Aaj Ka Tula Rashifal 21 March 2026: आज मां चंद्रघंटा के आशीर्वाद से तुला राशि के रिश्तों में आएगी मधुरता, जानिए सभी राशि का राशिफल

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी
┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈
🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓
🌻 शनिवार, २१ मार्च २०२६🌻

सूर्योदय: 🌅 ०६:३०
सूर्यास्त: 🌄 १८:३८
चन्द्रोदय: 🌝 ०७:४३
चन्द्रास्त: 🌜 २१:०८
अयन 🌖 उत्तरायण
ऋतु: 🌨️ वसन्त
शक सम्वत: 👉 १९४८ (पराभव)
विक्रम सम्वत: 👉 २०८३ (रौद्र)
युगाब्द (कलि संवत) 👉 ५१२७
मास 👉 चैत्र
पक्ष 👉 शुक्ल
तिथि 👉 तृतीया (२३:५६ से चतुर्थी)
नक्षत्र 👉 अश्विनी (२४:३७+ से भरणी)
योग 👉 इन्द्र (१९:०१ से ब्रह्म)
प्रथम करण 👉 तैतिल (१३:१४ तक)
द्वितीय करण 👉 गर (२३:५६ तक)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 मीन
चंद्र 🌟 मेष
मंगल 🌟 कुम्भ (अस्त, पूर्व, मार्गी)
बुध 🌟 कुम्भ (उदित, पूर्व , मार्गी)
गुरु 🌟 मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)
शुक्र 🌟 मीन (उदित, पूर्व, मार्गी)
शनि 🌟 मीन (अस्त, पूर्व, मार्गी)
राहु 🌟 कुम्भ
केतु 🌟 सिंह
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
अभिजित मुहूर्त 👉 १२:१० से १२:५८
अमृत काल 👉 १७:५८ से १९:२७
रवि योग 👉 २४:३७+ से ३०:२९+
विजय मुहूर्त 👉 १४:३६ से १५:२४
गोधूलि मुहूर्त 👉 १८:३७ से १९:०१
सायाह्न सन्ध्या 👉 १८:३८ से १९:४९
निशिता मुहूर्त 👉 २४:१०+ से २४:५७+
ब्रह्म मुहूर्त 👉 २८:५५+ से २९:४३+
राहुकाल 👉 ०९:३२ से ११:०३
गुलिक काल 👉 ०६:३० से ०८:०१
यमगण्ड 👉 १४:०५ से १५:३६
दुर्मुहूर्त 👉 ०६:३० से ०७:१९
वर्ज्य 👉 २०:५६ से २२:२४
गण्ड मूल 👉 ०६:३० से २४:३७+
विडाल योग 👉 ०६:३० से २४:३७+
होमाहुति 👉 सूर्य (२४:३७+ से बुध)
दिशा शूल 👉 पूर्व
राहुकाल वास 👉 पूर्व
अग्निवास 👉 पृथ्वी
चन्द्रवास 👉 पूर्व
शिववास 👉 सभा में (२३:५६ से क्रीड़ा में)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – काल २ – शुभ
३ – रोग ४ – उद्वेग
५ – चर ६ – लाभ
७ – अमृत ८ – काल
॥ रात्रि का चौघड़िया॥
१ – लाभ २ – उद्वेग
३ – शुभ ४ – अमृत
५ – चर ६ – रोग
७ – काल ८ – लाभ
नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
(पश्चिम) अदरक या उड़द का सेवन करके यात्रा करें
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
चैत्र शुक्ल तृतीया, मत्स्य अवरात जयंती, गौरी पूजा, स्वायम्भुव मन्वादि, सौभाग्य सुन्दरी व्रत, मनोरथ तृतीया, गणगौर तीज, विश्व सैन्य एवम् वानिकी दिवस आदि
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज २४:३७+ तक जन्मे शिशुओं के नाम अश्विनी नक्षत्र के अनुसार क्रमशः (चू, चे, चो, ला) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है॥
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
उदय लग्न मुहूर्त
मीन – ०६:१५ से ०७:४५
मेष – ०७:४५ से ०९:२५
वृषभ – ०९:२५ से ११:२३
मिथुन – ११:२३ से १३:३७
कर्क – १३:३७ से १५:५३
सिंह – १५:५३ से १८:०५
कन्या – १८:०५ से २०:१६
तुला – २०:१६ से २२:३०
वृश्चिक – २२:३० से २४:४६+
धनु – २४:४६+ से २६:५१+
मकर – २६:५१+ से २८:३८+
कुम्भ – २८:३८+ से ३०:११+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पञ्चक रहित मुहूर्त
शुभ मुहूर्त – ०६:३० से ०७:४५
शुभ मुहूर्त – ०७:४५ से ०९:२५
रज पञ्चक – ०९:२५ से ११:२३
शुभ मुहूर्त – ११:२३ से १३:३७
चोर पञ्चक – १३:३७ से १५:५३
शुभ मुहूर्त – १५:५३ से १८:०५
रोग पञ्चक – १८:०५ से २०:१६
शुभ मुहूर्त – २०:१६ से २२:३०
मृत्यु पञ्चक – २२:३० से २३:५६
अग्नि पञ्चक – २३:५६ से २४:३७+
शुभ मुहूर्त – २४:३७+ से २४:४६+
रज पञ्चक – २४:४६+ से २६:५१+
शुभ मुहूर्त – २६:५१+ से २८:३८+
चोर पञ्चक – २८:३८+ से ३०:११+
शुभ मुहूर्त – ३०:११+ से ३०:२९+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
⭕नोट- पंचांग में जहां कहीं भी समय के साथ उपर्युक्त 👉(➕) चिन्ह का प्रयोग किया जा रहा है वहां उसका आशय अगले दिवस के समय के लिये समझा जाये॥😊🙏🏻
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का सुविचार
⛳🔱😊🙏🏻⚜️🕉️
ज्ञानी और खानदानी लोगो के पास बैठा करो तब पता चलेगा की औकात का अर्थ पैसा नहीं अपितु उनकी जिह्वा से निकली हुईं भाषा होती हैं, जिन्हे हम जुबान कहते है॥😊🙏🏻✅
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिए उत्साह से भरा रहेगा। हालांकि सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रह सकता है, लेकिन फिर भी आप अपने कामों को पूरे जोश और आत्मविश्वास के साथ पूरा करने की कोशिश करेंगे। संतान के भविष्य को लेकर मन में कुछ चिंता रह सकती है, जिसके कारण आप किसी बड़े निवेश के बारे में भी सोच सकते हैं। कोई करीबी परिजन आपके सामने निवेश से जुड़ा कोई नया प्रस्ताव रख सकता है। हालांकि किसी बात को लेकर पिताजी के साथ हल्की-फुल्की अनबन भी हो सकती है, इसलिए बातचीत में संयम बनाए रखना बेहतर रहेगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन भाग्य के दृष्टिकोण से आपके लिए अच्छा साबित होगा। जीवनसाथी के साथ चल रही दूरियां कम होंगी और रिश्ते में फिर से मधुरता आएगी। आप दोनों साथ में कहीं घूमने-फिरने का भी कार्यक्रम बना सकते हैं। हालांकि माता-पिता की भावनाओं का सम्मान करना भी जरूरी रहेगा, इसलिए उनसे कोई ऐसी बात न कहें जिससे उनका मन आहत हो। दूसरों के मामलों में ज्यादा दखल देने से बचें और अपने काम पर ध्यान दें। घर में किसी अतिथि के आगमन से माहौल खुशहाल रहेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रह सकता है। हालांकि आपकी कोई मनोकामना पूरी होने से मन प्रसन्न रहेगा। काम के सिलसिले में आपको कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। संतान की पढ़ाई को लेकर कुछ चिंता हो सकती है, ऐसे में उनके शिक्षकों से सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। किसी भी नए काम में बिना सोच-समझे हाथ डालने से बचें, क्योंकि जल्दबाजी में लिया गया फैसला आर्थिक नुकसान दे सकता है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। हालांकि आय से ज्यादा खर्च होने के कारण मन थोड़ा परेशान रह सकता है। दोस्तों और सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे कई काम आसान हो जाएंगे। अपनी आय बढ़ाने के नए रास्तों पर भी ध्यान देना जरूरी रहेगा। मेहनत से किए गए काम ही आपको सफलता दिलाएंगे, इसलिए दूसरों पर ज्यादा निर्भर न रहें। कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी, लेकिन किसी अजनबी से अपनी निजी या जरूरी जानकारी साझा करने से बचें। व्यापार में बदलाव करने से पहले सोच-समझकर निर्णय लें।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपको लेन-देन के मामलों में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। यदि ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से मतभेद चल रहा था, तो वह भी दूर हो सकता है। घर में पूजा-पाठ या किसी धार्मिक आयोजन का माहौल बन सकता है। कुछ कामों को लेकर आप थोड़ा परेशान रह सकते हैं, लेकिन भाइयों का सहयोग आपको राहत देगा। परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। बाहर के खान-पान से परहेज करना आपके लिए बेहतर रहेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए सामान्य लेकिन संतोषजनक रहेगा। आय में बढ़ोतरी होने से मन खुश रहेगा और आप अपने जरूरी खर्च भी आसानी से कर पाएंगे। परिवार में शांति और सौहार्द का माहौल बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके सुझाव आपके बॉस को पसंद आ सकते हैं, जिससे आपकी सराहना भी होगी। हालांकि पड़ोस में किसी बात को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है, इसलिए उसमें पड़ने के बजाय शांत रहना ही समझदारी होगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आर्थिक दृष्टि से आपके लिए अच्छा साबित होगा। आप अपने अधूरे कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। किसी शुभ या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। नौकरी करने वाले लोगों को किसी बड़े फैसले को लेने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करना होगा। विद्यार्थी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और किसी प्रतियोगिता में भी हिस्सा ले सकते हैं। कोई विरोधी मीठी बातों में आपको फंसाने की कोशिश कर सकता है, इसलिए किसी पर जल्दी भरोसा न करें।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को नई पहचान मिल सकती है और सम्मान भी प्राप्त हो सकता है। आपकी प्रतिष्ठा और साख में वृद्धि होगी। संतान आपसे किसी चीज की मांग कर सकती है, जिसे आप खुशी-खुशी पूरा करेंगे। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों के साथ बैठकर आप कुछ महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा कर सकते हैं और किसी भी समस्या का समाधान मिल-बैठकर निकालने की कोशिश करेंगे।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आय में बढ़ोतरी होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप किसी मनोरंजन कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं और परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। यदि किसी जरूरतमंद की मदद करने का अवसर मिले, तो पीछे न हटें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में लापरवाही से बचना होगा, वरना आगे चलकर उन्हें अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। आज आपको किसी पुराने मित्र की याद भी आ सकती है। यदि किसी बात को लेकर मतभेद की स्थिति बने, तो शांत रहना ही बेहतर रहेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए सामान्य लेकिन प्रगति देने वाला रहेगा। यदि आपका कोई सरकारी काम लंबे समय से अटका हुआ था, तो उसके पूरे होने की संभावना है। आपके नए प्रयास भी अच्छे परिणाम दे सकते हैं। आप अपने अटके हुए धन को वापस पाने की कोशिश करेंगे और इसमें सफलता भी मिल सकती है। खर्चों पर नियंत्रण रखने के लिए बजट बनाकर चलना जरूरी रहेगा। विदेश से जुड़े व्यापार करने वालों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको अपनी आय और खर्च के बीच संतुलन बनाकर चलना होगा। छोटे बच्चों के लिए आप कोई उपहार या जरूरी सामान खरीद सकते हैं। व्यापार में अच्छे लाभ मिलने के संकेत हैं। यदि आप किसी निवेश के बारे में सोच रहे हैं, तो विशेषज्ञ की सलाह लेना बेहतर रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई नया पद या जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे उनका मन प्रसन्न रहेगा। आपकी शौक-मौज की चीजों में भी बढ़ोतरी हो सकती है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। प्रॉपर्टी से जुड़े नए अवसर आपके सामने आ सकते हैं, जो भविष्य में अच्छा लाभ दे सकते हैं। भाई-बहनों का सहयोग भी आपको पूरा मिलेगा। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी रहेगा और आपको घर और बाहर दोनों जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाकर चलना होगा। पार्टनरशिप में कोई नया काम शुरू करने की योजना भी बन सकती है, जो आपके लिए लाभदायक साबित होगी।
▬▬▬▬▬▬๑⁂❋⁂๑▬▬▬▬▬▬
जनजागृति हेतु लेख प्रसारण अवश्य करें
सत्य -सत्यमेवेश्वरो लोके सत्ये धर्मः सदाश्रितः।
सत्यमूलनि सर्वाणि सत्यान्नास्ति परं पदम् ॥
भगवान शनिदेव जी की जय
⛳⚜⚜⛳

Related Posts

आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) 6 मई 2026 : मेष, सिंह और धनु पर मेहरबान रहेगी किस्मत, इनको रहना होगा सतर्क, जानें अपना आज का भविष्यफल

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी┈┉══════❀((“”””ॐ””””))❀══════┉┈🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓🌻बुधवार, ०६ मई २०२६🌻 सूर्योदय: 🌄 ०५:४८सूर्यास्त: 🌅 ०६:५८चन्द्रोदय: 🌝 २३:१८चन्द्रास्त: 🌜०८:२७अयन 🌘 उत्तरायणे (उत्तर गोले)ऋतु: 🌞 ग्रीष्मशक सम्वत: 👉…

आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) 4 मई 2026 : मेष राशि में सूर्य-बुध की युति, मीन राशि में मंगल और शनि कराएंगे परिश्रम, जानें अपना आज का भविष्यफल

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓🌻 सोमवार, ०४ मई २०२६🌻 सूर्योदय: 🌅 ०५:५२सूर्यास्त: 🌄 १८:४६चन्द्रोदय: 🌝 २१:२८चन्द्रास्त: 🌜 ०७:१७अयन 🌖 उत्तरायणऋतु: ☀️ग्रीष्मशक सम्वत: 👉 १९४८…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *