम्भ (अस्त, पश्चिम, वक्री)
गुरु 🌟 मिथुन (उदित, पश्चिम, वक्री)
शुक्र 🌟 मीन (उदित, पूर्व, मार्गी)
शनि 🌟 मीन (उदित, पूर्व, मार्गी)
राहु 🌟 कुम्भ
केतु 🌟 सिंह
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
अभिजित मुहूर्त 👉 १२:१६ से १३:०३
अमृत काल 👉 २९:०९+ से ३०:४४+
रवि योग 👉 ०६:४८ से ०७:५१
विजय मुहूर्त 👉 १४:३६ से १५:२३
गोधूलि मुहूर्त 👉 १८:२८ से १८:५३
सायाह्न सन्ध्या 👉 १८:३० से १९:४४
निशिता मुहूर्त 👉 २४:१४+ से २५:०३+
ब्रह्म मुहूर्त 👉 २९:१०+ से २९:५९+
राहुकाल 👉 ०८:१६ से ०९:४४
गुलिक काल 👉 १४:०७ से १५:३५
यमगण्ड 👉 ११:११ से १२:३९
दुर्मुहूर्त 👉 १३:०३ से १३:४९
वर्ज्य 👉 १९:४१ से २१:१६
भद्रा 👉 १७:५५ से २९:२८+
गण्ड मूल 👉 अहोरात्र
आडल योग 👉 ०७:५१ से ३०:४७+
विडाल योग 👉 ०६:४८ से ०७:५१
होमाहुति 👉 चन्द्र
दिशा शूल 👉 पूर्व
राहुकाल वास 👉 उत्तर-पश्चिम
अग्निवास 👉 आकाश (१७:५५ से पाताल)
भद्रावास 👉 मृत्यु (१७:५५ से २९:२८+)
चन्द्रवास 👉 उत्तर (०७:५१ से पूर्व)
शिववास 👉 भोजन में (१७:५५ से श्मशान में)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – अमृत २ – काल
३ – शुभ ४ – रोग
५ – उद्वेग ६ – चर
७ – लाभ ८ – अमृत
॥ रात्रि का चौघड़िया॥
१ – चर २ – रोग
३ – काल ४ – लाभ
५ – उद्वेग ६ – शुभ
७ – अमृत ८ – चर
नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
(दक्षिण और पश्चिम ) दर्पण देखकर या दुग्ध का सेवन करके यात्रा करें
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
फाल्गुन चौमासी चौदस, आदि
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज ०७:५१ तक जन्मे शिशुओं के नाम अश्लेषा नक्षत्र के अनुसार क्रमशः (डी, डू, डे, डो) नामाक्षर से एवम उसके उपरांत मघा नक्षत्र के अनुसार क्रमशः (मा, मी, मू, मे) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है॥
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
उदय लग्न मुहूर्त
कुम्भ – ०५:५६ से ०७:२९
मीन – ०७:२९ से ०९:००
मेष – ०९:०० से १०:४०
वृषभ – १०:४० से १२:३८
मिथुन – १२:३८ से १४:५१
कर्क – १४:५१ से १७:०८
सिंह – १७:०८ से १९:१९
कन्या – १९:१९ से २१:३०
तुला – २१:३० से २३:४५
वृश्चिक – २३:४५ से २६:०१+
धनु – २६:०१+ से २८:०६+
मकर – २८:०६+ से २९:५३+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पञ्चक रहित मुहूर्त
शुभ मुहूर्त – ०६:४८ से ०७:२९
मृत्यु पञ्चक – ०७:२९ से ०७:५१
अग्नि पञ्चक – ०७:५१ से ०९:००
शुभ मुहूर्त – ०९:०० से १०:४०
मृत्यु पञ्चक – १०:४० से १२:३८
अग्नि पञ्चक – १२:३८ से १४:५१
शुभ मुहूर्त – १४:५१ से १७:०८
रज पञ्चक – १७:०८ से १७:५५
शुभ मुहूर्त – १७:५५ से १९:१९
चोर पञ्चक – १९:१९ से २१:३०
शुभ मुहूर्त – २१:३० से २३:४५
रोग पञ्चक – २३:४५ से २६:०१+
शुभ मुहूर्त – २६:०१+ से २८:०६+
मृत्यु पञ्चक – २८:०६+ से २९:५३+
अग्नि पञ्चक – २९:५३+ से ३०:४७+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
⭕नोट- पंचांग में जहां कहीं भी समय के साथ उपर्युक्त 👉(➕) चिन्ह का प्रयोग किया जा रहा है वहां उसका आशय अगले दिवस के समय के लिये समझा जाये॥😊🙏🏻
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का सुविचार
⛳🔱😊🙏🏻⚜️🕉️
जीवन में अपनी कुशलता पर कभी अहंकार मत करना, क्योंकि पत्थर पानी में गिरने पर अपने ही भार से डूब जाता है॥✅😊🙏🏻
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिए मंगलमय रहने वाला है। आपको किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा, लेकिन आपको किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती हैं। नौकरी से संबंधित किसी काम को लेकर आप कहीं बाहर जा सकते हैं। आपका कोई सहयोगी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकता है। आज आपकी सोच से आपके सभी काम आसानी से पूरे होंगे। आपको किसी काम को लेकर लापरवाही बिल्कुल नहीं दिखानी है।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके लिए रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती लेकर आएगा। आपको किसी सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा और आप अपने विरोधियों को आप आसानी से मात देने के पूरे कोशिश में लगे रहेंगे। आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचना होगा। आपको काम की अधिकता अधिक रहेगी, जिससे आप थोड़ा परेशान भी हो सकते हैं। किसी से यदि आपने धन उधार लिया था, तो वह आपसे वापस मांग सकते हैं।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आप अपनी मेहनत से एक अच्छा मुकाम हासिल करेंगे और आपके परिवार के सदस्यों से रिश्ते भी बेहतर रहेंगे। जीवन साथी को किसी नौकरी के लिए दूसरी नौकरी के लिए बुलावा आ सकता है, जिससे उन्हें कहीं बाहर जाना पड़ सकता हैं। आपकी कोई बात बनते-बनते बिगड़ सकती है, जिससे आपको टेंशन होगी। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नये मेहमान की दस्तक हो सकती हैं।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपके खर्चों की अधिकता अधिक रहेगी, जिसके लिए आपको अपनी इन्कम को ध्यान में रखकर चलना बेहतर रहेगा। आप अपनी संतान को किसी मनचाहे कोर्स में दाखिला दिला सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य के विभाग में आ रही बाधा भी बातचीत के जरिए दूर होगी। आपको अपनी भाई व बहनों का पूरा सपोर्ट मिलेगा और आपके घर के रिनोवेशन का काम यदि लटक रहा था, तो वह फिर से शुरू हो सकता है। आज आपके बॉस भी आपको कोई जिम्मेदारी दे सकते हैं।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आपकी कुछ नए लोगों से जान पहचान बढ़ेगी, जो आपके बिजनेस में आपको फायदा करा सकते हैं। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं, जिससे आपके मन को काफी सुकून मिलेगा। जो लोग प्यार में पड़े हैं, उनके लिए आज दिन कुछ नई मुश्किलें खड़ी करेगा, जिसको लेकर उन्हें समझदारी दिखाने की आवश्यकता है। कोई प्रॉपर्टी खरीदने की आप योजना बना सकते हैं।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। विद्यार्थी पढ़ाई लिखाई से संबंधित समस्याओं को लेकर अपने गुरुजनों से बातचीत कर सकते हैं। आज आपके बिजनेस में कुछ उतार-चढ़ाव लगे रहेंगे, जिससे आपको काम करने में मजा भी कम आएगा, लेकिन आपको किसी वाहन की खरीदारी करना बेहतर रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। आज आपकी निर्णय लेने की क्षमता भी बेहतर रहेगी। आपको किसी काम को लेकर लापरवाही करने से बचना होगा और भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा, लेकिन आपको अपने अड़ियल रवैए पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है, जिससे परिवार के सदस्य और आपके बीच में कोई मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए किसी जमीन जायदाद से जुड़े मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा और किसी कानूनी मामले को लेकर आप किसी अच्छे वकील से सलाह लेंगे। आपके मन में प्रतिस्पर्धा का भाव बना रहेगा। आप अपने कामों को धैर्य व साहस से निपटाने की कोशिश करें। यदि आपकी अपने पिताजी से किसी बात को लेकर वाद विवाद चल रहा है, तो उसमें आप चुप लगाने की कोशिश करें।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप यदि किसी नए वाहन की खरीदारी के लिए कोई लोन अप्लाई कर रहे थे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। जीवनसाथी की भावनाओं का आपको सम्मान करना होगा, नहीं तो आपके बेवजह के लड़ाई झगड़ा पनप सकते हैं। आपको कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक काम ना मिलने से आप परेशान रहेंगे और आप किसी दूसरी नौकरी के लिए भी अप्लाई कर सकते हैं।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन विद्यार्थियों के लिए बढ़िया रहने वाला है। आपको अपने पुराने लेन-देन से छुटकारा मिलेगा। संतान के किसी परीक्षा के परिणाम आने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको अपने पिताजी से काम को लेकर बातचीत करनी होगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आप उन्नति की राह पर आगे बढ़ेंगे। आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचना होगा और राजनीति में आपकी अच्छी छाप रहेगी। आपके जन समर्थन में भी इजाफा होगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती भरा रहने वाला है। आप अपने से ज्यादा बाकी कामों पर ध्यान लगाएंगे, जिसे बाद में आपकी कुछ टेंशन भी बढ़ेगी। आप अपने लंबे समय से रुके हुए धन को पाकर काफी खुश होंगे। यदि आपने किसी से मांग कर वाहन चलाया, तो कोई दुर्घटना होने के कारण आपका कोई भारी नुकसान हो सकता है। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा और अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर आप कोई महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए सावधानी और सतर्कता बरतने के लिए रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को किसी अजनबी पर भरोसा करना नुकसान दे सकता है। आपको अपने धन से जुड़ा कोई भी गुप्त राज किसी दूसरे को नहीं बताना है। किसी सरकारी काम को लेकर आप परेशान रहेंगे। कोई विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकता है। आप अपनी संतान के लिए कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। माताजी से यदि आप कोई वादा करें, तो उसे समय रहते पूरा करने की कोशिश करें।
▬▬▬▬▬▬๑⁂❋⁂๑▬▬▬▬▬▬
जनजागृति हेतु लेख प्रसारण अवश्य करें
षान्ति तुल्यं तपो नास्ति सन्तोषान्न सुखं परम् ।
नास्ति तृष्णा समो व्याधिः न च धर्मो दयापरः ॥
बाबा महाकाल जी की जय
⛳⚜जय माँ कामख्या ⚜⛳

Related Posts

Aaj Ka Rashifal : इन 5 राशियों के लिए ‘गुड डे’ साबित होगा 1 मार्च का दिन, रवि प्रदोष व्रत पर मेहरबान रहेंगे भगवान शिव

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓🌻 रविवार, ०१ मार्च २०२६🌻 सूर्योदय: 🌅 ०६:४९सूर्यास्त: 🌄 १८:३०चन्द्रोदय: 🌝 १६:३२चन्द्रास्त: 🌜 २९:५८+अयन 🌖 उत्तरायणऋतु: 🌨️ वसन्तशक सम्वत: 👉…

Aaj Ka Rashifal 28 February 2026: आज त्रिपुष्कर योग पर इन राशियों को मिल सकते हैं उन्नति के अवसर, पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग; जानिए दैनिक राशिफल

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी┈┉══════❀((“”””ॐ””””))❀══════┉┈🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓🌻शनिवार, २८ फरवरी २०२६🌻 सूर्योदय: 🌄 ०६:५६सूर्यास्त: 🌅 ०६:२३चन्द्रोदय: 🌝 १५:०१चन्द्रास्त: 🌜२९:२१+अयन 🌘 उत्तरायणे (दक्षिण गोले)ऋतु: 🌳 बसन्तशक सम्वत: 👉…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *