आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी
┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈
🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓
🌻 शुक्रवार, २० मार्च २०२६🌻
सूर्योदय: 🌅 ०६:३१
सूर्यास्त: 🌄 १८:३८
चन्द्रोदय: 🌝 ०७:०५
चन्द्रास्त: 🌜 २०:०४
अयन 🌖 उत्तरायण
ऋतु: 🌨️ वसन्त
शक सम्वत: 👉 १९४८ (पराभव)
विक्रम सम्वत: 👉 २०८३ (रौद्र)
युगाब्द (कलि संवत) 👉 ५१२७
मास 👉 चैत्र
पक्ष 👉 शुक्ल
तिथि 👉 द्वितीया (२६:३०+ से तृतीया)
नक्षत्र 👉 रेवती (२६:२७+ से अश्विनी)
योग 👉 ब्रह्म (२२:१५ से इन्द्र)
प्रथम करण 👉 बालव (१५:४३ तक)
द्वितीय करण 👉 कौलव (२६:३०+ तक)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 मीन
चंद्र 🌟 मीन
मंगल 🌟 कुम्भ (अस्त, पूर्व, मार्गी)
बुध 🌟 कुम्भ (उदित, पश्चिम, वक्री)
गुरु 🌟 मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)
शुक्र 🌟 मीन (उदित, पूर्व, मार्गी)
शनि 🌟 मीन (अस्त, पूर्व, मार्गी)
राहु 🌟 कुम्भ
केतु 🌟 सिंह
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
अभिजित मुहूर्त 👉 १२:१० से १२:५९
अमृत काल 👉 २४:१३+ से २५:४३+
सर्वार्थ सिद्धि योग 👉 अहोरात्र
अमृत सिद्धि योग 👉 ०६:३१ से २६:२७+
विजय मुहूर्त 👉 १४:३६ से १५:२४
गोधूलि मुहूर्त 👉 १८:३६ से १८:५९
सायाह्न सन्ध्या 👉 १८:३८ से १९:४९
निशिता मुहूर्त 👉 २४:१०+ से २४:५८+
ब्रह्म मुहूर्त 👉 २८:५६+ से २९:४४+
राहुकाल 👉 ११:०४ से १२:३४
गुलिक काल 👉 ०८:०२ से ०९:३३
यमगण्ड 👉 १५:३६ से १७:०७
दुर्मुहूर्त 👉 ०८:५६ से ०९:४५
वर्ज्य 👉 १५:१६ से १६:४६
गण्ड मूल 👉 अहोरात्र
पञ्चक 👉 ०६:३१ से २६:२७+
आडल योग 👉 ०६:३१ से २६:२७+
विडाल योग 👉 २६:२७+ से ३०:३०+
होमाहुति 👉 सूर्य
दिशा शूल 👉 पश्चिम
राहुकाल वास 👉 दक्षिण-पूर्व
अग्निवास 👉 आकाश (२६:३०+ से पाताल)
चन्द्रवास 👉 उत्तर (२६:२७+ से पूर्व)
शिववास 👉 गौरी के साथ (२६:३०+ से सभा में)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – चर २ – लाभ
३ – अमृत ४ – काल
५ – शुभ ६ – रोग
७ – उद्वेग ८ – चर
॥ रात्रि का चौघड़िया॥
१ – रोग २ – काल
३ – लाभ ४ – उद्वेग
५ – शुभ ६ – अमृत
७ – चर ८ – रोग
नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
(पूर्व) जौ या दही का सेवन करके यात्रा करें
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
चैत्र शुक्ल द्वितीया, बसंत सम्पात, संत झूलेलाल जयंती आदि
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज २६:२७+ तक जन्मे शिशुओं के नाम रेवती नक्षत्र के अनुसार क्रमशः (दे, दो, चा, ची) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है॥
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
उदय लग्न मुहूर्त
मीन – ०६:१९ से ०७:४९
मेष – ०७:४९ से ०९:२९
वृषभ – ०९:२९ से ११:२७
मिथुन – ११:२७ से १३:४१
कर्क – १३:४१ से १५:५७
सिंह – १५:५७ से १८:०९
कन्या – १८:०९ से २०:१९
तुला – २०:१९ से २२:३४
वृश्चिक – २२:३४ से २४:५०+
धनु – २४:५०+ से २६:५५+
मकर – २६:५५+ से २८:४२+
कुम्भ – २८:४२+ से ३०:१५+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पञ्चक रहित मुहूर्त
अग्नि पञ्चक – ०६:३१ से ०७:४९
शुभ मुहूर्त – ०७:४९ से ०९:२९
मृत्यु पञ्चक – ०९:२९ से ११:२७
अग्नि पञ्चक – ११:२७ से १३:४१
शुभ मुहूर्त – १३:४१ से १५:५७
रज पञ्चक – १५:५७ से १८:०९
शुभ मुहूर्त – १८:०९ से २०:१९
चोर पञ्चक – २०:१९ से २२:३४
शुभ मुहूर्त – २२:३४ से २४:५०+
रोग पञ्चक – २४:५०+ से २६:२७+
शुभ मुहूर्त – २६:२७+ से २६:३०+
मृत्यु पञ्चक – २६:३०+ से २६:५५+
अग्नि पञ्चक – २६:५५+ से २८:४२+
शुभ मुहूर्त – २८:४२+ से ३०:१५+
रज पञ्चक – ३०:१५+ से ३०:३०+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
⭕नोट- पंचांग में जहां कहीं भी समय के साथ उपर्युक्त 👉(➕) चिन्ह का प्रयोग किया जा रहा है वहां उसका आशय अगले दिवस के समय के लिये समझा जाये॥😊🙏🏻
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का सुविचार
⛳🔱😊🙏🏻⚜️🕉️
शरीर में कोई सुंदरता नहीं होती, अच्छे कर्म, विचार, वाणी और संस्कार ही इंसान को सुंदर बनाते हैं।😊🙏🏻✅
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपको थोड़ा संयम और समझदारी से चलने की सलाह देता है। किसी बात को लेकर आपकी माताजी आपसे नाराज़ हो सकती हैं, क्योंकि आप अपने मन की करने की कोशिश करेंगे, जिससे उनकी भावनाओं को ठेस लग सकती है। इसलिए परिवार के प्रति संवेदनशील रहें। दूसरों के मामलों में बेवजह बोलने से बचना ही बेहतर रहेगा। अपने जरूरी कागज़ात और दस्तावेज़ों को संभालकर रखें, क्योंकि छोटी सी लापरवाही से अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है। कामकाज के क्षेत्र में आपके मन में कई नए और अच्छे विचार आएंगे, जो भविष्य में लाभदायक साबित हो सकते हैं। बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन विशेष रूप से अच्छा रहने वाला है।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके लिए खुशी और मौज-मस्ती से भरा रहने वाला है। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी, जिससे आपको गर्व महसूस होगा। यदि आपने हाल ही में कोई परीक्षा दी थी, तो उसके परिणाम भी सामने आ सकते हैं। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छे अवसर बन सकते हैं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। प्रॉपर्टी से जुड़े कार्यों में भी लाभ मिलने की संभावना है। आप उन्नति की राह पर आगे बढ़ेंगे, लेकिन किसी भी साझेदारी के काम में कदम रखने से पहले सोच-समझकर निर्णय लें।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपकी निर्णय लेने की क्षमता मजबूत रहेगी और आप समझदारी से फैसले ले पाएंगे। मन में प्रेम और सहयोग की भावना बनी रहेगी, जिससे रिश्तों में मधुरता आएगी। भाई-बहनों के साथ किसी पार्टी या छोटे आयोजन की योजना भी बन सकती है। यदि कोई कानूनी मामला आपको परेशान कर रहा था, तो उसमें राहत मिलने की संभावना है। हालांकि किसी अजनबी पर आंख बंद करके भरोसा करने से बचें। आपकी मधुर वाणी आपको मान-सम्मान दिलाएगी, लेकिन क्रोध पर नियंत्रण रखना जरूरी है, वरना परिवार के सदस्य आपसे नाराज़ हो सकते हैं।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन सामान्य रूप से अच्छा रहने वाला है। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी और व्यवसाय भी पहले से बेहतर चलेगा, जिससे आपको संतोष मिलेगा। हालांकि पिताजी की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। किसी दूर रहने वाले रिश्तेदार से कोई निराशाजनक खबर मिलने की भी संभावना है, लेकिन ऐसी स्थिति में धैर्य और संयम बनाए रखना ही बेहतर रहेगा। यदि आप आज किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे, तो भविष्य में वही व्यक्ति आपकी मदद के लिए आगे आएगा।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन विद्यार्थियों के लिए काफी राहत देने वाला रहेगा। पढ़ाई से जुड़ा मानसिक और बौद्धिक दबाव कम हो सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में अच्छा लाभ मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। हालांकि किसी शारीरिक समस्या के कारण थोड़ी परेशानी भी हो सकती है। आज आपकी कुछ नए और प्रभावशाली लोगों से पहचान बढ़ सकती है, जिससे राजनीति या सामाजिक क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिल सकता है। किसी बड़े और प्रभावशाली नेता से मुलाकात भी संभव है।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए आनंद और मौज-मस्ती से भरा रहेगा। हालांकि अपनी किसी पुरानी गलती को सुधारने के लिए आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आप कुछ कामों को कल पर टालने की कोशिश करेंगे, जो आगे चलकर परेशानी बढ़ा सकते हैं। जीवनसाथी की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। भाई-बहनों की भावनाओं का सम्मान करें और यदि किसी की बात आपको बुरी लगे, तो उसे मन में रखने के बजाय खुलकर बातचीत करें।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपको अपनी आय और खर्च के बीच संतुलन बनाकर चलना होगा। किसी सहयोगी के साथ बहुत ज्यादा निजी या जरूरी जानकारी साझा करने से बचें। अपने कामों को समय पर पूरा करने के लिए आपको थोड़ा सख्त और अनुशासित रवैया अपनाना होगा। कार्यक्षेत्र में छोटी-मोटी गलती हो सकती है, जिससे आपके साथी नाराज़ हो सकते हैं। घर की मरम्मत या रिनोवेशन को लेकर भी आप कोई योजना बना सकते हैं।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए खुशी और संतोष लेकर आने वाला है। धन-धान्य में वृद्धि होने से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा को मिल-बैठकर दूर करने का प्रयास करेंगे। खान-पान में लापरवाही न करें, क्योंकि कोई पुरानी स्वास्थ्य समस्या दोबारा उभर सकती है। आप अपने रहन-सहन के स्तर में सुधार लाने की भी कोशिश करेंगे। शेयर बाजार या लॉटरी जैसे क्षेत्रों में निवेश करने वालों के लिए दिन अच्छा साबित हो सकता है और भाग्य भी साथ देगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिए धन और समृद्धि में वृद्धि के संकेत दे रहा है। आपको अपने पिताजी की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए और यदि वे आपको कोई सलाह दें, तो उस पर ध्यान अवश्य दें। गलत खान-पान से बचें, क्योंकि पेट से जुड़ी समस्या बढ़ सकती है। परिवार में किसी नए मेहमान के आगमन से घर का माहौल खुशहाल रहेगा। जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें भी कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए परोपकार और सामाजिक कार्यों में भाग लेने का रहेगा। किसी विवाद या झगड़े में पड़ने से बचें। सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने से आपकी छवि और भी बेहतर होगी और लोगों का समर्थन भी बढ़ेगा। संतान के मनमौजी स्वभाव को लेकर आप थोड़े चिंतित रह सकते हैं। साथ ही अनजान लोगों से दूरी बनाए रखना ही समझदारी होगी, क्योंकि कुछ लोग आपको भ्रमित करने की कोशिश कर सकते हैं।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिए खुशखबरी लेकर आ सकता है। नई नौकरी मिलने की संभावना से आपका मन प्रसन्न रहेगा। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा और किसी साइड इनकम का भी मौका मिल सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। किसी से मांगकर वाहन चलाने से बचें, क्योंकि अचानक खराबी के कारण खर्च बढ़ सकता है। किसी जरूरी काम के सिलसिले में अचानक यात्रा भी करनी पड़ सकती है।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा, लेकिन आपको सतर्क रहने की जरूरत है। किसी अजनबी पर जल्दी भरोसा न करें। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है, इसलिए संयम और धैर्य बनाए रखें। नौकरी में आपको जो भी काम मिले, उसे पूरी जिम्मेदारी के साथ करें और लापरवाही से बचें। माताजी की सेहत में गिरावट आने के कारण आपको थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में किसी सहयोगी के साथ मतभेद होने की भी संभावना है।
▬▬▬▬▬▬๑⁂❋⁂๑▬▬▬▬▬▬
जनजागृति हेतु लेख प्रसारण अवश्य करें
मा भ्राता भ्रातरं द्विक्षन्, मा स्वसारमुत स्वसा।
सम्यञ्च: सव्रता भूत्वा वाचं वदत भद्रया ॥
माता महालक्ष्मी देवीजी की जय
⛳⚜⚜⛳








