Aaj Ka Rashifal 27 March 2026: आज महानवमी पर चंद्रमा कर रहे स्वराशि कर्क में संचरण, जानिए मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी
┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈
श्री राम 🚩 नवमी पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई
┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈
🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓
🌻 शुक्रवार, २७ मार्च २०२६🌻

सूर्योदय: 🌅 ०६:२४
सूर्यास्त: 🌄 १८:४०
चन्द्रोदय: 🌝 १३:२०
चन्द्रास्त: 🌜 २७:१५+
अयन 🌖 उत्तरायण
ऋतु: 🌨️ वसन्त
शक सम्वत: 👉 १९४८ (पराभव)
विक्रम सम्वत: 👉 २०८३ (रौद्र)
युगाब्द (कलि संवत) 👉 ५१२७
मास 👉 चैत्र
पक्ष 👉 शुक्ल
तिथि 👉 नवमी (१०:०६ से दशमी)
नक्षत्र 👉 पुनर्वसु (१५:२४ से पुष्य)
योग 👉 अतिगंड (२२:१० से सुकर्मा)
प्रथम करण 👉 कौलव (१०:०६ तक)
द्वितीय करण 👉 तैतिल (२१:२३ तक)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 मीन
चंद्र 🌟 कर्क
मंगल 🌟 कुम्भ (अस्त, पूर्व, मार्गी)
बुध 🌟 कुम्भ (उदित, पूर्व , मार्गी)
गुरु 🌟 मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)
शुक्र 🌟 मेष (उदित, पूर्व, मार्गी)
शनि 🌟 मीन (अस्त, पूर्व, मार्गी)
राहु 🌟 कुम्भ
केतु 🌟 सिंह
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
अभिजित मुहूर्त 👉 १२:०८ से १२:५७
अमृत काल 👉 १३:०५ से १४:३८
सर्वार्थ सिद्धि योग 👉 ०६:२४ से १५:२४
रवि योग 👉 अहोरात्र
विजय मुहूर्त 👉 १४:३५ से १५:२४
गोधूलि मुहूर्त 👉 १८:३९ से १९:०३
सायाह्न सन्ध्या 👉 १८:४० से १९:५१
निशिता मुहूर्त 👉 २४:०८+ से २४:५५+
ब्रह्म मुहूर्त 👉 २८:५०+ से २९:३७+
राहुकाल 👉 ११:०० से १२:३२
गुलिक काल 👉 ०७:५६ से ०९:२८
यमगण्ड 👉 १५:३६ से १७:०८
दुर्मुहूर्त 👉 ०८:५२ से ०९:४१
वर्ज्य 👉 २३:१२ से २४:४६+
आडल योग 👉 ०६:२४ से १५:२४
विडाल योग 👉 १६:२४ से ३०:२३+
होमाहुति 👉 शुक्र (१५:२४ से शनि)
दिशा शूल 👉 पश्चिम
राहुकाल वास 👉 दक्षिण-पूर्व
राहुकाल वास 👉 पश्चिम
अग्निवास 👉 पृथ्वी (१०:०६ से आकाश)
चन्द्रवास 👉 पश्चिम (०९:३६ से उत्तर)
शिववास 👉 गौरी के साथ (१०:०६ से सभा में)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – चर २ – लाभ
३ – अमृत ४ – काल
५ – शुभ ६ – रोग
७ – उद्वेग ८ – चर
॥ रात्रि का चौघड़िया॥
१ – रोग २ – काल
३ – लाभ ४ – उद्वेग
५ – शुभ ६ – अमृत
७ – चर ८ – रोग
नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
(पूर्व ) जौ या राई का सेवन करके यात्रा करें
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
चैत्र शुक्ल नवमी व्रत, श्रीराम नवमी, स्वामी नारायण जयंती, जवारे विसर्जन, आदि
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज १५:२४ तक जन्मे शिशुओं के नाम पुनर्वसु नक्षत्र के अनुसार क्रमशः (के,को, हा, ही) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है॥
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
उदय लग्न मुहूर्त
मीन – ०५:५१ से ०७:२१
मेष – ०७:२१ से ०९:०२
वृषभ – ०९:०२ से ११:००
मिथुन – ११:०० से १३:१३
कर्क – १३:१३ से १५:२९
सिंह – १५:२९ से १७:४१
कन्या – १७:४१ से १९:५२
तुला – १९:५२ से २२:०७
वृश्चिक – २२:०७ से २४:२३+
धनु – २४:२३+ से २६:२८+
मकर – २६:२८+ से २८:१४+
कुम्भ – २८:१४+ से २९:४७+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पञ्चक रहित मुहूर्त
शुभ मुहूर्त – ०६:२४ से ०७:२१
शुभ मुहूर्त – ०७:२१ से ०९:०२
चोर पञ्चक – ०९:०२ से १०:०६
शुभ मुहूर्त – १०:०६ से ११:००
रोग पञ्चक – ११:०० से १३:१३
शुभ मुहूर्त – १३:१३ से १५:२४
मृत्यु पञ्चक – १५:२४ से १५:२९
अग्नि पञ्चक – १५:२९ से १७:४१
शुभ मुहूर्त – १७:४१ से १९:५२
रज पञ्चक – १९:५२ से २२:०७
शुभ मुहूर्त – २२:०७ से २४:२३+
चोर पञ्चक – २४:२३+ से २६:२८+
शुभ मुहूर्त – २६:२८+ से २८:१४+
रोग पञ्चक – २८:१४+ से २९:४७+
शुभ मुहूर्त – २९:४७+ से ३०:२३+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
⭕नोट- पंचांग में जहां कहीं भी समय के साथ उपर्युक्त 👉(➕) चिन्ह का प्रयोग किया जा रहा है वहां उसका आशय अगले दिवस के समय के लिये समझा जाये॥😊🙏🏻
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का सुविचार
⛳🔱😊🙏🏻⚜️🕉️
समय और भाग्य दोनों परिवर्तनशील है, इसीलिये अच्छे समय में अभिमान और कठिन समय में चिंता नहीं करनी चाहिए ॥😊🙏🏻✅
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। भाग्य का साथ मिलने से आपके कामों में सफलता के योग बन रहे हैं और समाज में आपकी अच्छी पहचान भी बनेगी। आपके मित्रों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि आपका मधुर व्यवहार लोगों का दिल जीत लेगा। बस ध्यान रखें कि किसी से भी कटु शब्द न बोलें। कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करें, क्योंकि कहीं दिया हुआ धन वापस मिलने की संभावना कम दिखाई दे रही है।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके लिए थोड़ा व्यस्तता भरा रह सकता है। कामों की अधिकता के कारण भागदौड़ भी बढ़ेगी। पेट से जुड़ी किसी समस्या को हल्के में न लें और अपने खर्चों को भी जरूरत के अनुसार ही रखें। एक साथ कई काम हाथ में आने से मन में तनाव बढ़ सकता है। पड़ोसियों और आसपास के लोगों से अच्छे संबंध बनाए रखें, क्योंकि समय पड़ने पर वही सबसे पहले काम आते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने साथी से जुड़ी कोई चिंता हो सकती है। वहीं आप अपनी माताजी के लिए कोई प्यारा सा सरप्राइज गिफ्ट भी ला सकते हैं।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपको अपने कामों को योजना बनाकर पूरा करने की आवश्यकता है। जल्दबाजी में लिए गए फैसले परेशानी बढ़ा सकते हैं। संतान की ओर से कोई सुखद समाचार मिलने के संकेत हैं, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। किसी पुरानी गलती से आपको बड़ा सबक मिल सकता है। मेहनत करने से बिल्कुल भी पीछे न हटें, क्योंकि आपकी मेहनत ही आपको आगे ले जाएगी। यदि आप प्रॉपर्टी खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो बजट का खास ध्यान रखें।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपको अपने खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखना होगा। अविवाहित लोगों की अपने किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। परिवार में किसी बात को लेकर हल्की नोकझोंक होने की संभावना है, इसलिए प्रॉपर्टी या जमीन से जुड़े मामलों में वरिष्ठ सदस्यों की राय लेकर ही बोलना बेहतर रहेगा। कोई रिश्तेदार आपसे मिलने आ सकता है। छोटे बच्चों के साथ कुछ समय बिताने से आपका मन भी हल्का होगा और तनाव दूर होगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए सुख और संतोष से भरा रहने वाला है। धन से जुड़ा कोई काम जो लंबे समय से अटका हुआ था, वह आज पूरा हो सकता है। आपकी आय के नए स्रोत भी बन सकते हैं। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया था, तो उसका वापस मिलने के योग हैं। जीवनसाथी की सलाह आपके व्यापार के लिए बहुत लाभदायक साबित हो सकती है। किसी काम के सिलसिले में आपको बाहर यात्रा भी करनी पड़ सकती है। हालांकि परिवार से जुड़ी कोई निराशाजनक खबर मन को थोड़ा दुखी कर सकती है।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर विशेष नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। यदि आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हों, तो पहले लोगों की बात ध्यान से सुनें और फिर ही प्रतिक्रिया दें। आपके विरोधी आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। खर्चों को लेकर आपको कोई खास परेशानी नहीं होगी। हालांकि व्यापार की कुछ योजनाओं को लेकर मन में थोड़ा असमंजस बना रह सकता है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए धन और समृद्धि में वृद्धि का संकेत दे रहा है। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के साथ कुछ खास और रोमांटिक पल बिता सकते हैं। हालांकि किसी पुराने रोग के उभरने से थोड़ी परेशानी हो सकती है, इसलिए बाहर का खाना खाने से बचें। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार से जुड़ी किसी बड़ी डील को अंतिम रूप देने से पहले अच्छे से सोच लें। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। आपके मन में आगे बढ़ने की प्रतिस्पर्धा भी बनी रहेगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपको अपने खर्चों को लेकर थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है। दिखावे के चक्कर में अनावश्यक खर्च करना बाद में परेशानी दे सकता है। आपकी कोई बात जीवनसाथी को बुरी लग सकती है, इसलिए बातचीत में सावधानी रखें। संतान को लेकर आज आपका रवैया थोड़ा सख्त हो सकता है, क्योंकि आप उन्हें गलत रास्ते पर जाने से रोकना चाहेंगे। किसी बात को लेकर परिवार में बड़ा विवाद भी हो सकता है, इसलिए धैर्य बनाए रखें।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप किसी यात्रा की योजना बना सकते हैं और माता-पिता की सेवा के लिए भी समय निकाल सकते हैं। हालांकि, अपने धन का सही उपयोग करना आपके लिए बहुत जरूरी रहेगा। पारिवारिक मामलों में क्रोध पर नियंत्रण रखें, वरना रिश्तों में दूरी आ सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। सुख-सुविधाओं की वस्तुओं पर खर्च भी बढ़ सकता है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। चारों ओर का माहौल सकारात्मक रहेगा और आप लोगों की मदद के लिए भी आगे आएंगे। हालांकि आपकी खर्च करने की आदत आपको परेशानी में डाल सकती है, इसलिए थोड़ा संयम रखें। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में आपकी अच्छी पहचान बनेगी। किसी नए काम की शुरुआत करने से पहले अच्छी तरह विचार कर लें। यदि कहीं घूमने जा रहे हैं तो वाहन बहुत सावधानी से चलाएं।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपको थोड़ा सतर्क रहने की सलाह दे रहा है। कुछ विरोधी आपके कामों में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं। इसलिए किसी भी अजनबी व्यक्ति से लेन-देन करने से बचें। किसी कानूनी मामले में आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है। व्यापार से जुड़ी किसी बड़ी डील को पार्टनरशिप में करने से पहले कई बार सोच लें, क्योंकि आगे चलकर उसे निभाना मुश्किल हो सकता है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। घर में कोई नया इलेक्ट्रॉनिक सामान या बिजली का उपकरण आ सकता है। यदि आप किसी काम को लेकर पिताजी से सलाह लें, तो उस पर अमल करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। संतान आपसे किसी खास चीज की मांग कर सकती है। लंबे समय बाद किसी पुराने मित्र से मुलाकात होने से मन खुश होगा। हालांकि पारिवारिक मामलों को लेकर मन में थोड़ी चिंता भी बनी रह सकती है।
▬▬▬▬▬▬๑⁂❋⁂๑▬▬▬▬▬▬
जनजागृति हेतु लेख प्रसारण अवश्य करें
भूमे:गरीयसी माता,स्वर्गात उच्चतर:पिता।
जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गात अपि गरीयसी ॥
माता महालक्ष्मी देवोजी की जय
⛳⚜सनातन धर्मरक्षक समिति⚜⛳

Related Posts

Aaj ka Rashifal 12 मई 2026: बड़ा मंगल के दूसरे दिन सिंह राशि वाले लेनदेन में बरतें सावधानी, जानें अन्य राशियों का हाल

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓🌻 मंगलवार, १२ मई २०२६🌻 सूर्योदय: 🌅 ०५:४७सूर्यास्त: 🌄 १९:००चन्द्रोदय: 🌝 २६:५४+चन्द्रास्त: 🌜 १४:२९अयन 🌖 उत्तरायणऋतु: ☀️ग्रीष्मशक सम्वत: 👉 १९४८…

Aaj Ka Rashifal : बेहद सावधानी बरतें इन 4 राशियों के लोग, आज हो सकता हैं भारी नुकसान, पढ़ें 11 मई का राशिफल

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓🌻 सोमवार, ११ मई २०२६🌻 सूर्योदय: 🌅 ०५:४८सूर्यास्त: 🌄 १८:५९चन्द्रोदय: 🌝 २६:२०+चन्द्रास्त: 🌜 १३:३३अयन 🌖 उत्तरायणऋतु: ☀️ग्रीष्मशक सम्वत: 👉 १९४८…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *